Wednesday, 23 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bagbahara News: बागबाहरा में भालू की दहशत, भानपुर में नगर पालिका से मंदिर और गणेश पंडाल तक पहुंचा Surguja Police Training: पुलिस को मिलेगी आधुनिक जांच की ट्रेनिंग, डिजिटल साक्ष्य और नए कानूनों पर फोकस Desi Katta Case: शहर में हथियार लेकर घूम रहा युवक पकड़ा गया, पुलिस ने जब्त किया देसी कट्टा Nagar Nigam Team Attack: सब्जी बाजार हटाने गई निगम टीम से मारपीट, पुलिस जवान भी घायल Ganja Smuggling: भाठागांव बस स्टैंड पर गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, 1.25 लाख का माल जब्त Kanker Road Accident: बस में लगी झपकी बनी आखिरी सफर की वजह, कांकेर में शिक्षक की सड़क हादसे में मौत Bagbahara News: बागबाहरा में भालू की दहशत, भानपुर में नगर पालिका से मंदिर और गणेश पंडाल तक पहुंचा Surguja Police Training: पुलिस को मिलेगी आधुनिक जांच की ट्रेनिंग, डिजिटल साक्ष्य और नए कानूनों पर फोकस Desi Katta Case: शहर में हथियार लेकर घूम रहा युवक पकड़ा गया, पुलिस ने जब्त किया देसी कट्टा Nagar Nigam Team Attack: सब्जी बाजार हटाने गई निगम टीम से मारपीट, पुलिस जवान भी घायल Ganja Smuggling: भाठागांव बस स्टैंड पर गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, 1.25 लाख का माल जब्त Kanker Road Accident: बस में लगी झपकी बनी आखिरी सफर की वजह, कांकेर में शिक्षक की सड़क हादसे में मौत
W 𝕏 f
होम गरियाबंद CG News: गरियाबंद में 18 साल पुराना रपटा पुल हुआ …
Causeway bridge collapses in Gariaband (image source- keertiman media)
Causeway bridge collapses in Gariaband (image source- keertiman media)
गरियाबंद

CG News: गरियाबंद में 18 साल पुराना रपटा पुल हुआ जर्जर, दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा

CG News:गरियाबंद जिले के बिन्द्रानवागढ़-सातधार मार्ग पर लगातार बारिश के चलते प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बना पुराना रपटा पुल क्षतिग्रस्त होकर ढह गया है। करीब 18 साल पुराने इस पुल के टूटने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रकाशित: 23 Sep 2026, 07:23 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
गरियाबंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

CG News: गरियाबंद जिले के बिन्द्रानवागढ़-सातधार मार्ग पर लगातार बारिश के चलते प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बना पुराना रपटा पुल क्षतिग्रस्त होकर ढह गया है। करीब 18 साल पुराने इस पुल के टूटने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं और रोजाना आवागमन करने वाले ग्रामीणों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। 

वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था नहीं होने के कारण कई लोग जान जोखिम में डालकर टूटे हुए पुल को पार करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में यह रास्ता और भी खतरनाक हो गया है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

स्वास्थ्य सेवाओं पर असर, एंबुलेंस पहुंचना हुआ मुश्किल

पुल टूटने के बाद सबसे ज्यादा परेशानी आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सामने आ रही है। मार्ग बंद होने के कारण बड़े वाहन और एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

खासकर गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार मरीजों को खाट या पैदल ले जाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ रहा है। 

ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

क्षेत्र के ग्रामीण मनबोध, सुरेश कुमार, रामेश्वर, वीरेन्द्र कुमार और सूरज कुमार ने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग को इस समस्या से अवगत कराया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द वैकल्पिक मार्ग तैयार किया जाए या अस्थायी रपटे का निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों का आवागमन दोबारा शुरू हो सके।

 क्षतिग्रस्त पुल से गुजरने को मजबूर स्थानीय लोग

 निर्माण एजेंसी को लेकर अधिकारियों और सरपंच के दावे अलग-अलग

क्षतिग्रस्त पुल का निर्माण किस एजेंसी द्वारा कराया गया था, इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क विभाग गरियाबंद के कार्यपालन अभियंता (EE) राहुल चंद्राकर ने बताया कि बारिश के कारण रपटा धंस गया है, जिसके चलते आवागमन बंद है। उन्होंने कहा कि पुल के दोनों ओर जिला प्रशासन की ओर से चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। निर्माण विभाग या ग्राम पंचायत द्वारा कराया गया था, इसकी जानकारी फाइल देखने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। 

50 लाख रुपए की लागत से बना था पुल, गुणवत्ता पर उठे सवाल

जानकारी के अनुसार इस रपटा पुल का निर्माण करीब 50 लाख रुपए की लागत से किया गया था। पुल के अचानक क्षतिग्रस्त होने के बाद ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि समय रहते मरम्मत और देखरेख नहीं होने के कारण पुल कमजोर होता गया और बारिश के दबाव में ढह गया। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

 क्षमिग्रस्त पुल

सरपंच का दावा- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क विभाग ने कराया था निर्माण

ग्राम पंचायत पतोरा के सरपंच कृष्णकुमार नाग ने दावा किया है कि इस रपटा पुल का निर्माण करीब 18 साल पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क विभाग द्वारा कराया गया था। उन्होंने बताया कि पुल पहले से ही धीरे-धीरे खराब हो रहा था और इसकी मरम्मत के लिए कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लगातार बारिश के कारण आखिरकार पुल धंस गया, जिससे पाराटोला क्षेत्र के हजारों लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है।

ग्रामीणों ने की बड़े पुल निर्माण की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र की जरूरतों को देखते हुए यहां स्थायी रूप से बड़े पुल का निर्माण किया जाना चाहिए। फिलहाल लोगों की परेशानी को देखते हुए प्रशासन से तत्काल अस्थायी व्यवस्था करने की मांग की गई है, ताकि बारिश के दौरान आवागमन और स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें