"जिला प्रशासन" के लिए 474 परिणाम मिले
शिक्षा
Balod News: कॉलेज की समस्याओं पर भड़के छात्र, चक्काजाम कर प्राचार्य को हटाने की मांग
Balod News: शासकीय महाविद्यालय डौंडीलोहारा में मूलभूत सुविधाओं और अन्य समस्याओं को लेकर छात्र-छात्राओं का आक्रोश सामने आया है। समस्याओं का समाधान नहीं होने से नाराज बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने बुधवार को दल्लीराजहरा-राजनांदगांव मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने कॉलेज की प्राचार्य रोशन आरा को हटाने की मांग भी उठाई।
राज्य सरकार
District Sports Development: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, प्रशिक्षण और संसाधनों को मजबूत करेगा प्रशासन
District Sports Development: जिला प्रशासन ने खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए खेल संघों के साथ बैठक की। इस दौरान खेल कैलेंडर, खिलाड़ियों की पहचान, प्रशिक्षण व्यवस्था और संसाधनों के विकास को लेकर कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा हुई।
राष्ट्रीय
Sagar Poisonous Liquor Case: मौतों के आंकड़ों पर उलझा तंत्र, सरकार, प्रशासन और विपक्ष के दावों में भारी अंतर
Sagar Poisonous Liquor Case: मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर विवाद बढ़ गया है। प्रशासन ने 16 मौतों की पुष्टि की है, जबकि मंत्री प्रहलाद पटेल ने 19 मृतकों की सूची जारी की। कांग्रेस ने सरकार पर आंकड़े छिपाने का आरोप लगाया है।
राज्य सरकार
International Literacy Day: महासमुंद में साक्षरता दिवस पर जला ज्ञान का दीप, निरक्षरता मिटाने का लिया संकल्प
International Literacy Day: महासमुंद जिले में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस और साक्षरता पखवाड़े के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ‘एक दीप साक्षरता के नाम’ अभियान के जरिए लोगों ने शिक्षा का संदेश दिया और निरक्षरता खत्म करने का संकल्प लिया। इस अभियान में छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवी शिक्षकों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
राज्य सरकार
Bihaan Yojana: दंतेवाड़ा जिले में ग्रामीण महिलाओं को मिला रोजगार, रामबती ने मुर्गी पालन से कमाए 25 हजार रूपए
Bihaan Yojana: दंतेवाड़ा जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) की इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर योजना ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता का जरिया बन रही है। योजना के तहत 2,200 परिवारों को आजीविका से जोड़ा गया है। ग्राम मुड़ापारा की रामबती नाग ने मुर्गी पालन शुरू कर करीब 25 हजार रुपये की आय अर्जित की है। जिले में अब तक 450 से अधिक महिलाएं इस गतिविधि से जुड़कर आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं।
राज्य सरकार
Chhattisgarh education news: शिवपुर एकलव्य विद्यालय मामले को लेकर CM साय हुए नाराज, अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट
Chhattisgarh education news: सरगुजा जिले के शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राओं के समस्याओं को लेकर पैदल कलेक्टोरेट जाने के मामले को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने कलेक्टर से पूरे प्रकरण की जांच कर लापरवाही तय करने और दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
केंद्र सरकार
PM Awas Yojana Gramin: सक्ती में 11 सितंबर को होगा बड़ा कार्यक्रम, शिवराज चौहान और CM साय होंगे शामिल
PM Awas Yojana Gramin: सक्ती जिले के ग्राम जेठा में 11 सितंबर 2026 को होने वाले वृहद कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों का गृह प्रवेश, पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मेलन के साथ कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन होगा।
शिक्षा
Chhattisgarh education news: एकलव्य विद्यालय की बदहाली से परेशान छात्राएं सड़क पर उतरीं, 30 किमी दूर कलेक्टर से मिलने निकलीं
Chhattisgarh education news: सरगुजा के शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राएं हॉस्टल की समस्याओं को लेकर पैदल कलेक्टर से मिलने पहुंचीं। प्रशासन ने जल्द समाधान का भरोसा दिया।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Women Farmers: बिहान समूह की 35 महिलाओं ने कमाए 6 लाख रुपए, 600 क्विंटल उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड
Chhattisgarh Women Farmers: सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के रिसोरा गांव की 35 महिला किसानों ने सामूहिक खेती के जरिए आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। बिहान योजना से जुड़े उजाला उत्पादक समूह ने आधुनिक तकनीक अपनाकर लौकी, करेला और खीरे की खेती की, जिससे 600 क्विंटल सब्जियों का उत्पादन हुआ और करीब 6 लाख रुपए की आय अर्जित की। महिलाओं ने बिचौलियों से दूरी बनाकर सीधे थोक बाजार से जुड़कर अपनी मेहनत का बेहतर मूल्य हासिल किया।
राज्य सरकार
Mushroom Farming: सारंगढ़ की मिथिला ने दिखाई आत्मनिर्भरता की राह, अब हर माह कमा रही 50 हजार रूपए
Mushroom Farming: सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के खोरीगांव की मिथिला नायक ने स्व-सहायता समूह से जुड़कर मशरूम उत्पादन शुरू किया। करीब 1.50 लाख रुपए की शुरुआती पूंजी से शुरू हुआ यह कारोबार अब उन्हें हर माह लगभग 50 हजार रुपए की आमदनी दे रहा है। उनकी सफलता ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की प्रेरणादायक मिसाल बनी है।
रायपुर
Gajpalla Waterfall Accident: पिकनिक की खुशी मातम में बदली, गजपल्ला वॉटरफॉल में डूबने से युवक की मौत
Gajpalla Waterfall Accident: रविवार को पिकनिक मनाने पहुंचे रायपुर के युवक की नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस, प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।
राज्य सरकार
Kanker District Hospital : खाद्य सुरक्षा में कांकेर की बड़ी उपलब्धि, अस्पताल कैंटीन को 5-स्टार
Kanker District Hospital की कैंटीन को FSSAI ने ‘ईट राइट कैंपस’ के तहत 5-स्टार ‘एक्सेम्प्लरी’ प्रमाणन दिया है। यह प्रमाण-पत्र 2 सितंबर 2026 से 1 सितंबर 2028 तक प्रभावी रहेगा। इससे अस्पताल में मरीजों, परिजनों और कर्मचारियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की प्रशासन की पहल को मजबूती मिली है।