Wednesday, 15 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
अवैध खनन पर वार : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत से रेत-गिट्टी परिवहन पर शिकंजा, खनिज विभाग ने पकड़े 6 ट्रैक्टर पर्यटकों की लापरवाही : तीरथगढ़ जलप्रपात में बढ़ा पानी, नियम तोड़ने वाले पर्यटकों को रोकने पर हुआ विवाद दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये, रक्षाबंधन पर होगी शुरुआत ममूरा अग्निकांड : ई-बाइक की चिंगारी से मची तबाही, नोएडा में दो लोगों की मौत रफ्तार का कहर : टैंकर की टक्कर से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत अंधविश्वास : गड़े धन के लालच में कारोबारी की हत्या नदी किनारे दफन मिला शव, नरबलि हत्याकांड अवैध खनन पर वार : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत से रेत-गिट्टी परिवहन पर शिकंजा, खनिज विभाग ने पकड़े 6 ट्रैक्टर पर्यटकों की लापरवाही : तीरथगढ़ जलप्रपात में बढ़ा पानी, नियम तोड़ने वाले पर्यटकों को रोकने पर हुआ विवाद दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये, रक्षाबंधन पर होगी शुरुआत ममूरा अग्निकांड : ई-बाइक की चिंगारी से मची तबाही, नोएडा में दो लोगों की मौत रफ्तार का कहर : टैंकर की टक्कर से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत अंधविश्वास : गड़े धन के लालच में कारोबारी की हत्या नदी किनारे दफन मिला शव, नरबलि हत्याकांड
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ समर कैंप में बच्चों ने दूरबीन से जाना ब्रह्मांड क…
संस्कार शिक्षण संस्थान में समर कैंप
संस्कार शिक्षण संस्थान में समर कैंप
छत्तीसगढ़

समर कैंप में बच्चों ने दूरबीन से जाना ब्रह्मांड का रहस्य, स्काई वॉचिंग बना आकर्षण का केंद्र

पिथौरा स्थित संस्कार शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित 40 दिवसीय समर कैंप में बच्चों को विज्ञान और ब्रह्मांड की रोचक दुनिया से जोड़ने के लिए विशेष गतिविधियाँ कराई गईं। छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में एस्ट्रोनॉमी वर्कशॉप, विज्ञान मेला, चित्रकला प्रतियोगिता और स्काई वॉचिंग मुख्य आकर्षण रहे। दूरबीन की मदद से बच्चों ने सूर्य, चंद्रमा, तारे और ग्रहों का अवलोकन किया, जिससे उनमें वैज्ञानिक जिज्ञासा और उत्साह बढ़ा।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
22 Apr 2026, 05:33 PM
पिथौरा
पिथौरा संस्कार शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित 40 दिवसीय संस्कार समर कैंप में छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा के सहयोग से बच्चों को विज्ञान और ब्रह्मांड की अनोखी दुनिया से रूबरू होने का अवसर मिला। प्रतिभा पब्लिक विद्यालय में एस्ट्रोनॉमी वर्कशॉप, विज्ञान मेला, चित्रकला प्रतियोगिता के साथ जिले के नवाचार शिक्षकों को किया गया सम्मान कार्यक्रम में सबसे रोचक स्काई वॉचिंग खास आकर्षण का केंद्र रहा। 
दूरबीन से आकाशगंगा को देखने के लिए बच्चों की भीड़ उमड़ पड़ी नगर के साथ आस-पास के स्कूल कालेज के छात्र शामिल हुए। इस दौरान बच्चों ने टेलीस्कोप की मदद से सूर्य, चंद्रमा, तारों और ग्रहों का अवलोकन किया और ब्रह्मांड के रहस्यों को करीब से जानकर काफी रोमांचित हुए। 
एस्ट्रोनॉमी एक्सपर्ट अजय भोई और उनकी टीम के मार्गदर्शन में आयोजित इस वर्कशॉप ने बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने की दिशा में अहम भूमिका निभाई। समर कैंप के डायरेक्टर सीमा गौरव चंद्राकर ने बताया कि बच्चों को विज्ञान के प्रति जिज्ञासु बनाना और ब्रह्मांड की अद्भुत दुनिया से जोड़ना इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है। 

चहुंमुखी विकास की दिशा में संस्कार समर कैंप सराहनीय

आयोजन में मुख्य रूप से उपस्थित जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे ने संस्कार मल्टी टैलेंट क्लास की प्रशंसा करते हुए बच्चों को नई शिक्षा केरियर काउंसलिंग के बारे में गाइडलाइन दिया। उन्होंने ने छात्रों व महिलाओं के चहुंमुखी विकास के लिए संस्कार समर कैंप के कार्यों की सराहना किया। 
कार्यक्रम में उपस्थित उषा पुरुषोत्तम धृतलहरे जनपद अध्यक्ष, ब्रह्मा पटेल उपाध्यक्ष ,रेखराज शर्मा डीएमसी महासमुंद ने भी समर क्लास की गतिविधियों को तारीफ करते हुए कहा कि यह कैंप जिला में एक अभिनव पहल है जो एक ही छत के नीचे विभिन्न गतिविधि संचालित कर बच्चों को मोटिवेट किया जा रहा है साथ ही इस आयोजन में चित्रकला प्रतियोगिता विज्ञान मेला के साथ जिले के अलग अलग क्षेत्रों में 40 नवाचारी शिक्षकों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र मेंमंटो देकर सम्मानित किया गया।

ये रहे कार्यक्रम उपस्थित 

उषा धृतलहरे जनपदअध्यक्ष, ब्रह्मा पटेल जनपद उपाध्यक्ष, पुरुषोत्तम धृतलहरे जनपद सदस्य, सत्यनारायण अग्रवाल स्काउट संघ अध्यक्ष, सिद्धार्थ मिश्रा थाना प्रभारी पिथौरा, सीमा गौरव चंद्राकर डायरेक्टर समर कैंप पिथौरा, विजय कुमार लहरे जिला शिक्षा अधिकारी, रेखराज शर्मा डीएमसी, सम्पा बोस एबीसी, अंजलि बारमाल खेल अधिकारी, नरेश पटेल बीआरसी पिथौरा, अजय कुमार भोई एस्ट्रोनॉमी विशेषज्ञ बसना, डॉ यशवंत सोना सेक्रेटरी छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा रायपुर, सचिन प्रधान इंजीनियर रायपुर, लक्ष्मण कुमार पटेल सेजेस बसना, एफ ए नंद विज्ञान सभा मेंबर, नंदकिशोर अग्रवाल, संजय गोयल, आर के पुरोहित प्राचार्य सुखी पाली व बड़ी संख्या विद्यार्थी गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालक साहित्यकार संतोष गुप्ता आभार गौरव चंद्राकर द्वारा किया गया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें