Monday, 21 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Surajpur Crime News:11वीं की छात्रा से शोषण का आरोप, पुलिस ने किया शिक्षक गिरफ्तार Jagdalpur News: खेत में लगाए करंट वाले तार की चपेट में आई 12 साल की मासूम, मौके पर मौत Safidon News: अमेरिका में फंसे पति की मदद के बहाने संपर्क, महिला ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला Honor 600 Elite 5G: 8100mAh बैटरी और 24GB RAM सपोर्ट के साथ आया नया स्मार्टफोन Naxal Weapons Recovered: उतला के जंगलों से AK-47 और पिस्टल समेत भारी मात्रा में नक्सली डंप बरामद Satna Accident: नदी में नहाने गया 9 साल का बच्चा डूबा, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Surajpur Crime News:11वीं की छात्रा से शोषण का आरोप, पुलिस ने किया शिक्षक गिरफ्तार Jagdalpur News: खेत में लगाए करंट वाले तार की चपेट में आई 12 साल की मासूम, मौके पर मौत Safidon News: अमेरिका में फंसे पति की मदद के बहाने संपर्क, महिला ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला Honor 600 Elite 5G: 8100mAh बैटरी और 24GB RAM सपोर्ट के साथ आया नया स्मार्टफोन Naxal Weapons Recovered: उतला के जंगलों से AK-47 और पिस्टल समेत भारी मात्रा में नक्सली डंप बरामद Satna Accident: नदी में नहाने गया 9 साल का बच्चा डूबा, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
W 𝕏 f
होम लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि बने देश के नए …
देश को मिला नया CDS, लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि संभालेंगे जिम्मेदारी
देश को मिला नया CDS, लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि संभालेंगे जिम्मेदारी
Featured

लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि बने देश के नए CDS, अब संभालेंगे तीनों सेनाओं की कमान

भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि को देश का नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया है। वह जनरल अनिल चौहान का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। करीब चार दशक लंबे सैन्य अनुभव वाले राजा सुब्रमणि ने सेना के कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। उनके साथ ही वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को भारतीय नौसेना का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है।

प्रकाशित: 09 May 2026, 08:12 AM · अपडेट: 25 May 2026, 11:30 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि (PVSM, AVSM, SM, VSM) को देश का नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया है। वह मौजूदा सीडीएस जनरल अनिल चौहान की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 मई 2026 को पूरा हो रहा है। नियुक्ति के साथ ही राजा सुब्रमणि भारत सरकार के सैन्य मामलों के विभाग (Department of Military Affairs) में सचिव की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि पदभार ग्रहण करने की तारीख से अगले आदेश तक इस पद पर कार्यरत रहेंगे। नए CDS के तौर पर उनके हाथों में थल सेना, नौसेना और वायुसेना यानी तीनों सेनाओं के समन्वय और रणनीतिक संचालन की अहम जिम्मेदारी होगी।

कौन हैं लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि?

लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) में सैन्य सलाहकार के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने 1 सितंबर 2025 को यह जिम्मेदारी संभाली थी। इससे पहले वे भारतीय सेना के उप-प्रमुख (Vice Chief of Army Staff) के रूप में जुलाई 2024 से जुलाई 2025 तक कार्य कर चुके हैं। वहीं मार्च 2023 से जून 2024 तक उन्होंने मध्य कमान (Central Command) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में सेवा दी।

करीब 40 वर्षों के अपने सैन्य करियर में उन्होंने जम्मू-कश्मीर, असम और पश्चिमी सीमा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण ऑपरेशनल जिम्मेदारियां निभाई हैं। वे 8 गढ़वाल राइफल्स से जुड़े रहे हैं और सेना की स्ट्राइक कोर की कमान भी संभाल चुके हैं।

कई प्रतिष्ठित सैन्य सम्मानों से हो चुके हैं सम्मानित

देश की सुरक्षा और सैन्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें कई प्रतिष्ठित सैन्य अलंकरणों से सम्मानित किया जा चुका है। इनमें परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM), अति विशिष्ट सेवा मेडल (AVSM), सेना मेडल (SM) और विशिष्ट सेवा मेडल (VSM) शामिल हैं।

नौसेना को भी मिला नया प्रमुख

इसी बीच भारत सरकार ने वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को भारतीय नौसेना का नया प्रमुख नियुक्त किया है। वर्तमान में वह मुंबई स्थित पश्चिमी नौसेना कमान के प्रमुख हैं। वह 31 मई 2026 को पदभार ग्रहण करेंगे और उनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2028 तक रहेगा।

वाइस एडमिरल स्वामीनाथन को 1 जुलाई 1987 को भारतीय नौसेना में कमीशन मिला था। वे संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध के विशेषज्ञ माने जाते हैं। उन्होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी खड़कवासला, यूनाइटेड किंगडम के जॉइंट सर्विसेज कमांड एंड स्टाफ कॉलेज और अमेरिका के नेवल वॉर कॉलेज समेत कई प्रतिष्ठित संस्थानों से सैन्य शिक्षा प्राप्त की है।

 

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें