"जनकल्याणकारी योजनाओं" के लिए 161 परिणाम मिले
छत्तीसगढ़
भाजपा स्थापना दिवस पर “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान
पिथौरा में भारतीय जनता पार्टी के “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान के तहत ग्रामीण मंडल ने ग्राम भुरकोनी, नवागांव कला और बुंदेली में जनसंपर्क किया।
छत्तीसगढ़
भाजपा का “बूथ चलो अभियान” शुरू, कार्यकर्ताओं में जोश
महासमुंद के इमली भाठा वार्ड 2, 3 और 10 में भाजपा द्वारा “बूथ चलो अभियान” के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। चंद्रहास चन्द्राकर ने बताया कि अभियान का उद्देश्य बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना और नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित करना है।
छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री ने महासमुंद के 807 श्रमिकों को 38.39 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, 28 मार्च को महासमुंद जिले के 807 पंजीकृत श्रमिकों के बैंक खातों में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत कुल ₹38,39,331 की आर्थिक सहायता डी.बी.टी. के माध्यम से सीधे वितरित की गई।
चावल उत्सव: तीन माह का राशन वितरण शुरू
जिले में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर चावल उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें तीन महीने का चावल वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, निगरानी समिति के सदस्य, मितानिन, स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। खाद्यान्न वितरण पारदर्शी और समय पर सुनिश्चित किया गया, जिससे हितग्राहियों को राशन की चिंता से राहत मिली। जिला प्रशासन ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न भंडारण की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया और भविष्य के वितरण के लिए अग्रिम भंडारण किया गया।
महासमुंद
सरायपाली में राज्यपाल का सख्त संदेश: “डबरी खनन बढ़ाओ, जल बचाओ – हर खेत तक पहुंचे विकास”
राज्यपाल रमेन डेका ने सरायपाली में आयोजित समीक्षा बैठक में किसानों को डबरी खनन के लिए प्रोत्साहित किया और जल संरक्षण कार्यों की सराहना की। उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण और हरित विकास पर जोर दिया। जैविक खेती, रासायनिक उर्वरक कम करने और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने की हिदायत दी। स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में टीबी, कैंसर और मोतियाबिंद के लिए जनसहभागिता बढ़ाने, योग को जन-जन तक पहुंचाने और महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर बल दिया। बैठक में जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।