"जिला प्रशासन" के लिए 474 परिणाम मिले
राज्य सरकार
President Visit: छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारी तेज, लोकभवन में अधिकारियों की बैठक
President Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 22 और 23 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर लोकभवन में बैठक आयोजित की गई। राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना की अध्यक्षता में हुई बैठक में सुरक्षा, पार्किंग, बिजली, इंटरनेट, चिकित्सा सुविधाओं और प्रोटोकॉल से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
राज्य सरकार
National Agriculture Conference: दंतेवाड़ा को मिला राष्ट्रीय कृषि पुरस्कार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
National Agriculture Conference: दंतेवाड़ा जिले को कृषि विकास के क्षेत्र में राष्ट्रीय सम्मान मिला है। नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिले को यह पुरस्कार प्रदान किया। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव और उप संचालक कृषि सूरज कुमार पंसारी ने जिले की ओर से पुरस्कार ग्रहण किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने इस उपलब्धि पर किसानों, जिला प्रशासन और कृषि विभाग को बधाई दी।
चुनाव
Durg Municipal Elections: सियासी सरगर्मी तेज, भिलाई-रिसाली समेत 4 निकायों में प्रशासनिक घेराबंदी मजबूत
Durg Municipal Elections: दिसंबर में प्रस्तावित नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन और राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भिलाई, रिसाली, भिलाई-चरोदा और जामुल में चुनावी रणनीति बनाने के साथ मतदाता सूची को अंतिम रूप देने का काम जारी है। 30 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने की जानकारी दी गई है। वहीं, चुनाव की आहट के बीच पार्षदों की सक्रियता बढ़ने लगी है।
राज्य सरकार
Artificial Hand: निदान-03 शिविर में तेजराम साहू को मिला कृत्रिम हाथ, लौटा आत्मविश्वास
Artificial Hand: ग्राम गोजी निवासी तेजराम साहू को सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित ‘निदान-03’ शिविर में कृत्रिम हाथ प्रदान किया गया। 18 वर्ष की उम्र में ट्रेन हादसे में अपना दायां हाथ गंवाने वाले तेजराम को शिविर में महज डेढ़ से दो घंटे के भीतर कृत्रिम हाथ तैयार कर दिया गया।
राज्य सरकार
Patwari Suspension: डिजिटल फसल सर्वेक्षण में लापरवाही पड़ी भारी, महासमुंद के 5 पटवारी सस्पेंड
Patwari Suspension: महासमुंद जिले में डिजिटल फसल सर्वेक्षण और राजस्व कार्यों में लापरवाही के चलते पांच पटवारियों को निलंबित किया गया है। कारण बताओ नोटिस के जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की।
धमतरी
Dhamtari News: आयुष्मान कार्ड से इलाज के बाद भी मरीज से 60 हजार रुपए नकद लेने का आरोप, कलेक्टर तक पहुंची शिकायत
Dhamtari News: धमतरी के शिवनंदा हॉस्पिटल पर आयुष्मान कार्ड से 66 हजार रुपए काटने के बाद मरीज से 60 हजार रुपए नकद लेने का आरोप लगा है। पीड़ित ने कलेक्टर कार्यालय में शिकायत की है। कलेक्टर ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।
राज्य सरकार
CM Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार और आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर सरकार का जोर
CM Vishnu Deo Sai: मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप के दूसरे बैच के 36 युवा प्रतिभागियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को जनसेवा, सुशासन और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने अपने छात्र जीवन और संघर्षों को साझा करते हुए बताया कि लगभग 10 वर्ष की उम्र में पिता के निधन के बाद उन्हें परिवार और खेती की जिम्मेदारी संभालनी पड़ी थी।
राज्य सरकार
TB Eradication: छत्तीसगढ़ में पहली बार 4 विकासखंड टीबी मुक्त घोषित
TB Eradication: अभियान को मजबूती देने के लिए खड़गवां से ‘जोश टीम’ का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया गया। इस पहल के तहत माय भारत के युवा स्वयंसेवकों और एनसीसी कैडेटों को टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए जोड़ा जाएगा। राज्य में पहली बार खड़गवां, सोनहत, बतौली और घरघोड़ा विकासखंड को टीबी मुक्त घोषित किया गया।
केंद्र सरकार
State Election Commission: छत्तीसगढ़ में स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी तेज, 30 नवंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
State Election Commission: छत्तीसगढ़ में आगामी पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने रिक्त पदों, आरक्षण, परिसीमन और मानव संसाधन की समीक्षा की। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 30 नवंबर 2026 को होगा।
महासमुंद
CMHO Mahasamund Controversy: तबादले के 4 दिन बाद जारी कर दिए 42 नियुक्ति आदेश, पूर्व CMHO पर उठे सवाल
CMHO Mahasamund Controversy: NHM के तहत 42 स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति और पदस्थापना को लेकर विवाद सामने आया है। आरोप है कि 17 सितंबर को तबादला होने के बावजूद पूर्व CMHO डॉ. आई. नागेश्वर राव ने 21 सितंबर को अपने हस्ताक्षर से 42 नर्सिंग ऑफिसर और ANM के नियुक्ति आदेश जारी किए। मामले में स्वास्थ्य मंत्री ने फाइल तलब कर जांच के निर्देश दिए हैं। जांच के बाद आदेशों की वैधता और संबंधित अधिकारी की भूमिका पर फैसला होगा।
राज्य सरकार
Seva Sankalp Abhiyan: कांकेर के 277 दिव्यांग हितग्राही कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण के लिए जगदलपुर रवाना
Seva Sankalp Abhiyan: कांकेर जिले के 277 दिव्यांग हितग्राहियों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए उन्हें जगदलपुर रवाना किया गया। विधायक आशाराम नेताम, कलेक्टर कुन्दन कुमार समेत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर 6 वाहनों को रवाना किया।
गरियाबंद
Gariaband News: जिला अस्पताल पहुंच मार्ग बना नाला, चार साल से जलभराव से परेशान मरीज
Gariaband News: जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और उनके परिजनों की परेशानी लंबे समय से बनी हुई है। अस्पताल के प्रवेश द्वार से करीब 100 मीटर पहले सड़क पर सालभर गंदा पानी जमा रहता है। हालात ऐसे हैं कि अस्पताल जाने वालों को इसी पानी को पार कर आगे बढ़ना पड़ता है।