"जिला प्रशासन" के लिए 386 परिणाम मिले
अंबिकापुर (सरगुजा)
निजी स्कूलों को राहत : तीन महीने बाद भी नहीं वसूला जुर्माना, अभिभावकों ने मांगा जवाब
सरगुजा में निजी प्रकाशकों की किताबें खरीदने के लिए अभिभावकों पर दबाव बनाने के आरोप में शिक्षा विभाग ने कई निजी स्कूलों पर जुर्माना लगाया था। हालांकि, तीन महीने बाद भी जुर्माने की वसूली नहीं होने और पहले खरीदी गई किताबें वापस नहीं लेने से अभिभावकों में नाराजगी बढ़ गई है। विभाग की कार्रवाई और उसकी मंशा पर अब सवाल उठ रहे हैं।
राज्य सरकार
टीकाकरण दिवस : सर्वाधिक बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन, सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में बड़ी उपलब्धि
विशेष एचपीवी टीकाकरण सप्ताह के तहत 17 जुलाई को आयोजित अभियान में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले ने पूरे छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक बालिकाओं का टीकाकरण कर पहला स्थान हासिल किया। 74 विद्यालयों में चले अभियान के दौरान 1,900 से अधिक बालिकाओं का पंजीकरण एवं टीकाकरण किया गया।
रायपुर
मिसाल : दो नदियां पार कर वनांचल पहुंचे कलेक्टर, मौके पर किया समस्याओं का समाधान
सुकमा के कलेक्टर अमित कुमार और जिला पंचायत सीईओ मुकुंद ठाकुर ने दो नदियां पार कर सुदूर वनांचल के गांवों का दौरा किया। जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व तथा पीएम आवास योजना से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। प्रशासन की इस पहल से दूरस्थ क्षेत्रों में सुशासन और जनविश्वास को मजबूती मिली।
शिक्षा
बस्तर ने रचा नया इतिहास : 47 छात्रों ने NEET में मारी बाजी, 22 बने अग्निवीर
बस्तर के जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क कोचिंग संस्थान ज्ञानगुड़ी ने इस वर्ष शानदार सफलता हासिल की है। संस्थान के 47 छात्रों का NEET और 22 विद्यार्थियों का अग्निवीर भर्ती परीक्षा में चयन हुआ है। यह उपलब्धि ग्रामीण और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं के लिए नई उम्मीद और प्रेरणा बनकर उभरी है।
दुर्ग
बवाल : बायो CNG प्लांट के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण, भारी हंगामे के बीच रुका निर्माण
दुर्ग जिले के जामुल के ग्राम खेरधा में प्रस्तावित बायो CNG प्लांट को लेकर ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रशासन जब बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए जेसीबी लेकर पहुंचा तो ग्रामीणों ने काम रुकवा दिया। ग्रामीण बिना पंचायत की मंजूरी, एनओसी और चारागाह भूमि पर प्लांट निर्माण का विरोध कर रहे हैं, जिसके चलते फिलहाल निर्माण कार्य ठप है।
रायपुर
किसानों के लिए अलर्ट : 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, प्राकृतिक आपदा में मिलेगा मुआवजा
खरीफ सीजन 2026 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तय की गई है। जिला प्रशासन ने किसानों से समय रहते बीमा कराने की अपील की है, ताकि प्राकृतिक आपदा या फसल नुकसान की स्थिति में आर्थिक सहायता मिल सके। योजना के तहत कई खरीफ फसलों का बीमा बैंक, वित्तीय संस्थान और सीएससी केंद्रों के माध्यम से कराया जा सकता है।
रायपुर
छत्तीसगढ़ में मानसून की धुआंधार बैटिंग : विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी, जानें अपने शहर का हाल
छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने मजबूत सिस्टम के चलते प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। IMD ने अगले दो-तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। जलभराव वाले इलाकों में प्रशासन अलर्ट है और कुछ क्षेत्रों में सुरक्षा के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
राज्य सरकार
पराली से कला तक का सफर : धान के कटोरे में पैरा आर्ट की नई पहचान, ग्रामीण महिलाओं को मिला हुनर का मंच
छत्तीसगढ़ में धान कटाई के बाद बचने वाले पैरा (पुआल) से बनाई जाने वाली पैरा आर्ट अब ग्रामीण महिलाओं के लिए आय का नया माध्यम बन रही है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम लाहौद में 40 महिलाओं को धान और पैरा आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया, जिससे वे बेकार समझे जाने वाले पुआल से आकर्षक कलाकृतियां तैयार कर आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
राज्य सरकार
कृषि नवाचार को मिली नई उड़ान : प्रगतिशील किसान भानुप्रताप ने जुगाड़ तकनीक से तैयार की सीड ड्रिल
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के किसान भानुप्रताप उर्फ भानु रंगीला ने जुगाड़ तकनीक से पारंपरिक कृषि उपकरण को सीड ड्रिल में बदलकर कम लागत में वैज्ञानिक खेती का उदाहरण पेश किया है। उनके इस नवाचार से मूंगफली की बुवाई में समय, श्रम और बीज की बचत हो रही है।
राज्य सरकार
बागान से बदली किस्मत : मैनपाट की धरती पर नाशपाती की खेती बना लाखों की कमाई का जरिया
छत्तीसगढ़ के मैनपाट में किसान मनोज यादव ने पारंपरिक खेती छोड़ नाशपाती की बागवानी को अपनाकर सफलता हासिल की है। 170 फलदार पेड़ों वाले उनके बागान से इस सीजन में करीब 1.5 लाख रुपये की आय हुई, वहीं पर्यटक भी ताजे फल खरीदने पहुंच रहे हैं।
शिक्षा
नई शुरुआत : 366 करोड़ की लागत से बनेगा मेडिकल कॉलेज, दंतेवाड़ा में इसी साल शुरू होगी पढ़ाई
दंतेवाड़ा में शासकीय मेडिकल कॉलेज की शुरुआत इसी शैक्षणिक सत्र से होने की तैयारी है। पहले चरण में MBBS की 50 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। 366 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मेडिकल कॉलेज के स्थायी परिसर का निर्माण चितालंका में जारी है, जबकि शुरुआत अस्थायी परिसर से की जाएगी।
राज्य सरकार
अवैध खनन पर वार : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत से रेत-गिट्टी परिवहन पर शिकंजा, खनिज विभाग ने पकड़े 6 ट्रैक्टर
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए रेत और गिट्टी के अवैध परिवहन में छह ट्रैक्टर जब्त किए हैं। कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देश पर चलाए गए अभियान में वाहन मालिकों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।