Wednesday, 09 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Accident News: तालाब में डूबने से मासूम की मौत, हॉस्टल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Online Fraud: IPO में पैसा दोगुना करने का झांसा, असिस्टेंट मैनेजर से 23.30 लाख की ऑनलाइन ठगी Truck Accident Chhattisgarh: सरगोड़ नाले में गिरा सीमेंट भरा ट्रक, अंधेरे और बिना रेलिंग की पुलिया लील रही जिंदगियां CG Breaking News: गरियाबंद के निजी क्लीनिक में युवक की मौत पर बवाल, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, स्वास्थ्य विभाग ने बैठाई जांच Bhilai News: गटर की सफाई के दौरान मिला 3 दिन का नवजात, पुलिस ने शुरू की जांच Sagar Poisonous Liquor Case: मौतों के आंकड़ों पर उलझा तंत्र, सरकार, प्रशासन और विपक्ष के दावों में भारी अंतर Accident News: तालाब में डूबने से मासूम की मौत, हॉस्टल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Online Fraud: IPO में पैसा दोगुना करने का झांसा, असिस्टेंट मैनेजर से 23.30 लाख की ऑनलाइन ठगी Truck Accident Chhattisgarh: सरगोड़ नाले में गिरा सीमेंट भरा ट्रक, अंधेरे और बिना रेलिंग की पुलिया लील रही जिंदगियां CG Breaking News: गरियाबंद के निजी क्लीनिक में युवक की मौत पर बवाल, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, स्वास्थ्य विभाग ने बैठाई जांच Bhilai News: गटर की सफाई के दौरान मिला 3 दिन का नवजात, पुलिस ने शुरू की जांच Sagar Poisonous Liquor Case: मौतों के आंकड़ों पर उलझा तंत्र, सरकार, प्रशासन और विपक्ष के दावों में भारी अंतर
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार District Sports Development: खेल प्रतिभाओं को मिल…
Preparations to promote sports in the district (Image Source: CGDPR)
Preparations to promote sports in the district (Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

District Sports Development: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, प्रशिक्षण और संसाधनों को मजबूत करेगा प्रशासन

District Sports Development: जिला प्रशासन ने खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए खेल संघों के साथ बैठक की। इस दौरान खेल कैलेंडर, खिलाड़ियों की पहचान, प्रशिक्षण व्यवस्था और संसाधनों के विकास को लेकर कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा हुई।

कीर्तिमान डेस्क | धनेश्वरी साहू
09 Sep 2026, 02:55 PM
रायपुर
District Sports Development: जिले की खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा खेल गतिविधियों को व्यवस्थित एवं परिणामोन्मुख बनाने की दिशा में पहल की जा रही है। इसी क्रम में जिला स्तरीय खेल संवर्धन एवं विकास संबंधी बैठक आज जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिले के विभिन्न खेल संघों एवं खेल क्लबों के पदाधिकारियों ने सहभागिता करते हुए खेलों के विकास, खिलाड़ियों की आवश्यकताओं तथा प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के संबंध में अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
बैठक में जिले में आगामी दिनों में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं के लिए समग्र खेल कैलेंडर तैयार करने, खेल संघों एवं क्लबों के पंजीयन को व्यवस्थित करने, खिलाड़ियों को आवश्यक खेल सामग्री एवं आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान करने तथा उन्हें नियमित प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिताओं से जोड़ने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के लिए ओरिएंटेशन एवं क्षमता विकास कार्यक्रम आयोजित करने और विभिन्न खेल संघों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया।

सुविधाओं के साथ प्रतिभाओं के विकास का बनेगा समग्र रोडमैप

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता इस बात की है कि इन प्रतिभाओं को उनकी क्षमता के अनुरूप सही मार्गदर्शन, वैज्ञानिक प्रशिक्षण, आवश्यक संसाधन और पर्याप्त प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध हों। उन्होंने खेल संघों एवं संबंधित अधिकारियों से समन्वित एवं परिणाम आधारित कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में संचालित खेल गतिविधियों का व्यवस्थित कैलेंडर तैयार कर प्रतियोगिताओं, प्रशिक्षण शिविरों और प्रतिभा पहचान कार्यक्रमों को योजनाबद्ध तरीके से संचालित किया जाए। खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही खेल मैदानों एवं उपलब्ध अधोसंरचना के बेहतर उपयोग पर भी ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रतिभावान खिलाड़ियों की प्रारंभिक स्तर पर पहचान कर उन्हें निरंतर प्रशिक्षण एवं उपयुक्त प्रतियोगिताओं से जोड़ने की व्यवस्था विकसित की जानी चाहिए। कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि खिलाड़ियों को केवल प्रतियोगिताओं तक सीमित रखने के बजाय उनके दीर्घकालीन विकास पर ध्यान देना जरूरी है। खेल संघों, प्रशिक्षकों और जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों से ऐसी व्यवस्था विकसित की जाए, जिससे जिले के खिलाड़ी जिला एवं राज्य स्तर के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकें।

खेल संघों ने रखे सुझाव, समन्वित प्रयासों पर बनी सहमति

बैठक में कुश्ती, एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग, ताइक्वांडो, बैडमिंटन, क्रिकेट, पावरलिफ्टिंग, योगासन, कबड्डी, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस, बास्केटबॉल, तैराकी, बेसबॉल, वॉलीबॉल, नेटबॉल, शतरंज सहित विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण सुविधाओं, खेल सामग्री, मैदान, प्रशिक्षकों की उपलब्धता, प्रतियोगिताओं के आयोजन तथा खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने से संबंधित सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि खेलों के विकास के लिए उपलब्ध संसाधनों का बेहतर समन्वय करते हुए अधिक से अधिक युवाओं और बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ा जाए। विद्यालयों, खेल संघों, क्लबों एवं जिला प्रशासन के बीच समन्वय को मजबूत कर जमीनी स्तर से प्रतिभाओं की पहचान और उन्हें आगे बढ़ाने की व्यवस्था विकसित की जाए।

उत्कृष्ट खिलाड़ियों का सम्मान

बैठक के दौरान जिले में खेल क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कुश्ती के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए लक्ष्मण साहू ‘पहलवान’ तथा परखंदा निवासी नेटबॉल खिलाड़ी पूजा साहू को राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त करने एवं उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने सम्मानित किया। उन्होंने दोनों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अरुण वर्मा, एसडीएम एवं प्रभारी जिला खेल अधिकारी पीयूष तिवारी, सहायक खेल अधिकारी जगतपति देव सहित खेल विभाग के अधिकारी, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, प्रशिक्षक एवं खेल जगत से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें