"जिला प्रशासन" के लिए 387 परिणाम मिले
रायगढ़
हिंसा केस : तमनार हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पुलिस ने बरपाली से दबोचा
रायगढ़ के तमनार हिंसा मामले में छह महीने से फरार मुख्य आरोपी राजेश मरकाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर भीड़ को भड़काने, पुलिस बल पर हमला कराने, सरकारी वाहनों और कोल हैंडलिंग प्लांट में आगजनी व तोड़फोड़ कराने का आरोप है। मामले में अब तक 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
राज्य सरकार
डीएमएफ सड़क : हजारों ग्रामीणों के जीवन को बनाया आसान
कोरबा जिले में डीएमएफ निधि से 180.93 लाख रुपये की लागत से मुढ़ापार-धतूरा-कोरबी-खम्हरि सड़क का नवीनीकरण किया गया है। 4.40 किमी लंबी इस सड़क के बनने से बरसात में होने वाली परेशानी खत्म हुई और हजारों ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य व बाजार तक आसान पहुंच मिल रही है।
रायपुर
नकटी गांव भूमि विवाद : सरकार का दावा 65 परिवारों का होगा पक्का पुनर्वास, सेक्टर-30 में आवास आवंटित
नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद मामला राजनीतिक रूप से गर्मा गया है। इस बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रभावित परिवारों को बेघर नहीं किया जा रहा, बल्कि उनके सम्मानजनक पुनर्वास की व्यवस्था की गई है।
राज्य सरकार
अवैध बोर खनन पर सख्ती : बिना अनुमति चल रही बोर मशीन जब्त, थाने में रखवाई
जिले में बिना वैधानिक अनुमति के कराए जा रहे बोर खनन के मामलों पर जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी क्रम में विकासखंड महासमुंद के ग्राम लभरा के पास अवैध रूप से बोर खनन किए जाने की सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
महासमुंद
गुणवत्ता से समझौता : 17 करोड़ की सिंचाई परियोजना पर संकट, घटिया निर्माण से किसानों का भविष्य दांव पर
महासमुंद जिले के पिथौरा अनुविभाग-2 अंतर्गत देवगांव जलाशय योजना की करीब 17.29 करोड़ रुपये की नहर रिमॉडलिंग एवं सीसी लाइनिंग परियोजना में बड़े पैमाने पर तकनीकी अनियमितताओं और गुणवत्ताहीन निर्माण के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने कलेक्टर और जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से उच्चस्तरीय तकनीकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
राष्ट्रीय
सोसाइटी में आग : 22वीं मंजिल पर फटा AC, सीएम योगी ने लिया संज्ञान
नोएडा के सेक्टर-119 स्थित अरण्य सोसाइटी की 22वीं मंजिल पर सोमवार सुबह AC फटने से भीषण आग लग गई, जिसने आसपास के कुछ फ्लैटों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
रायपुर
सपनों पर चला बुलडोजर : विधायक कॉलोनी बनाने उजाड़ने पहुंचे 48 परिवारों के आशियानें
रायपुर के माना क्षेत्र स्थित नकटी गांव में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के लिए प्रशासन ने 48 मकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर पहुंचते ही ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रशासन सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का दावा कर रहा है, जबकि ग्रामीण वर्षों से निवास और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने का हवाला देकर बेदखली का विरोध कर रहे हैं।
जांजगीर-चांपा
मौत का हाईवे : अज्ञात वाहन ने मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 बुजुर्गों को रौंदा, मौके पर ही थमी सांसें
बलौदा क्षेत्र के कोरबी गांव के पास भारत माला मार्ग पर सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्गों को कुचल दिया। हादसे में सन्तू यादव, केदार बरेठ और दिलहरण वैष्णव की मौके पर ही मौत हो गई। चालक वाहन समेत फरार हो गया।
बिलासपुर
सुरक्षा में लापरवाही : फायर सेफ्टी पर बड़ा एक्शन
लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड के बाद बिलासपुर जिला प्रशासन ने फायर सेफ्टी जांच अभियान तेज कर दिया है। निरीक्षण के दौरान गंभीर सुरक्षा खामियां मिलने पर दो लाइब्रेरी और दो होटलों को सील किया गया, जबकि कई संस्थानों को सात दिन के भीतर व्यवस्थाएं सुधारने का नोटिस जारी किया गया है।
राज्य सरकार
समस्याओ का निराकरण : सीएम हेल्पलाइन से ड्राइविंग लाइसेंस की शिकायत का हुआ समाधान
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 में प्राप्त शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया जिले में समयबद्ध तरीके से संचालित किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा शिकायतों के समयबद्ध एवं त्वरित निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे नागरिकों को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध हो सकें। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से प्रदेश के नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, सुझाव दे सकते हैं।
राष्ट्रीय
नहीं रूक रही लापरवाही : खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर भड़की आग, मची अफरातफरी
पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग सेंटर में गुरुवार शाम आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग बिल्डिंग के बाहर लगे साइनबोर्ड और बिजली के पैनल के पास लगी, जिसकी शुरुआती वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। समय रहते सभी छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
दुर्ग
सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण : कोचिंग सेंटरों का सुरक्षा ऑडिट, कई संस्थानों में नहीं मिले जरूरी फायर सेफ्टी इंतजाम
लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के बाद दुर्ग जिला प्रशासन ने सिविक सेंटर स्थित 100 से अधिक कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया। जांच में अधिकांश संस्थानों में फायर सेफ्टी से जुड़ी गंभीर कमियां मिलीं। प्रशासन ने संचालकों को तत्काल सुधार के निर्देश देते हुए चेतावनी दी है कि नियमों का पालन नहीं करने पर संस्थानों को सील किया जा सकता है।