"जिला प्रशासन" के लिए 386 परिणाम मिले
छत्तीसगढ़
सिरपुर को सिर्फ पर्यटन व व्यापार केंद्र बनाने की कोशिश, धार्मिक पहचान की हो रही उपेक्षा : अमर चंद्राकर
सिरपुर में सावन के तीसरे सोमवार करीब 10 हजार कांवड़िए पहुंचे, लेकिन ठहरने, शौचालय, चिकित्सा, सफाई और सुरक्षा के इंतजामों पर सवाल उठे। पूर्व जिला पंचायत सभापति अमर चंद्राकर ने प्रशासन पर धार्मिक पहचान की अनदेखी का आरोप लगाते हुए चौथे सोमवार से पहले व्यवस्थाएं सुधारने की मांग की।
राज्य सरकार
अवैध कॉलोनी बनाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, 7 साल तक की जेल का प्रावधान
छत्तीसगढ़ में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माण पर रोक लगाने के लिए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है। अवैध कॉलोनी निर्माण के मामलों में तीन से सात वर्ष तक की जेल और न्यूनतम एक लाख रुपए जुर्माना हो सकता है। सूरजपुर जिला प्रशासन ने नागरिकों से प्लॉट या भवन खरीदने से पहले कॉलोनाइजर का पंजीयन, विकास अनुमति, स्वीकृत ले-आउट और भूखण्ड की बंधक स्थिति जांचने की अपील की है।
राज्य सरकार
गजरथ यात्रा-भाग 02 का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन, बेहतर कार्य करने वाले वनकर्मियों को मिला सम्मान
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में ‘गजरथ यात्रा-भाग 02’ पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक में मानव-हाथी द्वंद्व कम करने, वन्यजीव संरक्षण और ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए जशपुर वनमंडल की पहल दर्ज है। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले वनकर्मियों को भी सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय
चमोली में निर्माणाधीन सुरंग में भीषण हादसा, 7 मजदूरों की मौत, 6 अब भी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
चमोली की विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में पानी और मलबा घुसने से 7 मजदूरों की मौत हो गई। 22 लोगों को बाहर निकाला गया है, जबकि 6 लापता मजदूरों की तलाश जारी है।
राज्य सरकार
विश्व हाथी दिवस पर ‘गज संकेत’ ऐप लॉन्च, मानव-हाथी संघर्ष रोकने की नई पहल
विश्व हाथी दिवस हाथियों के प्राकृतिक आवास की रक्षा, शिकार को रोकने और मानव-हाथी संघर्ष को कम करने के लिए दुनिया भर में जागरूकता फैलाता है। विश्व हाथी दिवस के अवसर पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही वन परिक्षेत्र में हाथी संरक्षण, हाथी-मानव द्वंद्व की रोकथाम और जन- जागरूकता को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
राज्य सरकार
प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वालों के परिजनों को राहत, 16 लाख रुपए सहायता स्वीकृत
जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदाओं से हुई चार मौतों के मामलों में प्रभावित परिवारों के लिए कुल 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक प्रकरण में पात्र परिजनों को 4 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी।
राष्ट्रीय
जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंच रहे बच्चे, उफनती नदी पार करने की मजबूरी, पुल नहीं होने से हर कदम पर खतरा
स्कूली बच्चों को पढ़ाई के लिए रोजाना जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ रही है। बारिश में तेज बहाव के बीच बच्चे सिर पर बैग रखकर स्कूल पहुंचते हैं। ग्रामीण लंबे समय से नदी पर पक्का पुल बनाने की मांग कर रहे हैं।
रायगढ़
छाल खदान में मजदूरों के गंभीर आरोप, 9 सूत्रीय शिकायत पर प्रशासन ने गठित की जांच टीम
छाल क्षेत्र की खुली खदान में ठेका कंपनी एसकेए के खिलाफ मजदूरों की 9 सूत्रीय शिकायत पर कलेक्टर ने 5 सदस्यीय संयुक्त जांच दल गठित किया है। टीम श्रम कानूनों, वेतन, काम के घंटे और सुरक्षा सुविधाओं से जुड़े आरोपों की जांच कर 7 दिन में रिपोर्ट सौंपेगी।
जगदलपुर (बस्तर)
रात में हॉस्टल में घुसा जहरीला सांप, 3 मासूम छात्राओं की मौत, 3 की हालत गंभीर
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के जप्तलाई गांव स्थित शासकीय कन्या छात्रावास में जहरीले सांप के काटने से तीन आदिवासी छात्राओं की मौत हो गई। तीन अन्य छात्राओं की हालत गंभीर है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से नागपुर भेजा गया है।
रायपुर
छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार तेज, हाईवे पर फंसे वाहन, बांधों से छोड़ा जा रहा अतिरिक्त पानी
छत्तीसगढ़ में मानसून ने फिर जोर पकड़ लिया है। लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मुंगेली के लोरमी में 200 ग्रामीण 24 घंटे तक फंसे रहे, जिन्हें SDRF ने नावों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं खुड़िया और कोडार बांध लबालब भरने के बाद अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बारिश और कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
रायपुर
बड़ा मौका : गरियाबंद, धमतरी और बालोद में लगेंगे रोजगार मेले, 1549 पदों पर सीधी भर्ती
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद, धमतरी और बालोद जिले में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इन मेलों में निजी कंपनियां तकनीकी और गैर-तकनीकी श्रेणी के कुल 1549 पदों पर भर्ती करेंगी। 10वीं-12वीं पास से लेकर ITI, स्नातक, PG, नर्सिंग, BCA, MCA और NET/SET/Ph.D. योग्य युवा आवेदन कर सकते हैं।
महासमुंद
महासमुंद में झमाझम बारिश के बीच गूंजे भारत माता की जय के नारे, स्कूली बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
महासमुंद में बारिश के बीच बच्चों ने उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। मिनी स्टेडियम से शुरू हुई यात्रा में जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने शामिल होकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा।