Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम विदेश सुर्खियां : पीटर माग्यार बने हंगरी के नए प्रधानमं…
पीटर माग्यार
पीटर माग्यार
विदेश

सुर्खियां : पीटर माग्यार बने हंगरी के नए प्रधानमंत्री, शपथ समारोह में सांसद के डांस चर्चाें 

संसद के उद्घाटन सत्र में मतदान के दौरान माग्यार को 140 सांसदों का समर्थन मिला, जबकि 54 ने विरोध किया। इस जीत के साथ उनके 4 साल के कार्यकाल की शुरुआत हो गई है। समारोह के दौरान होने वाले संभावित स्वास्थ्य मंत्री ज्सोल्ट हेगेदस का संसद की सीढ़ियों पर 'एयर गिटार' डांस सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

प्रकाशित: 10 May 2026, 05:16 PM · अपडेट: 19 Jun 2026, 09:25 AM
हंगरी
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
हंगरी में राजनीतिक बदलाव के बीच शनिवार को पीटर माग्यार ने देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। नई संसद के उद्घाटन सत्र में हुए मतदान में बहुमत हासिल करने के बाद उन्होंने आधिकारिक तौर पर पदभार संभाला।

संसद में मिला भारी बहुमत

199 सदस्यीय संसद में कुल 195 सांसदों ने मतदान किया, जिसमें 140 सांसदों ने पीटर माग्यार के पक्ष में वोट दिया। 54 सांसदों ने विरोध किया, जबकि एक सदस्य ने मतदान से दूरी बनाई। इस जीत के साथ उनके चार साल के कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत हो गई।

शपथ ग्रहण के दौरान सांसद का डांस वायरल

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक दिलचस्प नजारा भी देखने को मिला। ज्सोल्ट हेगेदस, जिन्हें नई सरकार में स्वास्थ्य मंत्री पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है, उन्होंने संसद भवन की सीढ़ियों पर अतरंगी अंदाज में डांस किया। उनका ‘एयर गिटार’ स्टाइल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बुडापेस्ट में समर्थकों ने मनाया जश्न

प्रधानमंत्री बनने के बाद Budapest के Kossuth Square में Tisza Party के समर्थकों ने जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान पीटर माग्यार ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार सिर्फ सत्ता बदलने नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था बदलने आई है।

‘सरकार नहीं, जनता की सेवा करेंगे’

अपने शपथ भाषण में माग्यार ने कहा कि उनकी सरकार देश पर शासन नहीं करेगी, बल्कि जनता की सेवा करेगी। उन्होंने राष्ट्रीय एकता, लोकतांत्रिक सुधार और मेल-मिलाप को अपनी सरकार की प्राथमिकता बताया।

कौन हैं पीटर माग्यार?

मार्च 1981 में जन्मे पीटर माग्यार ने Pázmány Péter Catholic University से कानून और मानविकी की पढ़ाई की है। वे पहले न्यायिक और प्रशासनिक पदों पर काम कर चुके हैं। वर्ष 2024 में उन्हें Tisza Party का नेता और यूरोपीय संसद का सदस्य चुना गया था।

चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत

12 अप्रैल को हुए संसदीय चुनाव में पीटर माग्यार की पार्टी ने Viktor Orbán के नेतृत्व वाले गठबंधन को हराते हुए 199 में से 141 सीटें जीतीं और दो-तिहाई बहुमत हासिल किया। इसे हंगरी की राजनीति में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें