"जिला प्रशासन" के लिए 386 परिणाम मिले
महासमुंद
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा : परिवार का सहारा, कलेक्टर ने सौंपा 2 लाख रुपए का चेक
महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत ग्राम गाड़सिवनी निवासी श्रीमती कुलेश्वरी पुष्कर को 2 लाख रुपये की बीमा दावा राशि का चेक सौंपा। कलेक्टर ने योजना को जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक सुरक्षा का मजबूत माध्यम बताते हुए पात्र नागरिकों से इससे जुड़ने की अपील की।
शिक्षा
CGPSC SI परीक्षा : 12 जुलाई को होगी परीक्षा, एंट्री से पहले होगी फेस ऑथेंटिकेशन
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) संवर्ग और प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा 12 जुलाई को रायपुर के 22 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी। परीक्षा से पहले सभी अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग और फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य रहेगा। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए उड़नदस्ता दल तैनात रहेगा और जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
राज्य सरकार
खाद्य विभाग : नारायणपुर में मानसून से पहले 151 परिवारों तक पहुंचा तीन महीने का राशन
नारायणपुर जिले के छह दुर्गम वनांचल गांवों में जिला प्रशासन ने ट्रैक्टर के माध्यम से जुलाई, अगस्त और सितंबर का तीन माह का राशन एक साथ पहुंचाया। इस पहल से 151 राशनकार्डधारी परिवारों, खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों को बड़ी राहत मिली।
राज्य सरकार
सुशासन तिहार : किसड़ी में हैंडपंप चालू, कुर्मीपाली में 120 मीटर गहरा नलकूप खनन पूरा
सुशासन तिहार 2026 के तहत महासमुंद जिले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने ग्राम किसड़ी के उप स्वास्थ्य केंद्र का बंद हैंडपंप सुधारकर चालू किया और कुर्मीपाली के बाजारपारा में 120 मीटर गहरा नलकूप खनन पूरा किया। समयबद्ध कार्रवाई से ग्रामीणों को पेयजल सुविधा मिली और उन्होंने जिला प्रशासन व विभाग का आभार जताया।
राष्ट्रीय
मूसलाधार आफत : उफान पर पातालगंगा नदी, बह गए 3000 एलपीजी सिलेंडर
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भारी बारिश के कारण एचपीसीएल प्लांट से करीब 3000 एलपीजी गैस सिलेंडर पातालगंगा नदी में बह गए। कलेक्टर ने लोगों को सिलेंडरों से दूर रहने की चेतावनी दी है।
महासमुंद
पार ढही : खेती के सीजन में बढ़ी परेशानी, खट्टी गांव में नहर टूटने से बंद हुआ मार्ग
महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के ग्राम खट्टी में लगातार बारिश के चलते अपर जोंक केनाल की पार ढह गई है। नहर टूटने से खेतों तक जाने वाला मुख्य रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे किसानों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। खेती के सीजन में खाद, बीज और कृषि उपकरण पहुंचाने में परेशानी को देखते हुए ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन से तत्काल मरम्मत की मांग की है।
राष्ट्रीय
कानून का उल्लंघन: एम्बुलेंस से पेट्रोल-डीजल ढुलाई के आरोप, मरीजों की सेवा या अवैध कारोबार
श्योपुर जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में एक एनजीओ की एम्बुलेंस से पेट्रोल-डीजल के कथित अवैध परिवहन का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच, रिकॉर्ड की जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
कोरबा
बारिश का कहर : हसदेव नदी उफान पर, दर्री बांध का गेट खुलते ही प्रशासन अलर्ट
छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश से कोरबा जिले में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। हसदेव नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जबकि बढ़ते जलस्तर के कारण दर्री बांध का गेट खोल दिया गया है। प्रशासन ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।
राज्य सरकार
लक्ष्य : ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ान, नवोदय-सैनिक स्कूल के लिए फ्री कोचिंग
महासमुंद जिला प्रशासन ने ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए लक्ष्य महासमुंद कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत सरकारी स्कूलों के कक्षा 5वीं और 8वीं के विद्यार्थियों को जवाहर नवोदय, सैनिक स्कूल और प्रयास आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षाओं के लिए अनुभवी शिक्षकों द्वारा पूरी तरह निशुल्क कोचिंग और मॉक टेस्ट की सुविधा दी जाएगी।
रायपुर
हादसा : 3डी फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटा 3 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका
बेंद्री स्थित 3डी फैक्ट्री में मंगलवार को हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। फैक्ट्री में काम के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर में अचानक तेज धमाका हो गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि उसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाके के बाद फैक्ट्री परिसर में धुएं का गुबार छा गया और चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
महासमुंद
सौंपे दस्तावेज : ड्यूटी कर रहे शिक्षकों पर कार्रवाई का विरोध, शिक्षक फेडरेशन ने खोला मोर्चा
महासमुंद में शिक्षकों पर हुई विभागीय कार्रवाई का शिक्षक संगठनों ने विरोध किया। उनका दावा है कि संबंधित शिक्षक शासकीय आदेश पर विभिन्न ड्यूटी में तैनात थे। प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग की, जिस पर कलेक्टर ने उचित निराकरण का आश्वासन दिया।
राज्य सरकार
कृषि-वनीकरण : अबूझमाड़ में कॉफी आधारित एग्रोफॉरेस्ट्री मॉडल पर काम, किसानों को मिलेगी नई आजीविका
छत्तीसगढ़ सरकार ने अबूझमाड़ में कॉफी की वैज्ञानिक खेती की संभावनाओं का अध्ययन शुरू किया है। भारतीय कॉफी बोर्ड और जिला प्रशासन मिलकर इस परियोजना पर काम कर रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। भविष्य में कुछ क्षेत्रों में चाय की खेती की संभावनाओं पर भी काम किया जाएगा।