Friday, 09 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › नहीं रूक रही लापरवाही : खान सर के कोचिंग सेंटर के…
— विज्ञापन —
प्रतिकात्मक फोटो
प्रतिकात्मक फोटो
राष्ट्रीय

नहीं रूक रही लापरवाही : खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर भड़की आग, मची अफरातफरी

पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग सेंटर में गुरुवार शाम आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग बिल्डिंग के बाहर लगे साइनबोर्ड और बिजली के पैनल के पास लगी, जिसकी शुरुआती वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। समय रहते सभी छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 26 Jun 2026, 08:33 AM · अपडेट: 02 Oct 2026, 08:59 AM
पटना
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
इन दिनों अलग-अलग शहरों से लगातार आगजनी की खबरें आ रही हैं। कभी दिल्ली के किसी होटल से, तो कभी लखनऊ के कोचिंग सेंटर धुएं के गुबार से घिर जाते हैं। इन हादसों के सिलसिले के बीच अब राजधानी पटना से भी एक खबर सामने आई है। 
पटना के मशहूर छात्र इलाके मुसल्लहपुर हाट स्थित खान ग्लोबल स्टडीज (खान सर का कोचिंग सेंटर) में गुरुवार (25 जून) की शाम आग लग गई। गनीमत रही कि वक्त रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घटना की जो तस्वीरें सामने आई हैं, वे काफी डराने वाली हैं। फाेटो और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कोचिंग सेंटर के बाहर चारों तरफ धुएं का बादल छाया हुआ है और नीचे हजारों छात्रों की भीड़ जमा है। 

आग की वजह अभी पता नहीं  

शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग के बाहर लगे साइनबोर्ड में लगी थी। आग लगने की मुख्य वजह अभी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि गर्मी के बीच बिजली के पैनल में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग लगी होगी। प्रशासन की जांच के बाद ही हादसे की असली वजह साफ हो पाएगी। यह पूरी घटना कदमकुआं थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले किसान कोल्ड स्टोरेज कैंपस की है।  इसी कैंपस में खान सर की कोचिंग चलती है और ठीक बराबर में ही रौशन आनंद का ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर भी है, जो छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। 

सूझबूझ से सभी छात्रों की बची जान 

वहां उपस्थित लोगों ने बताया कि जब यह घटना हुई, उस वक्त कैंपस में सैकड़ों छात्र मौजूद थे। बिजली का मुख्य पैनल खान ग्लोबल स्टडीज के बिल्कुल पास ही था, जिसमें स्पार्किंग के बाद धुआं उठने लगा। देखते ही देखते पूरे परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया।  हालांकि, मैनेजमेंट टीम की सूझबूझ और क्लास में पढ़ रहे सभी छात्र-छात्राओं और स्टाफ को तुरंत सुरक्षित रास्ते से बाहर निकाल लिया गया। 

फायर सेफ्टी को लेकर पहले से था नोटिस 

राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी को कोई नुक्सान नहीं हुआ। इस घटना के बाद एक बड़ी लापरवाही भी सामने आ रही है। जानकारों के अनुसार, खान ग्लोबल स्टडीज को दमकल विभाग (अग्निशमन विभाग) की तरफ से पिछले कुछ समय से लगातार नोटिस दिए जा रहे थे। विभाग का कहना था कि यह संस्थान फायर सेफ्टी के जरूरी मानकों को पूरा नहीं कर रहा है। ऐसे में इस हादसे ने सुरक्षा इंतजामों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। 
फिलहाल, देर शाम तक इस पूरी घटना को लेकर न तो खान सर की कोचिंग प्रबंधन की तरफ से और न ही स्थानीय जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक लिखित बयान जारी किया गया था। पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
— विज्ञापन —
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें