Monday, 27 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
हादसा : तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो पलटा, कई लोग घायल CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद ED ने भी कसी जांच की रफ्तार विवाद : 700 में से सिर्फ 18 दुकानदारों को नोटिस, व्यापारियों ने उठाए सवाल बिजली का कहर : खेतों में काम कर रहे किसानों समेत 3 की मौत, कई झुलसे; अस्पताल में डॉक्टर न मिलने से उपजा आक्रोश हादसा : श्रद्धालुओं की बस अनियंत्रित होकर पलटी, 2 की मौत, 7 घायल, 3 की हालत गंभीर गला रेतकर हत्या : एकतरफा प्यार बना हत्या की वजह, नेहरू पार्क में युवती की बेरहमी से हत्या हादसा : तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो पलटा, कई लोग घायल CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद ED ने भी कसी जांच की रफ्तार विवाद : 700 में से सिर्फ 18 दुकानदारों को नोटिस, व्यापारियों ने उठाए सवाल बिजली का कहर : खेतों में काम कर रहे किसानों समेत 3 की मौत, कई झुलसे; अस्पताल में डॉक्टर न मिलने से उपजा आक्रोश हादसा : श्रद्धालुओं की बस अनियंत्रित होकर पलटी, 2 की मौत, 7 घायल, 3 की हालत गंभीर गला रेतकर हत्या : एकतरफा प्यार बना हत्या की वजह, नेहरू पार्क में युवती की बेरहमी से हत्या
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ विभाग का अलर्ट : धरमजयगढ़ में 50 हाथियों की सड़क …
AI फोटो
AI फोटो
छत्तीसगढ़

विभाग का अलर्ट : धरमजयगढ़ में 50 हाथियों की सड़क पर धमक, कई मार्ग घंटों जाम 

रायगढ़ के धरमजयगढ़ वन मंडल में शनिवार को लगभग 50 हाथियों के दो दलों की सक्रिय आवाजाही से कई प्रमुख मार्गों पर घंटों यातायात बाधित रहा। एक दल (35 हाथी) बोजिया–औरानारा मार्ग से गाड़ाडटी जंगल की ओर गया, जबकि दूसरा दल (15 हाथी) रायगढ़–धर्मजयगढ़ मार्ग पार कर 367 आरएफ क्षेत्र की ओर बढ़ा। स्थिति को देखते हुए वन विभाग और हाथी मित्र दल ने मौके पर पहुंचकर निगरानी की और आसपास के गांवों में अलर्ट जारी किया। विभाग के अनुसार, पूरे वन मंडल में वर्तमान में 133 हाथी अलग-अलग समूहों में मौजूद हैं, जिससे क्षेत्र में लगातार सतर्कता बनी हुई है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
19 Apr 2026, 12:11 PM
रायगढ़

रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ वन मंडल में हाथियों की लगातार बढ़ती आवाजाही ने एक बार फिर लोगों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार को यहां दो अलग-अलग हाथी दलों की सक्रिय मूवमेंट के कारण कई प्रमुख मार्गों पर घंटों तक यातायात प्रभावित रहा। वन विभाग और हाथी मित्र दल की टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और लगातार निगरानी बनाए रखी।

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 35 हाथियों का एक बड़ा झुंड पेलम बांध जंगल क्षेत्र से निकलकर बोजिया–औरानारा मार्ग को पार करता हुआ गाड़ाडटी जंगल की ओर बढ़ गया। इस दौरान हाथियों का दल सड़क किनारे काफी देर तक रुका रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह ठप जैसा हो गया। ग्रामीणों और राहगीरों को काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा।

इलाके मे दहशत 

इसी समय धर्मजयगढ़ रेंज में हाथियों का एक और दल, जिसमें लगभग 15 हाथी शामिल थे, रायगढ़–धर्मजयगढ़ मुख्य मार्ग को पार करते हुए 367 आरएफ क्षेत्र की ओर बढ़ गया। इस तरह कुल मिलाकर करीब 50 हाथियों की सक्रिय मूवमेंट प्रमुख सड़कों पर दर्ज की गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत और सतर्कता का माहौल बन गया।

वन विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत आसपास के गांवों में अलर्ट जारी किया है। छाल रेंज के बोजिया क्षेत्र में 35 हाथियों की मौजूदगी को ध्यान में रखते हुए बोजिया, औरानारा, सिंघीझाप सहित कई गांवों के लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से जंगल या खेतों की ओर न जाने की सलाह दी गई है। इसके अलावा आमगांव, शेरवन, दर्रीडीह, ओंगना, पोटिया और खलबोरा जैसे क्षेत्रों में भी ग्रामीणों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

हाथियों की बढ़ती संख्या, चिंता का कारण  

वन विभाग के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में धर्मजयगढ़ वन मंडल में कुल 133 हाथी अलग-अलग समूहों में विचरण कर रहे हैं। इनमें 31 नर, 67 मादा और 35 शावक शामिल हैं। हाथियों की यह लगातार बढ़ती संख्या स्थानीय आबादी के लिए चिंता का कारण बनी हुई है, क्योंकि कई बार ये झुंड गांवों और खेतों की ओर रुख कर रहे हैं।

13 हाथियों की मौजूदगी दर्ज

वन विभाग द्वारा साझा किए गए क्षेत्रवार आंकड़ों में बताया गया है कि आमगांव (धरमजयगढ़) क्षेत्र में सबसे अधिक 44 हाथी मौजूद हैं, जबकि बोजिया (छाल रेंज) में 35 हाथियों का दल सक्रिय है। इसके अलावा छाल क्षेत्र में 13 हाथी और आमापाली (लैलूंगा) क्षेत्र में 13 हाथियों की मौजूदगी दर्ज की गई है। लगातार बढ़ते हाथी मूवमेंट को देखते हुए वन विभाग और हाथी मित्र दल की टीमें लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही हैं और ग्रामीणों से अपील कर रही हैं कि वे किसी भी स्थिति में हाथियों के करीब न जाएं और तुरंत वन विभाग को सूचना दें।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें