Sunday, 22 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
"युवा" के लिए 1413 परिणाम मिले
प्रशासनिक फेरबदल : यूपी के 40 IAS अधिकारियों के तबादले, 15 जिलों के डीएम बदले गए
देश
प्रशासनिक फेरबदल : यूपी के 40 IAS अधिकारियों के तबादले, 15 जिलों के डीएम बदले गए
उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 40 IAS अधिकारियों के तबादले किए और 15 जिलों के जिलाधिकारियों को बदल दिया। कई अहम विभागों जैसे परिवहन और ऊर्जा में भी बड़े स्तर पर बदलाव किए गए। परिवहन आयुक्त और UPPCL के MD सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गईं। साथ ही, कई युवा अधिकारियों को पहली बार जिलों की कमान सौंपी गई। इस बदलाव को प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और संभावित चुनावी तैयारियों के संदर्भ में देखा जा रहा है।
कीर्तिमान डेस्क 20 Apr 2026
बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार : 4 घंटे में समुद्र तक, बदलेगी विकास की तस्वीर
छत्तीसगढ़
बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार : 4 घंटे में समुद्र तक, बदलेगी विकास की तस्वीर
रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर (NH-130 CD) बस्तर के लिए विकास की नई राह खोलने जा रहा है। इस 6-लेन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर से जगदलपुर से विशाखापट्टनम की दूरी घटकर मात्र 3.5 से 4 घंटे रह जाएगी। इससे बस्तर सीधे समुद्री बंदरगाह और वैश्विक व्यापार नेटवर्क से जुड़ जाएगा। परियोजना के जरिए परिवहन लागत में कमी आएगी और बस्तर की कॉफी, इमली, महुआ उत्पाद व ढोकरा शिल्प जैसे स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेहतर दाम मिलेंगे।
कीर्तिमान ब्यूरो 19 Apr 2026
मंत्री देवांगन ने कहा : गोपालपुर औद्योगिक क्षेत्र से कोरबा के विकास को मिलेगी नई दिशा, निवेश और रोजगार के बढ़ेंगे अवसर बढ़ेंगे
छत्तीसगढ़
मंत्री देवांगन ने कहा : गोपालपुर औद्योगिक क्षेत्र से कोरबा के विकास को मिलेगी नई दिशा, निवेश और रोजगार के बढ़ेंगे अवसर बढ़ेंगे
गोपालपुर में नवीन औद्योगिक क्षेत्र के अधोसंरचना विकास कार्यों का भूमिपूजन केवल एक परियोजना की शुरुआत नहीं, बल्कि कोरबा के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। कोरबा के लिए गर्व की बात है, वर्ष 1980 के बाद आज जिले में नवीन औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया जा रहा है। लगभग 10.900 हेक्टेयर (27 एकड़) भूमि पर 10.59 करोड़ की लागत से विकसित होने वाला यह औद्योगिक क्षेत्र कोरबा जिले के औद्योगिक विकास को नई दिशा देगा।
कीर्तिमान ब्यूरो 19 Apr 2026
पांडुका में खुली नई सहकारी समिति, 5 गांवों के 832 किसानों को मिलेगा सीधा फायदा
छत्तीसगढ़
पांडुका में खुली नई सहकारी समिति, 5 गांवों के 832 किसानों को मिलेगा सीधा फायदा
पांडुका में नई सहकारी समिति शुरू होने से 5 गांवों के 832 किसानों को राहत मिलेगी। अब कृषि से जुड़ी सुविधाएं गांव में ही उपलब्ध होंगी, जिससे समय और लागत दोनों की बचत होगी।
कीर्तिमान ब्यूरो 18 Apr 2026
सियासी चिंतन : सत्ता की होड़ में सिमटती राजनीति और मूल मुद्दों से भटकता जनहित...स्वस्थ समाज के लिए शुभ संकेत नहीं
कीर्तिमान अतिथि
सियासी चिंतन : सत्ता की होड़ में सिमटती राजनीति और मूल मुद्दों से भटकता जनहित...स्वस्थ समाज के लिए शुभ संकेत नहीं
यदि राजनीति को पुनः जनसेवा का माध्यम बनाना है, तो सभी पक्षों जैसे राजनीतिक दलों, नेताओं, मीडिया और नागरिकों को मिलकर प्रयास करना होगा। अन्यथा, लोकतंत्र केवल चुनावी प्रक्रिया तक सीमित होकर रह जाएगा, जो किसी भी स्वस्थ समाज के लिए शुभ संकेत नहीं है
कीर्तिमान ब्यूरो 18 Apr 2026
अमेरी अकबरी में एलपीजी फ्री ट्रेड योजना शिविर: सैकड़ों परिवारों को मिली धुएं से मुक्ति और नई शुरुआत
छत्तीसगढ़
अमेरी अकबरी में एलपीजी फ्री ट्रेड योजना शिविर: सैकड़ों परिवारों को मिली धुएं से मुक्ति और नई शुरुआत
अमेरी अकबरी में आयोजित फ्री ट्रेड एलपीजी योजना के विशेष शिविर ने सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया। इस पहल के तहत उन लोगों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए जो अब तक लकड़ी और कोयले जैसे पारंपरिक ईंधन पर निर्भर थे। इससे रसोई में धुएं की समस्या से राहत मिली और महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार की उम्मीद बढ़ी। इस योजना की खास बात यह रही कि प्रवासी मजदूरों को बिना स्थायी एड्रेस प्रूफ के भी गैस कनेक्शन दिया गया। साथ ही 5 किलो के छोटे सिलेंडर की सुविधा ने छात्रों, मजदूरों और छोटे परिवारों के लिए एलपीजी उपयोग को आसान और सुलभ बना दिया। कुल मिलाकर यह शिविर लोगों के लिए स्वच्छ ईंधन और बेहतर जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
कीर्तिमान डेस्क 18 Apr 2026
वरिष्ठ नागरिकों के लिए अत्याधुनिक डे-केयर केंद्र ‘सियान गुड़ी’ का लोकार्पण
छत्तीसगढ़
वरिष्ठ नागरिकों के लिए अत्याधुनिक डे-केयर केंद्र ‘सियान गुड़ी’ का लोकार्पण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अत्याधुनिक डे-केयर केंद्र ‘सियान गुड़ी’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने बुजुर्गों के साथ संवाद किया, कैरम खेला और उन्हें फूड बास्केट, शॉल, श्रीफल व धार्मिक पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया।
कीर्तिमान डेस्क 17 Apr 2026
महासमुंद में नशे पर बड़ा प्रहार: 9 क्विंटल 99 किलो गांजा नष्ट, कीमत 5 करोड़ से अधिक
छत्तीसगढ़
महासमुंद में नशे पर बड़ा प्रहार: 9 क्विंटल 99 किलो गांजा नष्ट, कीमत 5 करोड़ से अधिक
महासमुंद पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 क्विंटल 99 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा नष्ट किया, जिसकी अनुमानित कीमत 5.04 करोड़ रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई 18 NDPS मामलों से जुड़ी थी, जो कोमाखान, बसना, सिंघोड़ा, सांकरा और पिथौरा थानों में दर्ज थे। नष्टीकरण जिला ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में बालाजी प्लांट में किया गया। पुलिस ने इसे नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त संदेश बताते हुए “नशा मुक्त महासमुंद” का संकल्प दोहराया।
कीर्तिमान डेस्क 17 Apr 2026
बिलासपुर में नकली ‘गोल्ड फ्लैक’ सिगरेट का बड़ा भंडाफोड़, 4.5 लाख का माल जब्त, एक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़
बिलासपुर में नकली ‘गोल्ड फ्लैक’ सिगरेट का बड़ा भंडाफोड़, 4.5 लाख का माल जब्त, एक गिरफ्तार
बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ITC की शिकायत पर पुलिस ने छापा मारकर ‘गोल्ड फ्लैक’ ब्रांड के नाम पर बेची जा रही नकली सिगरेट का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई में करीब 4.5 लाख रुपये मूल्य की नकली सिगरेट बरामद हुई और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला कि यह माल फेरीवालों के जरिए शहर की छोटी दुकानों तक सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस अब इस पूरे अवैध नेटवर्क और इसके संभावित बड़े सिंडिकेट की जांच कर रही है।
कीर्तिमान डेस्क 17 Apr 2026
नशे के खिलाफ कार्रवाई : आर्य नगर में छापा, 1.20 लाख की नशीली दवाओं के साथ आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़
नशे के खिलाफ कार्रवाई : आर्य नगर में छापा, 1.20 लाख की नशीली दवाओं के साथ आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग जिला में मोहन नगर थाना पुलिस ने आर्य नगर इलाके में छापेमारी कर हिस्ट्रीशीटर प्रांजल यादव को गिरफ्तार किया। उसके पास से ‘आरलाम 0.5’ की 300 प्रतिबंधित नशीली गोलियां (करीब 55 ग्राम) और 300 रुपये नकद बरामद हुए, जिनकी कीमत लगभग 1.2 लाख रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई। आरोपी भागने की कोशिश में नाली में गिर गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके खिलाफ NDPS Act की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और अब पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।
कीर्तिमान डेस्क 17 Apr 2026
शिक्षक भर्ती का बड़ा मौका : 2292 पदों पर होगी नियुक्ति, अक्टूबर में संभावित परीक्षा
छत्तीसगढ़
शिक्षक भर्ती का बड़ा मौका : 2292 पदों पर होगी नियुक्ति, अक्टूबर में संभावित परीक्षा
छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है। विज्ञापन जारी होते ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, ऐसे में अभ्यर्थियों को अभी से तैयारी में जुट जाना चाहिए।
कीर्तिमान ब्यूरो 17 Apr 2026
हाथियों का आतंक: युवक की मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, चक्का जाम कर मुआवजे व नौकरी की मांग
छत्तीसगढ़
हाथियों का आतंक: युवक की मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, चक्का जाम कर मुआवजे व नौकरी की मांग
सूरजपुर जिले के अंबिकापुर–प्रतापपुर मार्ग पर जंगली हाथी के हमले में एक युवा किसान केशव भोय की मौत के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने कल्याणपुर चौक पर शव रखकर सड़क जाम किया और वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को सरकारी नौकरी, बच्चों की मुफ्त शिक्षा और मुआवजा राशि 6 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये करने की मांग की।
कीर्तिमान डेस्क 16 Apr 2026
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें