पेंशनर्स एसोसिएशन महासमुन्द द्वारा शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन में विशाल प्रांतीय पेंशनर सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में प्रदेश के अनेक जिलों से आये पेंशनर एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय पदाधिकारी एवं महासमुन्द जिले के पेंशनरो ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम का प्रारंभ अतिविशिष्ट अतिथि निखिलकांत साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, येतराम साहू जिला भाजपा अध्यक्ष, पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे यशवंत देवान, भैयाराम चंद्राकर प्रांतीय महामंत्री, आर.डी.साहू अध्यक्ष जिला, तहसील अध्यक्ष रामकुमार साहू, सचिव-शिवकुमार साहू इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. वीणा साहू, रामचन्द्र मिश्रा, राधेलाल साहू द्वारा सरस्वती पूजन के साथ हुआ।
स्काउट गाईड के बालिकाओ द्वारा सरस्वती पूजन गायन तथा सम्मान गीत प्रस्तुत की गई, उपरांत सचिव शिवकुमार साहू ने स्वागत प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए मंचस्थ अतिथियों/पदाधिकारियों/उपस्थित पेंशनरों का स्वागत करते हुए पेंशनर्स एसोसिएशन महासमुन्द के प्रारंभिक गतिविधियों से लेकर वर्तमान में संगठन की प्रगति का विवरण प्रस्तुत किया। उपरांत सम्मेलन में उपस्थित 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पेंशनरों एल.एन शर्मा, रतन लाल ध्रुव, बाबूलाल साव, उदयराम साहू का फूलमाला, गुलाल से स्वागत कर संगठन की ओर से शाल श्रीफल भेंटकर किया गया।
सदस्यों का स्वागत
स्वागत क्रम में पेंशनर सम्मेलन हेतु सर्वाधिक आर्थिक योगदान प्रदान करने वाले के.के. चंद्राकर, पुरषोत्तम शर्मा, चन्द्रबदन मिश्रा, मोहर साय बरिहा, सुरेश क्षेत्रपाल, आई.एम. कुरैशी, आर.साहू, डा. उदयराम साहू, आर. के. श्रीवास्तव, बोधनलाल साहू, चमन लाल ध्रुव, रोमन लाल ध्रुव आदि का स्वागत प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा अंगवस्त्र एवं श्रीफल भेंटकर किया गया। इसी क्रम में संगठन के नये सदस्यों का भी स्वागत श्रीफल भेंटकर की गई।
सम्मान कार्यक्रम पश्चात अपने अध्यक्षीय उदबोधन में प्रांताध्यक्ष यशवंत देवान ने मंचस्थ अतिथियों को पेंशनर जगत की अनेक समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण हुए लगभग 26 वर्ष हो रहा है, किन्तु राज्य के पेंशनरो को एरियर्स महंगाई राहत राशि के भुगतान हेतु राज्य पुर्नगठन अधिनियम 2000 की धारा 49 (6) के अंर्तगत म.प्र. से सहमति का लंबे समय तक इंतजार करना पडता है, जबकि नियमित कर्मचारियों के लिये ऐसी बाध्यता नहीं है।
भुगतान की मांग
इसी अधिनियम के तहत झारखण्ड, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड में राज्य का निर्माण किया गया है, वहां ऐसी प्रथा नहीं है, फिर भी ऐसी भेदभाव की निति क्यों अपनाई जा रही है, अतः पेशनर हित में धारा 49 (6) के अंर्तगत सहमति लेने की प्रक्रिया को तत्काल समाप्त कर देय तिथि से मंहगाई राहत, स्वत्वों का भुगतान किया जावे। इसी प्रकार पेंशनरो को देय छठवें वेतनमान अनुसार 32 माह एवं सातवें वेतनमान अंतर्गत 27 माह का एरियर्स भुगतान आज तक लंबित होने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए तत्काल भुगतान की मांग की।
संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए प्रांताध्यक्ष ने आज के आयोजन को पेंशनर हित में महत्वपूर्ण बतलाते हुए आयोजको को बधाई दी, संबोधन क्रम में तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री प्रमोद तिवारी ने पेंशनर एकता पर बल दिया एवं शासन से नियमित अधिकारी/कर्मचारियों की भांति पेंशनरो के लिए पेंशनर समुह बीमा योजना लागू करने की मांग की। इसके न होने से पेंशनरों के आश्रितों को जीवन में अनेक कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।
बाध्यता समाप्ति की मांग
संगठन के वरिष्ठ सदस्यो आर.के. श्रीवास्तव एवं एल.एन शर्मा ने अपने संबोधन में लंबित एरियर्स राशि का भुगतान हाईकोर्ट के निर्देश उपरांत भी भुगंतान नहीं होने तथा अतिरिक्त पेंशन एवं परिवार पेंशन की पात्रता का पुनरीक्षण कर वृद्धि करने की मांग की। सदस्यद्वय ने राज्य पुनर्गठन आयोग की धारा 49 (6) को छत्तीसगढ़ के आर्थिक हितों के विपरित बताते हुए बाध्यता समाप्ति की मांग की।
इसके पूर्व तहसील अध्यक्ष रामकुमार साहू ने मंचस्थ अतिविश्ष्टि अतिथियों के समक्ष मांग पत्र का पठन किया, जिसमें प्रमुख रूप से महासमुन्द शहर में पेंशनर्स एसोसिएशन के कार्यालय एवं बैठक के लिए सामुदायिक पेंशनर भवन की मांग, छ.ग. राज्य के पेंशनरों को महगाई राहत भुगतान हेतु म. प्र. से सहमति की बाध्यता समाप्ति की मांग, शासन के विभिन्न विभागों में कार्यरत रहे दैनिक वेतन भोगी/कर्मचारियो की सेवा अवधि को पेंशन योग्य सेवा में गणना करने की मांग, पेंशनरो के 59 माह के एरियर्स भुगतान, पेशनरों के लिए केशलैस चिकित्सा सुविधा की मांग, राज्य के पेशनरां को 65 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 5 प्रतिशत 70 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 10ः तथा 75 वर्ष पूर्ण होने पर 15ः अतिरिक्त पेंशन देने, परिवार पेंशन की राशि में वृद्धि करने, राज्य के पेंशनरो को रेल्वे /बस यात्रा में 50 प्रतिशत छुट देने की मांग की।

भवन की मांग
दूसरे मांग पत्र में उन्होंने सामुदायिक पेंशनर भवन के निर्माण तक अस्थायी रूप से बैठक व्यवस्था हेतु महासमुन्द शहर में भवन की मांग सम्मेलन के अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर मंचस्थ निखिलकांत साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद महासमुन्द से की। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में मंचस्थ जिला भाजपा अध्यक्ष येतराम साहू ने विशाल पेंशनर सम्मेलन को संबोधित करते हुए पेंशनरो को अपना पथ प्रदर्शक बताते हुए सम्मान व्यक्त किया तथा अश्वासन दिया कि मांगपत्र में उल्लेखित मांगां को उचित माध्यम तक पहुचाकर हल करने का प्रयास होगा। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने उदबोधन क्रम में सभी पेंशनरो से आत्मीय संबंध व्यक्त करते हुए कहा कि पद पर रहे, चाहे न रहे लेकिन सभी के लिये सम्मान बना रहेगा। महासमुन्द शहर के पेंशनरो की बैठक व्यवस्था के लिये नगर पालिका अधिकारी से चर्चा कर शीघ्र ही समस्या निराकरण करने का आश्वासन दिया।
फूलमलों से स्वागत
संबोधन के पूर्व मंच पर अतिथियां का फूलमाला एवं बुके से पेंशनर्स एसोसिएशन महासमुन्द की ओर से कार्यकारी जिला अध्यक्ष पुरूषोत्तम शर्मा, अध्यक्ष रामकुमार साहू, सचिव शिवकुमार साहू, उपाध्यक्षद्वय चन्द्रबदन मिश्रा, गोवर्धन साहू कोषाध्यक्ष आई.एम. कुरैशी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष आर. साहू, सहसचिव राधेश्याम दुबे, संगठन मंत्री भूषण भोसले, नेहरू साहू, ज्ञानसिंह चंदेल, प्रमोद तिवारी, जगदीश ध्रुव, भरतलाल साहू, चोवाराम, सतानंद यादव, संतूराम, सुरेश, क्षेत्रपाल रमेश गुप्ता, के.के. चंद्राकर सरिता तिवरी, मधु शर्मा, नारायण साहू ने भव्य स्वागत किया।
मंचीय कार्यक्रम के पूर्व सम्मेलन में पधारे प्रांतीय संरक्षक जी.पी.साहू पिथौरा, विनोद शंकर साहू, वरिष्ठ प्रांतीय अध्यक्ष पिथौरा, आर.डी. साहू, जिला-शाखा अध्यक्ष, भैयाराम चन्द्राकर प्रांतीय महामंत्री, ईश्वरी प्रसाद यादव प्रांतीय उपाध्यक्ष कसडोल, एस. के. प्रधान, प्रांतीय उपाध्यक्ष सरायपाली तीरथराम यादव अध्यक्ष रायगढ रामचंद्र मिश्रा, प्रांतीय उपाध्यक्ष राधेश्याम, चंद्राकर प्रांतीय उपाध्यक्ष कुरूद, सुधीर सेन्द्रे प्रांतीय सचिव राजनांदगांव, निसार अहमद, प्रांतीय महामंत्री राजनांदगांव, वीणा साहू प्रांतीय उपाध्यक्ष भाठापारा, विद्यादेवी साहू जिला अध्यक्ष रायपुर, भगवानी राम शांडिल्य भखारा, घनाराम साहू धमतरी ने पेंशनर सम्मेलन को संबोधित करते हुए अपने विचार साझा कर सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। सम्मेलन समाप्ति उपरांत पेंशनर एसोसिएशन के प्रमुख पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक संगठनात्मक चर्चा हेतु सम्मेलन स्थल पर की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रान्ताध्यक्ष यशवंत देवान द्वारा की गई। सम्मेलन का सफल संचालन सरिता तिवारी द्वारा किया गया। अंत में संगठन सचिव ने आभार व्यक्त कर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।
अनेक जिलों से आए पदाधिकारी
इस प्रांतीय सम्मेलन में राजनांदगांव, रायगढ़, भाठापारा, कसडोल, बलौदाबाजार कुरूद, धमतरी, पिथौरा, बागबाहरा, सराईपाली, बसना, भखारा, मगरलोड आदि अनेक जिला तहसील के पदाधिकारी पेंशनर तथा स्थानीय अनेक पेंशनरों ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पदाधिकारी के अतिरिक्त तुलेश्वर गजेन्द्र, ज्ञानसिंह चंदेल, सुजान यादव, सतानंद यादव, संतूराम साहू, तिलचंद यादव, शशिप्रभा थिटे, विष्णु प्रसाद साहू, उदेराम साहू, नंदकुमार चन्द्राकर, संतोष साहू, पुरूषोत्तम चन्द्राकर, बिपीन बिहारी महंती, शिव साहू, गौकरण सिंह ठाकुर, यू.एस. रामगढ़िया, पंथराम साहू, शिवनंदन भोसले, रिखीराम साहू, जगदीश ला साहू, भागवत साहू, रेखराम साहू, यशोदा तिवारी, कालिन्द्री चन्द्राकर, यशोदा तिवारी, सुनीती दीवान, कुलेश्वरी चन्द्राकर, लक्ष्मी साहू, सुशील शर्मा, मुरलीधर पटेल, दूषण साहू, नारायण साहू, सुखीराम सिन्हा, आजूराम साहू, दुर्गेश चन्द्राकर, लच्छीराम साहू, सुरेश क्षेत्रपाल, आर.पी. दीवान, जगदीश ध्रुव, सोनमत बाई, सोनी साहू, प्यारी यादव आदि अनेक शनरों ने सहयोग दिया।