Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग श्रीराम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्श…
मंदिर हसौद में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता
मंदिर हसौद में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता
रायपुर संभाग

श्रीराम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन : मंदिर हसौद में PM का पुतला दहन, निष्पक्ष जांच और FIR की मांग

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे में कथित अनियमितताओं के विरोध में मंदिर हसौद में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर तहसीलदार और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने मामले की निष्पक्ष जांच और ट्रस्ट के पूर्व पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 13 Jul 2026, 08:02 PM · अपडेट: 15 Jul 2026, 08:58 AM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे (दान) में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर सोमवार को मंदिर हसौद में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंदखुरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौक से नवीन तहसील कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया और बाद में तहसीलदार व थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित प्रदर्शन पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने किया।

करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान और चढ़ावे के प्रबंधन में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं सामने आई हैं। उनका कहना था कि इससे देशभर के करोड़ों रामभक्तों की आस्था को ठेस पहुंची है। नेताओं ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जानी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

तीन लोगों पर FIR की मांग

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय, पूर्व सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई। उनका कहना था कि मीडिया में सामने आई जानकारियों और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मामले की स्वतंत्र जांच कर दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

तहसीलदार और थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मंदिर हसौद तहसीलदार और थाना प्रभारी को संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की प्रासंगिक धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई।


बड़ी संख्या में शामिल हुए कांग्रेस कार्यकर्ता

प्रदर्शन में जिला रायपुर ग्रामीण उपाध्यक्ष दिनेश ठाकुर, जिला महामंत्री रेखराम पात्रे, ब्लॉक अध्यक्ष कोमल साहू, खिलावन निषाद, पालिका अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी, जिला सचिव प्रवीण सिंह, जिला पंचायत सदस्य हेमंत कश्यप, पार्षद अनुज मिश्रा, राकेश मिश्रा, राकेश जायसवाल, उत्तम साहू, दीनू यादव, भूषण बघेल, पुरुषोत्तम धीवर, हरि बंजारे, शुभांशु साहू, अनिल टंडन, उपेंद्र भारती, सौरभ चंद्राकर, प्रेमशंकर यदु, संजीव चंद्राकर, दौलत साहू, दिलीप कुर्रे, महेंद्र बंजारे, ओमकार निर्माकर, हिरेश चंद्राकर, उत्तम टंडन, सुकुल साहू, निखिल वर्मा और युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आर्यन जोशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें