"जिला प्रशासन" के लिए 474 परिणाम मिले
रायपुर
Raipur News: गैस पाइपलाइन खुदाई पर बवाल, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने जताई नाराजगी
Raipur News: रायपुर नगर निगम क्षेत्र के फाफाडीह मुख्य मार्ग और आसपास की सड़कों पर गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए चल रही खुदाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने इस काम पर आपत्ति जताते हुए सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राजधानी रायपुर को क्या प्रयोगशाला बना दिया गया है
राज्य सरकार
Dhamtari News: गंगरेल बांध के 7 गेट खुले, जलाशयों में पानी बढ़ने से नदी किनारे के गांवों को किया अलर्ट
Dhamtari News: लगातार बारिश और कैचमेंट क्षेत्रों से पानी की बढ़ती आवक के कारण जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गंगरेल बांध 97.16 प्रतिशत भर चुका है, जिसके बाद इसके 7 गेट खोलकर करीब 42,540 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। महानदी के जलस्तर में वृद्धि की संभावना को देखते हुए नदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।
राज्य सरकार
MBBS Admission 2026: जशपुर को मिली मेडिकल शिक्षा की नई पहचान, शुरू हुई MBBS की पढ़ाई
MBBS Admission 2026: जशपुर जिले में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से MBBS की पढ़ाई शुरू हो गई है। मेडिकल कॉलेज की 50 सीटों में 41 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। स्थायी परिसर के लिए कुनकुरी के चराईडांड में 359 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य किया जाएगा।
केंद्र सरकार
PM Awas Yojana: कच्चे मकानों से पक्के घरों तक का सफर, बलरामपुर में 6,968 आवासों का हुआ गृह प्रवेश
PM Awas Yojana: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 6,968 नवनिर्मित पक्के मकानों का सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हितग्राहियों को नए घरों की चाबियां सौंपी गईं। प्रशासन ने इसे ग्रामीण विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि बताया।
रायपुर
Raipur Administration Action: फुंडहर में अवैध कब्जा हटाने पहुंची प्रशासन की टीम, जमीन मालिक को सौंपी गई भूमि
Raipur Administration Action: ग्राम फुंडहर में जिला प्रशासन ने अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 0.0352 हेक्टेयर जमीन को मुक्त कराया। राजस्व, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुलडोजर की मदद से कब्जा हटाकर भूमि को उसके वास्तविक हकदार को सौंप दिया।
केंद्र सरकार
PM Awas Yojana Gramin: पक्के घर का सपना हुआ पूरा, जशपुर में ग्रामीण परिवारों ने किया गृह प्रवेश
PM Awas Yojana Gramin: जशपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पूर्ण हुए आवासों में हितग्राही परिवारों ने गृह प्रवेश किया। पक्का घर मिलने से ग्रामीण परिवारों को सुरक्षित आवास के साथ नई उम्मीद और सम्मान मिला है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले में कई परिवारों का पक्के मकान का सपना साकार हो रहा है।
राज्य सरकार
Narayanpur PSC Coaching: आदिवासी अंचल के युवाओं के सपनों को पंख, DMFT से निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग शुरू
Narayanpur PSC Coaching: आर्थिक रूप से कमजोर और प्रतिभाशाली युवाओं के लिए निःशुल्क PSC एवं व्यापम आवासीय कोचिंग सेंटर की शुरुआत की गई है। DMFT निधि से संचालित इस केंद्र में पहले बैच के लिए 50 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जिन्हें आवास, भोजन और विशेषज्ञों से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का अवसर मिलेगा।
राष्ट्रीय
Gariband bridge construction: अधूरे पुल पर सख्त हुए CM साय, बच्चों की सुरक्षा के लिए वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था के निर्देश
Gariband bridge construction: खामभाठा क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल के कारण स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को हो रही परेशानी पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कलेक्टर से जानकारी लेकर पुल निर्माण जल्द और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, बच्चों के लिए सुरक्षित वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था करने और देरी के जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब लेने के निर्देश दिए गए हैं।
राज्य सरकार
Chakradhar Samaroh: पंडवानी से कथक तक दिखेगा भारतीय संस्कृति का रंग, देशभर के कलाकार देंगे प्रस्तुति
Chakradhar Samaroh: रायगढ़ में 14 से 23 सितंबर तक आयोजित होने वाले 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 में शास्त्रीय नृत्य, लोककला, पंडवानी, भजन, गजल और संगीत की शानदार प्रस्तुतियां होंगी। देशभर के प्रसिद्ध कलाकार दस दिनों तक कला और संस्कृति का रंग बिखेरेंगे।
राज्य सरकार
Vishnu Deo Sai: धमतरी के शशिकांत को मिली नई उम्मीद, CM विष्णुदेव साय ने दिलाया एम्स में उपचार
Vishnu Deo Sai: धमतरी जिले के देवपुर निवासी शशिकांत भरत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया वीडियो के जरिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तक पहुंची। मुख्यमंत्री ने शशिकांत से बात कर बेहतर इलाज का भरोसा दिलाया और उनके उपचार के लिए 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की। अब शशिकांत का रायपुर एम्स में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है।
राज्य सरकार
Shri Ramlala Darshan Yojana: बिलासपुर से 850 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना
Shri Ramlala Darshan Yojana: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि धार्मिक यात्राएं लोगों को देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने श्री रामलला दर्शन योजना को आस्था और संस्कृति के संरक्षण की दिशा में अहम पहल बताया।
नारायणपुर
Narayanpur News: सिस्टम से हारकर ग्रामीणों ने खुद बनाया रास्ता, लकड़ी के सहारे उठाया ह्यूम पाइप
Narayanpur News: झारावाही क्षेत्र में बारिश के कारण पुलिया बहने से तीन गांवों का संपर्क टूट गया। प्रशासन से मदद नहीं मिलने के बाद ग्रामीणों ने खुद श्रमदान कर लकड़ी और रस्सियों की मदद से ह्यूम पाइप लगाकर अस्थायी रास्ता तैयार किया। ग्रामीणों की इस पहल ने जहां उनके हौसले को दिखाया, वहीं दूरस्थ क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल भी खड़े किए हैं।