Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश
W 𝕏 f
होम वट वृक्ष की पूजा कर पति और परिवार की सुख-समृद्धि …
वट सावित्री व्रत पर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना करती सुहागिन महिलाएं
वट सावित्री व्रत पर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना करती सुहागिन महिलाएं

वट वृक्ष की पूजा कर पति और परिवार की सुख-समृद्धि की मांगी कामना

आरंग क्षेत्र के विभिन्न गांवों में वट सावित्री व्रत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 16 May 2026, 07:02 PM · अपडेट: 17 May 2026, 06:26 PM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

वट सावित्री व्रत के अवसर पर शुक्रवार को क्षेत्र के मंदिरहसौद, लखौली, रीवा, कुकरा, नारा, भानसोज, खौली, फरफौद, गोढ़ी और पलौद सहित आसपास के गांवों में सुहागिन महिलाओं की आस्था देखने को मिली। सुबह से ही गांवों के मंदिरों और वट वृक्षों के पास पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया था। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाएं पूजा की थाली, फल-फूल, धूप-दीप और रक्षा सूत्र लेकर वट वृक्ष के नीचे पहुंचीं और विधि-विधान से पूजा की।

महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर तने पर कच्चा धागा बांधा तथा पति की लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से व्रत कथा का श्रवण किया और माता सावित्री-सत्यवान की कथा सुनकर अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा।

गांवों में दिखा परंपरा और संस्कृति का संगम

ग्रामीण क्षेत्रों में वट सावित्री व्रत को लेकर विशेष उत्साह नजर आया। महिलाओं ने कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति, वैवाहिक विश्वास और पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक है। बुजुर्ग महिलाओं ने नई पीढ़ी को इस पर्व की धार्मिक मान्यता और परंपराओं की जानकारी भी दी।

कई गांवों में पूजा स्थलों की विशेष सजावट की गई थी। कहीं भजन-कीर्तन हुआ तो कहीं महिलाओं ने एक-दूसरे को व्रत की शुभकामनाएं देकर पर्व की खुशियां साझा कीं। पूजा के बाद महिलाओं ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और परिवार की खुशहाली के लिए मंगलकामना की।

भीषण गर्मी में भी नहीं डिगी आस्था

भीषण गर्मी के बावजूद महिलाओं की श्रद्धा और उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। सुबह से दोपहर तक वट वृक्षों के नीचे पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहा और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें