"बीजेपी" के लिए 127 परिणाम मिले
अंबिकापुर (सरगुजा)
बड़ा विवाद : तहसीलदार से मारपीट मामले में विधायक और समर्थकों पर FIR
सीतापुर में बीजेपी विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों पर नायब तहसीलदार तुषार मानिक से मारपीट का आरोप लगा है। नायब तहसीलदार की शिकायत पर पुलिस ने विधायक समेत 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के दौरान एसडीएम फागेश सिन्हा भी मौके पर मौजूद थे। वहीं विधायक पक्ष ने भी अधिकारी पर बदसलूकी का आरोप लगाया है।
कीर्तिमान विशेष
कलमकार : सियासत की खिचड़ी में तड़का तेज, परोसने का इंतजार बाकी
छत्तीसगढ़ की राजनीति इन दिनों अटकलों और अंदरूनी समीकरणों के दौर से गुजर रही है। मंत्रिमंडल बदलाव की चर्चा फिर गर्म है। मुख्यमंत्री के इंतजार कीजिए वाले बयान और दिल्ली दौरे ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। संगठन और सत्ता के गलियारों में माना जा रहा है कि सुशासन तिहार के बाद बड़े फैसले सामने आ सकते हैं। कुछ मंत्रियों के प्रदर्शन पर सवाल हैं और बदलाव की आंच तेज मानी जा रही है।
रायबरेली में राहुल गांधी : देश में आने वाला है बड़ा आर्थिक तूफान, पीएम मोदी खुद काट रहे दुनिया के चक्कर और जनता...
कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi ने रायबरेली दौरे के दौरान बड़ा मंगल के अवसर पर चुरुआ हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री Narendra Modi पर महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक नीतियों को लेकर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला है, जिसका सबसे ज्यादा असर युवाओं, किसानों और छोटे कारोबारियों पर पड़ेगा।
देश
ब्लास्ट की आशंका : चप्पे-चप्पे पर पुलिस हुई तैनात, निशाने पर BJP हेडक्वार्टर
दिल्ली में खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद आतंकी हमले का हाई अलर्ट जारी किया गया है। आशंका है कि पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा राजधानी के भीड़भाड़ वाले इलाकों, धार्मिक स्थलों और कुछ महत्वपूर्ण सरकारी भवनों को निशाना बना सकते हैं। इसी कारण लाल किला, चांदनी चौक, प्रमुख मंदिरों और बीजेपी मुख्यालय सहित कई संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सूत्रों के अनुसार, संभावित रूप से आईईडी ब्लास्ट के जरिए हमले की साजिश की आशंका जताई गई है, जिसके चलते दिल्ली पुलिस, स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही हैं। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी मॉनिटरिंग और चेकिंग अभियान भी तेज कर दिया गया है।
पश्चिम बंगाल : बड़ा राजनीतिक बदलाव सुभेंदु अधिकारी बने मुख्यमंत्री समारोह में नरेन्द्र मोदी , अमित शाह उपस्थित
सुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और राज्य में पहली बार बीजेपी की सरकार बन गई है। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भव्य शपथ ग्रहण समारोह हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित असश h सहित कई बड़े नेता शामिल हुए और 5 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
आज दौरे पर साय : बांगल में नई BJP सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सीएम होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पश्चिम बंगाल के दौरे पर रवाना हो रहे हैं, जहां वे 9 मई को होने वाले नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। वे आज शाम रायपुर से कोलकाता के लिए उड़ान भरेंगे और वहां रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के बाद नई सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बीजेपी ने अमित शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक और मोहन चरण माझी को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री पद के नाम पर निर्णय लिया जा सकता है।चुनाव में बीजेपी को 206 सीटों के साथ बहुमत मिला है, जबकि टीएमसी को 81 सीटें मिलीं। इस परिणाम के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। ममता बनर्जी को भवानीपुर सीट पर हार का सामना करना पड़ा।मुख्यमंत्री पद की रेस में शुभेंदु अधिकारी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। अब 9 मई का शपथ ग्रहण समारोह राज्य की नई राजनीतिक दिशा तय करेगा।
राष्ट्रीय
असम में सियासी हलचल : 12 मई को नई NDA सरकार के शपथ की चर्चा, हिमंता बिस्वा सरमा फिर बन सकते हैं मुख्यमंत्री
असम में नई NDA सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। 12 मई को शपथ ग्रहण की संभावना जताई जा रही है, जिसमें हिमंता बिस्वा सरमा के एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने की चर्चा है। 10 मई को NDA विधायक दल की बैठक में नेता का चयन होगा, जबकि सभी विधायकों को 9 मई तक गुवाहाटी पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। NDA की बड़ी जीत के बाद सरकार गठन की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं और शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की भी संभावना है।
देश
धमाकों से दहशत : जालंधर BSF मुख्यालय के बाहर ब्लास्ट, अब NIA संभालेगी कमान
जालंधर में BSF मुख्यालय के बाहर एक स्कूटर में जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें एक डिलीवरी बॉय को हल्की चोटें आईं और आसपास नुकसान हुआ। इसी तरह की संदिग्ध घटना अमृतसर में भी सामने आई, जिससे पूरे पंजाब में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। इन घटनाओं की जांच NIA को सौंपी गई है और फॉरेंसिक टीम विस्फोट के कारणों की जांच कर रही है। राज्य भर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हर संभावित साजिश के पहलू की जांच जारी है।
चुनाव
पश्चिम बंगाल : चुनावी नतीजों के बाद धधकी हिंसा की आग, हत्या और आगजनी से दहला प्रदेश
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद कई जगहों पर हिंसा भड़क गई है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ताओं के बीच झड़पों में हत्या, मारपीट और आगजनी की घटनाएँ सामने आईं। न्यू टाउन में एक बीजेपी कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या के बाद जवाबी हमले हुए, जबकि बीरभूम में एक टीएमसी नेता की गला रेतकर हत्या कर दी गई। कई जिलों में टीएमसी दफ्तरों में तोड़फोड़ और आगजनी भी हुई।
चुनाव
बंगाल चुनाव परिणाम : आज तय होगा सत्ता का भविष्य, भाजपा की बढ़त
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर पूरे देश में उत्सुकता है। मुकाबला मुख्य रूप से तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच बताया जा रहा है। राज्यभर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और मतगणना के लिए 77 केंद्र बनाए गए हैं, जबकि पहले अधिक केंद्र थे, जिस पर राजनीतिक बहस भी हो रही है। डिजिटल निगरानी और पहचान प्रणाली भी लागू की गई है। तृणमूल कांग्रेस ने अपनी जीत का दावा किया है, वहीं भाजपा ने सत्ता परिवर्तन की बात कही है। अब नतीजों से तय होगा कि बंगाल में किसकी सरकार बनेगी।
देश
योगेश गौड़ा मर्डर केस : कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी अयोग्य, उम्रकैद के बाद गई विधायकी
छत्तीसगढ़
मेगा ऑपरेशन : शराब और भारतमाला घोटाले में 17 ठिकानों पर दबिश, करोड़ों का सोना और कैश बरामद
फरार आरोपी विकास अग्रवाल के भाई विवेक अग्रवाल (श्रीराम ज्वेलर्स के मालिक) के ठिकानों से 17 किलो सोना, हीरे के हार और भारी नकदी जब्त की गई है। विकास अग्रवाल, अनवर ढेबर के सिंडिकेट का सक्रिय सदस्य है और 4 साल से फरार है। भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के अमर इंफ्रा सहित अन्य फर्मों के रिकॉर्ड खंगाले गए। वहीं भिलाई में कारोबारी गोविंद मंडल के ठिकानों पर भी जांच हुई।