Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद राइस मिलर्स बैठक : चावल जमा में धीमी प्रगति पर कल…
राइस मिलर्स की बैठक  पर  कार्रवाई के निर्देश
राइस मिलर्स की बैठक पर कार्रवाई के निर्देश
महासमुंद

 राइस मिलर्स बैठक : चावल जमा में धीमी प्रगति पर कलेक्टर सख्त, लक्ष्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश

जिला कलेक्ट्रेट में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने राइस मिलर्स की बैठक लेकर एफसीआई एवं नॉन में चावल जमा की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि लगभग 5 लाख मीट्रिक टन लक्ष्य के मुकाबले अब तक केवल 19 हजार मीट्रिक टन चावल जमा हुआ है। कलेक्टर ने मिलर्स को तत्काल गति बढ़ाकर लक्ष्य के अनुरूप चावल जमा करने, लंबित मामलों में नोटिस जारी करने और लापरवाही पर ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई के निर्देश दिए।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 20 May 2026, 06:10 PM · अपडेट: 23 May 2026, 11:51 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह ने आज जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के राइस मिलर्स की बैठक लेकर एफसीआई एवं नॉन में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शीघ्र चावल जमा करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने धान उपार्जन एवं चावल जमा की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर रवि साहू, नॉन, जिला विपणन अधिकारी, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग के अधिकारी एवं जिले के राइस मिलर्स उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर लंगेह ने बताया कि एफसीआई में अब तक मात्र 19 हजार मीट्रिक टन चावल ही जमा किया गया है, जबकि लगभग 5 लाख मीट्रिक टन चावल जमा करने का लक्ष्य निर्धारित है। जबकि प्रति माह लगभग 50 हजार मीट्रिक टन चावल जमा किया जाना चाहिए। उन्होंने इस प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी राइस मिलर्स को तेजी से चावल जमा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को राइस मिलर्स का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन मिलर्स द्वारा 50 दिनों से अधिक समय से चावल जमा नहीं किया गया है, उन्हें विशेष रूप से नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसी प्रकार नॉन में भी न्यूनतम 200 मीट्रिक टन चावल जमा करने के निर्देश दिए गए।

सहयोग करने का आग्रह

कलेक्टर ने वर्ष 2024-25 के ऐसे राइस मिलर्स, जिन्होंने अब तक चावल जमा नहीं किया है, उनके विरुद्ध ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। बैठक में अंतरजिला परिवहन एवं समन्वय संबंधी समस्याओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि संबंधित जिलों से समन्वय स्थापित कर समस्याओं का समाधान किया जाएगा ताकि चावल जमा की प्रक्रिया प्रभावित न हो। कलेक्टर ने सभी राईस मिलर्स से सूखाग्रस्त ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल उपलब्ध कराने तथा जल संचयन संबंधी गतिविधियों में सहयोग करने का आग्रह किया। राईस मिलर्स ने सक्रिय सहभागिता निभाने की बात कही।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें