Saturday, 28 Nov 2026 भारत
"अध्यक्ष" के लिए 1395 परिणाम मिले
फीस पर सख्ती: समिति की मंजूरी के बिना फीस में बढ़ोतरी नहीं – कलेक्टर लंगेह
छत्तीसगढ़
फीस पर सख्ती: समिति की मंजूरी के बिना फीस में बढ़ोतरी नहीं – कलेक्टर लंगेह
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में जिला फीस समिति की बैठक हुई, जिसमें निजी स्कूलों की फीस निर्धारण और नियमों के पालन पर चर्चा की गई। सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया कि वे केवल समिति की मंजूरी के बाद ही फीस बढ़ा सकते हैं और छात्रों व अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ न डालें। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। जिले के 243 निजी स्कूलों की फीस संरचना की नियमित समीक्षा होगी तथा आरटीई के तहत प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
कीर्तिमान डेस्क 18 Apr 2026
वरिष्ठ नागरिकों के लिए अत्याधुनिक डे-केयर केंद्र ‘सियान गुड़ी’ का लोकार्पण
छत्तीसगढ़
वरिष्ठ नागरिकों के लिए अत्याधुनिक डे-केयर केंद्र ‘सियान गुड़ी’ का लोकार्पण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अत्याधुनिक डे-केयर केंद्र ‘सियान गुड़ी’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने बुजुर्गों के साथ संवाद किया, कैरम खेला और उन्हें फूड बास्केट, शॉल, श्रीफल व धार्मिक पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया।
कीर्तिमान डेस्क 17 Apr 2026
भ्रष्टाचार के आरोपों पर नया मोड़, BEO पर जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित; पुरानी जांच लंबित रहने से प्रशासन पर उठे सवाल
छत्तीसगढ़
भ्रष्टाचार के आरोपों पर नया मोड़, BEO पर जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित; पुरानी जांच लंबित रहने से प्रशासन पर उठे सवाल
महासमुंद में विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) लीलाधर सिन्हा पर शिक्षकों से अवैध वसूली, फर्जी बिल, स्टेशनरी घोटाला और अन्य अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले की जांच के लिए कलेक्टर ने तीन सदस्यीय समिति गठित की है, जिसे एक सप्ताह में रिपोर्ट देनी है। हालांकि शिक्षक संगठनों का आरोप है कि आठ महीने पहले बनी एक पुरानी जांच समिति ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। शिक्षक संघ ने निष्पक्ष जांच न होने पर आंदोलन, भूख हड़ताल और पदयात्रा की चेतावनी दी है।
कीर्तिमान डेस्क 17 Apr 2026
गुरुकुल विद्यालय सोनासिल्ली में संस्कृत भारती का त्रिदिवसीय संस्कृत भाषाबोधन वर्ग सम्पन्न
छत्तीसगढ़
गुरुकुल विद्यालय सोनासिल्ली में संस्कृत भारती का त्रिदिवसीय संस्कृत भाषाबोधन वर्ग सम्पन्न
पिथौरा के समीप ग्राम सोनासिल्ली स्थित गुरुकुल विद्यालय में संस्कृत भारती छत्तीसगढ़ द्वारा तीन दिवसीय संस्कृत भाषाबोधन वर्ग का आयोजन किया गया, जिसमें 81 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों को संस्कृत में परिचय, व्याकरण, गीत, खेल और योग के माध्यम से भाषा का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। विभिन्न सत्रों में संस्कृत भाषा के महत्व, आधुनिक समय में इसकी उपयोगिता और “पंच परिवर्तन” जैसे विषयों पर विचार प्रस्तुत किए गए। समापन अवसर पर अतिथियों ने संस्कृत को भारतीय संस्कृति की प्राचीन और समृद्ध भाषा बताते हुए इसके दैनिक उपयोग पर जोर दिया।
कीर्तिमान डेस्क 17 Apr 2026
किशनपुर में नवीन कृषि साख सहकारी सोसायटी का वर्चुअल उद्घाटन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़
किशनपुर में नवीन कृषि साख सहकारी सोसायटी का वर्चुअल उद्घाटन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया शुभारंभ
किशनपुर (पिथौरा) में नवीन प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसायटी का वर्चुअल उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने बताया कि प्रदेश में 515 नई सहकारी समितियों के शुभारंभ से किसानों को खाद, बीज, कृषि सामग्री और ऋण जैसी सुविधाएँ अब स्थानीय स्तर पर आसानी से मिलेंगी, जिससे उन्हें दूर नहीं जाना पड़ेगा।
कीर्तिमान डेस्क 16 Apr 2026
वेदांता प्लांट हादसा: मृतकों की संख्या बढ़ी, अब तक 20 की मौत, दर्जनों घायल, मुआवजे और जांच के आदेश
सक्ती
वेदांता प्लांट हादसा: मृतकों की संख्या बढ़ी, अब तक 20 की मौत, दर्जनों घायल, मुआवजे और जांच के आदेश
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता प्लांट में हुए भीषण हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है और 36 मजदूर घायल हुए हैं। कई घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पोस्टमॉर्टम और पहचान की प्रक्रिया में देरी के कारण परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वेदांता प्रबंधन ने मृतकों के परिजनों को 35 लाख रुपये और एक नौकरी देने, जबकि घायलों को 15 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। इसके अलावा सरकार और PMNRF से भी आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है।
कीर्तिमान डेस्क 16 Apr 2026
पेंशनर सम्मेलन: एरियर्स व महंगाई राहत सहित लंबित मांगों को लेकर जोरदार आवाज़
छत्तीसगढ़
पेंशनर सम्मेलन: एरियर्स व महंगाई राहत सहित लंबित मांगों को लेकर जोरदार आवाज़
महासमुंद के शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन में पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के कई जिलों से बड़ी संख्या में पेंशनर शामिल हुए। कार्यक्रम में वरिष्ठ पेंशनरों का सम्मान किया गया और संगठन के नए सदस्यों का स्वागत हुआ।सम्मेलन में मुख्य रूप से लंबित महंगाई राहत, एरियर्स भुगतान, और पेंशन संबंधी अन्य लाभों को लेकर सरकार से शीघ्र समाधान की मांग उठाई गई। साथ ही धारा 49(6) को समाप्त करने, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, अतिरिक्त पेंशन, यात्रा रियायत और पेंशनर भवन की व्यवस्था जैसी मांगें भी रखी ग
कीर्तिमान डेस्क 15 Apr 2026
साय कैबिनेट के बड़े फैसले : छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी शुरू,  महिलाओं को रजिस्ट्री में 50% छूट, सैनिकों को भी बड़ी राहत
छत्तीसगढ़
साय कैबिनेट के बड़े फैसले : छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी शुरू,  महिलाओं को रजिस्ट्री में 50% छूट, सैनिकों को भी बड़ी राहत
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) का प्रारूप तैयार करने के लिए समिति गठन का निर्णय लिया गया। महिलाओं को संपत्ति रजिस्ट्री में 50% और सैनिकों को स्टाम्प शुल्क में 25% छूट दी गई। खनन नियमों में सख्ती, उद्योग को बढ़ावा देने के लिए संशोधन, रेत खदानों पर नियंत्रण, पशुपालन योजनाओं का विस्तार और मध्यप्रदेश से 8536 करोड़ रुपए की वापसी जैसे महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।
कीर्तिमान ब्यूरो 15 Apr 2026
बीईओ पर भ्रष्टाचार व अनियमितता के आरोप, शिक्षक संघ ने कार्यालय घेरा, उच्चस्तरीय जांच की मांग
छत्तीसगढ़
बीईओ पर भ्रष्टाचार व अनियमितता के आरोप, शिक्षक संघ ने कार्यालय घेरा, उच्चस्तरीय जांच की मांग
महासमुंद में बीईओ लीलाधर सिन्हा पर भ्रष्टाचार, अनियमितता और पक्षपात के आरोप लगाते हुए सर्व शिक्षक संघ ने कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया और उन्हें हटाकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की। शिक्षकों ने अवकाश स्वीकृति में अवैध वसूली, फर्जी बिल और अन्य गड़बड़ियों के आरोप लगाए। एक शिक्षिका ने भी अवकाश के बदले पैसे मांगने का गंभीर आरोप लगाया, जबकि बीईओ ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि अवकाश प्रशासनिक कारणों से रोका गया था।
कीर्तिमान डेस्क 15 Apr 2026
कांग्रेस ने मजबूत किए बूथ संगठन, अन्नू चंद्राकर के नेतृत्व में कमेटियों का गठन पूरा
छत्तीसगढ़
कांग्रेस ने मजबूत किए बूथ संगठन, अन्नू चंद्राकर के नेतृत्व में कमेटियों का गठन पूरा
अन्नू चंद्राकर के नेतृत्व में महासमुंद ग्रामीण क्षेत्रों में बूथ कमेटियों का गठन पूरा किया गया, जिसका उद्देश्य संगठन की जमीनी पकड़ को मजबूत करना है। गठित कमेटियों की सूची जिला कांग्रेस कमेटी को सौंपी गई। जिलाध्यक्ष एवं विधायक द्वारिकाधीश यादव ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मजबूत बूथ प्रबंधन से पार्टी को क्षेत्र में नई ऊर्जा और बेहतर चुनावी तैयारी मिलेगी।
कीर्तिमान डेस्क 15 Apr 2026
कुहेरा में अटल नगर भाजपा मंडल द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़
कुहेरा में अटल नगर भाजपा मंडल द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
अटल नगर भाजपा मंडल द्वारा ग्राम कुहेरा में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उनके जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में योगदान को याद किया गया।
कीर्तिमान डेस्क 14 Apr 2026
राजनीतिक उलटफेर: नीतीश कुमार का इस्तीफा, सम्राट चौधरी बने NDA के नए मुख्यमंत्री चेहरा
भाजपा
राजनीतिक उलटफेर: नीतीश कुमार का इस्तीफा, सम्राट चौधरी बने NDA के नए मुख्यमंत्री चेहरा
बिहार में बड़ा राजनीतिक बदलाव हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। NDA की बैठक में सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया और उन्हें अगला मुख्यमंत्री बनाए जाने की तैयारी है।
कीर्तिमान डेस्क 14 Apr 2026
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें