"जिला प्रशासन" के लिए 474 परिणाम मिले
राज्य सरकार
जल संरक्षण से आत्मनिर्भर बना कालामांजल, 250 से अधिक लोगों को मिला रोजगार
सूरजपुर जिले के कालामांजल गांव में जल संरक्षण कार्यों से बड़ा बदलाव आया है। कंटूर ट्रेंच और गेबियन चेक डैम के निर्माण से बारिश का पानी सहेजा गया, जल स्रोत सालभर उपलब्ध हुए और खेती, मत्स्य पालन व ग्रामीण रोजगार के नए अवसर बढ़े।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
कांकेर में उफनती नदी पार कर गांव पहुंचे कलेक्टर, गंभीर बच्चे को समय पर मिली जिंदगी की आस
कांकेर जिले के मलेरिया प्रभावित दूरस्थ गांव कंदाड़ी और सितरम का जायजा लेने कलेक्टर, एसपी और जिला पंचायत सीईओ ने उफनती कोटरी नदी को मोटर बोट से पार किया। निरीक्षण के दौरान गंभीर रूप से बीमार बच्चे को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर समय पर इलाज उपलब्ध कराया गया। प्रशासन ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त मोटर बोट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
महासमुंद
जनदर्शन में दिव्यांग अशोक साहू को मिली नई ट्राइसिकल, कलेक्टर ने सुनीं 66 लोगों की समस्याएं
महासमुंद में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने 66 आवेदनों पर सुनवाई की। इस दौरान दिव्यांग अशोक साहू को खराब ट्राइसिकल की समस्या बताने पर तत्काल नई ट्राइसिकल उपलब्ध कराई गई। कलेक्टर ने ग्रामीणों की सड़क, पट्टा और अन्य समस्याओं के जल्द निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
राज्य सरकार
सूरजपुर में खुलेंगे 5 नए आंगनबाड़ी केंद्र, बच्चों और माताओं को मिलेगा लाभ
सूरजपुर जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग ने 5 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन को मंजूरी दी है। इन केंद्रों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा सेवाएं मिलेंगी। नए केंद्र शुरू होने के बाद जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों की संख्या बढ़कर 2086 हो जाएगी।
नारायणपुर
अंजरेल गांव में लाल पानी का कहर, खेतों में भरा जहरीला पानी और फसल बर्बाद
नारायणपुर के अंजरेल गांव में रावघाट खदान क्षेत्र से बहकर आए लाल पानी ने किसानों की फसलें बर्बाद कर दी हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि खेतों में दूषित पानी भरने से खेती प्रभावित हुई है और पेयजल संकट भी बना हुआ है। प्रशासन ने सर्वे कर आरबीसी के तहत मुआवजा देने और पेयजल समस्या दूर करने का आश्वासन दिया है।
रायपुर
दिव्यांग सशक्तिकरण की पहल : सीएम साय ने बांटे सहायक उपकरण और की बड़ी घोषणा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित प्रोजेक्ट ‘सहारा’ के तहत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए। कार्यक्रम में मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, हियरिंग एड, कृत्रिम अंग सहित अन्य उपकरण प्रदान किए गए
महासमुंद
महासमुंद राजस्व पटवारी संघ का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, लंबित मांगों को लेकर खींचा सरकार का ध्यान
महासमुंद जिले में राजस्व पटवारी संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आज एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। पटवारियों ने पदोन्नति, समयमान वेतनमान और वेतन विसंगति दूर करने सहित कई मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।
महासमुंद
महासमुंद के बाल संप्रेक्षण गृह में बड़ी लापरवाही, खिड़की की ग्रिल तोड़कर फरार हुए 8 नाबालिग
महासमुंद के बरोंडा बाजार स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 नाबालिग खिड़की की ग्रिल तोड़कर फरार हो गए। सभी बच्चे अलग-अलग आपराधिक मामलों में निरुद्ध थे। घटना के बाद पुलिस ने तलाश अभियान शुरू कर दिया है, वहीं संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
धर्म
जलाभिषेक और जयकारों से गूंजे शिवालय, सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा विश्वास
सावन के पहले सोमवार पर छत्तीसगढ़ के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रायपुर के बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में सुबह 3:30 बजे कपाट खुलते ही भक्तों ने जलाभिषेक किया। गरियाबंद के भुतेश्वरनाथ महादेव और राजिम के कुलेश्वर महादेव मंदिर में भी आस्था का सैलाब देखने को मिला। वहीं कवर्धा के भोरमदेव मंदिर में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा 18 किलोमीटर की पदयात्रा कर जलाभिषेक करेंगे।
राज्य सरकार
महासमुंद में मिलेट्स पर कार्यशाला, डॉ. खादर वली ने किसानों को बताए फायदे
महासमुंद में अन्न (मिलेट्स) को बढ़ावा देने कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें पद्मश्री डॉ. खादर वली ने किसानों को मिलेट्स के पोषण लाभ, प्राकृतिक खेती और कम लागत में बेहतर उत्पादन के तरीके बताए। उन्होंने किसानों से कोदो, कुटकी और रागी जैसी फसलों को अपनाने की अपील की।
राष्ट्रीय
बदहाल : विकास के दावों की खुली पोल, अंतिम संस्कार के लिए दलदल से गुजरे ग्रामीण
गांव में दो बुजुर्गों की मौत के बाद ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए दलदल और कीचड़ भरे रास्ते से मुक्तिधाम तक जाना पड़ा। वर्षों से पक्की सड़क की मांग के बावजूद सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से जल्द समाधान की मांग की है, जबकि जनपद सीईओ ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
राज्य सरकार
विश्रामपुर में 16 अगस्त से लाइफलाइन एक्सप्रेस, निःशुल्क जांच और सर्जरी का मिलेगा लाभ
सूरजपुर के विश्रामपुर रेलवे स्टेशन पर 16 अगस्त से 5 सितंबर 2026 तक लाइफलाइन एक्सप्रेस के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। शिविर में आंख, कान, दांत, प्लास्टिक सर्जरी, बच्चों के मुड़े हुए हाथ-पैर की सर्जरी और महिलाओं की कैंसर स्क्रीनिंग सहित विशेषज्ञ उपचार एवं आवश्यक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध रहेगी।