Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ गुरुकुल विद्यालय सोनासिल्ली में संस्कृत भारती का …
संस्कृत भाषाबोधन वर्ग का आयोजन
संस्कृत भाषाबोधन वर्ग का आयोजन
छत्तीसगढ़

गुरुकुल विद्यालय सोनासिल्ली में संस्कृत भारती का त्रिदिवसीय संस्कृत भाषाबोधन वर्ग सम्पन्न

पिथौरा के समीप ग्राम सोनासिल्ली स्थित गुरुकुल विद्यालय में संस्कृत भारती छत्तीसगढ़ द्वारा तीन दिवसीय संस्कृत भाषाबोधन वर्ग का आयोजन किया गया, जिसमें 81 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों को संस्कृत में परिचय, व्याकरण, गीत, खेल और योग के माध्यम से भाषा का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। विभिन्न सत्रों में संस्कृत भाषा के महत्व, आधुनिक समय में इसकी उपयोगिता और “पंच परिवर्तन” जैसे विषयों पर विचार प्रस्तुत किए गए। समापन अवसर पर अतिथियों ने संस्कृत को भारतीय संस्कृति की प्राचीन और समृद्ध भाषा बताते हुए इसके दैनिक उपयोग पर जोर दिया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 17 Apr 2026, 11:53 AM · अपडेट: 08 May 2026, 09:54 PM
पिथौरा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
पिथौरा समीपस्थ ग्राम सोनासिल्ली के गुरुकुल विद्यालय में संस्कृत भारती छत्तीसगढ़ प्रांत के द्वारा त्रिदिवसीय संस्कृत भाषाबोधन वर्ग का आयोजन किया गया था। इस वर्ग में 81 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रशिक्षक के रूप में संस्कृत भारती छत्तीसगढ़ प्रांत से संगठन मंत्री हेमन्त कुमार साहू प्रान्त कार्यालय प्रमुख होमेश चन्द्राकर, गुणसागर प्रधान व्याख्याता सेजेस पिथौरा विवेकानंददास संयोजक सरायपाली कृष्ण कुमार शर्मा संयोजक पिथौरा विकास खंड व डिगम साहू प्रशिक्षकों के द्वारा  निर्धारित पाठ्यक्रम का अभ्यास करवाया गया। 
इसके अन्तर्गत संस्कृत भाषा में ही परिचय,  संज्ञा सर्वनाम लिंग वचन लकार् विशेषण गीत खेल योग का अभ्यास करवाया गया। जिससे छात्र छात्राएं संस्कृत भाषा को अपने व्यवहार में लाकर बातचीत कर सकें। बौद्धिक कलांश राजिम विभाग प्रचारक ठाकुर राम यादव ने पंच परिवर्तन पर अपना विचार व्यक्त किए।डिगम साहू ने संस्कृत भाषा के महत्व विकास एवं उत्थान पर अपना विचार व्यक्त किए। प्रो संजीव कर्मकार ने आधुनिक कम्प्यूटर पर संस्कृत भाषा की उपयोगिता पर विचार व्यक्त किए।
संस्कृत भाषा का उपयोग करने की अपील 
समापन सत्र के अवसर पर उषा पुरूषोत्तम धृतलहरे अध्यक्ष जनपत पंचायत पिथौरा ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए संस्कृत भाषा को अति प्राचीन एवं समृद्ध भाषा भारतीय संस्कृति पर आधारित बताया एवं उनकी सुरक्षा पर ध्यान देने की बात कही। विशिष्ट अतिथि ब्रम्हानंद पटेल उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पिथौरा ने संस्कृत भाषा को अपने जीवन में व्यवहार में लाकर प्रयोग करने की बात कही। उसने कहा कि रामायण महाभारत वेद पुराण, संहिता संस्कृत भाषा में लिखी गई है। 
सभाध्यक्ष हेमन्त कुमार साहू ने संस्कृत भाषा के महत्व एवं आज के परिवेश में उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए संस्कृत भारती संगठन के विस्तार की जानकारी दिए। उन्होंने कहा कि संस्कृत आम बोलचाल की भाषा है। उन्होंने सभा को संस्कृत भाषा को अपने व्यवहार में लाने हेतु प्रेरित किए। 
सांस्कृतिक कार्यक्रम
संस्कृत भाषा में ही छात्र-छात्राओं द्वारा गीत अनुभव कथन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर संस्थापक रामनारायण शर्मा स्वप्निल तिवारी जिला प्रवक्ता भाजपा जीतराम यादव सरपंच प्रतिनिधि जितेंद्र ध्रुव उपसरपंच तुलाराम चन्द्राकर खेदूराम पटेल सरपंच कसहीबाहरा भूखन जोशी अनुप कुमार गुप्ता प्राचार्य सुरेन्द्र पाण्डे विजय नायक विजय राज पटेल भगवान दास यादव  विशेष रूप से उपस्थित थे। वर्ग का वृत्त कथन होमेश चन्द्राकर, कार्यक्रम का संचालन गुणसागर प्रधान व आभार डिगम साहू ने किया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्या ममता शीतल मिश्रा पूजा पटेल लक्ष्मी यादव कंचन चौधरी नम्रता पटेल एवं गुरुकुल विद्यालय परिवार का विशेष योगदान रहा। उक्त जानकारी सोमदत्त मिश्रा ने दिया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें