Thursday, 02 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
एक पल में बदल गया मंजर : बिजली की एक चपेट और ट्रक बना आग का गोला, लोगों में मची अफरा-तफरी एयरपोर्ट की जमीन पर किसान का दावा : 35 साल से लड़ रहा किसान, रायपुर एयरपोर्ट की जमीन पर जताया मालिकाना हक सड़क पर विवाद : देवर ने भाभी पर बरसाए थप्पड़, चप्पल और लात-घूंसों से पिटाई सुप्रीम कोर्ट की सख्त : गलत कानूनी उदाहरणों पर फैसला देना खतरनाक,  NCLT के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता विवाद : टावर निर्माण के दौरान जमीन मालिक की मौत, ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग उत्पीड़न का मामला : प्रोफेसर पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप, छात्रा ने घर पहुंचकर की पिटाई एक पल में बदल गया मंजर : बिजली की एक चपेट और ट्रक बना आग का गोला, लोगों में मची अफरा-तफरी एयरपोर्ट की जमीन पर किसान का दावा : 35 साल से लड़ रहा किसान, रायपुर एयरपोर्ट की जमीन पर जताया मालिकाना हक सड़क पर विवाद : देवर ने भाभी पर बरसाए थप्पड़, चप्पल और लात-घूंसों से पिटाई सुप्रीम कोर्ट की सख्त : गलत कानूनी उदाहरणों पर फैसला देना खतरनाक,  NCLT के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता विवाद : टावर निर्माण के दौरान जमीन मालिक की मौत, ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग उत्पीड़न का मामला : प्रोफेसर पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप, छात्रा ने घर पहुंचकर की पिटाई
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना डीएमएफ सड़क : हजारों ग्रामीणों के जीवन को बनाया आस…
डीएमएफ से बनी कोरबा की नई सड़क
डीएमएफ से बनी कोरबा की नई सड़क
सरकारी सूचना

डीएमएफ सड़क : हजारों ग्रामीणों के जीवन को बनाया आसान 

कोरबा जिले में डीएमएफ निधि से 180.93 लाख रुपये की लागत से मुढ़ापार-धतूरा-कोरबी-खम्हरि सड़क का नवीनीकरण किया गया है। 4.40 किमी लंबी इस सड़क के बनने से बरसात में होने वाली परेशानी खत्म हुई और हजारों ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य व बाजार तक आसान पहुंच मिल रही है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
02 Jul 2026, 03:47 PM
रायपुर
खनन प्रभावित क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) निधि का प्रभावी उपयोग प्रदेश में बदलाव की नई मिसाल बन रहा है। कोरबा जिले में डीएमएफ से निर्मित मुढ़ापार-धतूरा-कोरबी-खम्हरि सड़क ने वर्षों पुरानी आवागमन की समस्या दूर कर हजारों ग्रामीणों के जीवन को आसान बना दिया है। 
कलेक्टर कुणाल दुदावत की सुनियोजित कार्ययोजना के तहत डीएमएफ मद से 180.93 लाख रुपये की लागत से 4.40 किलोमीटर लंबी सड़क का नवीनीकरण एवं सुदृढ़ीकरण किया गया। 15 अप्रैल 2026 को निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब क्षेत्र के ग्रामीणों को वर्षभर सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल रही है। 

बरसात की परेशानी से मिली राहत

पहले बरसात के दौरान सड़क कीचड़ और जलभराव से भर जाती थी, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई, मरीजों का उपचार, किसानों की उपज का परिवहन और ग्रामीणों की दैनिक गतिविधियां प्रभावित होती थीं। अब बेहतर सड़क संपर्क से स्कूल, अस्पताल और बाजार तक पहुंच आसान होने के साथ किसानों को अपनी उपज समय पर बाजार तक पहुंचाने में भी सुविधा मिल रही है। यह सड़क केवल आवागमन का माध्यम नहीं बनी, बल्कि खनन प्रभावित गांवों के सामाजिक और आर्थिक विकास की नई आधारशिला साबित हुई है। बेहतर संपर्क से शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और अन्य आवश्यक सेवाओं तक ग्रामीणों की पहुंच बढ़ी है, जिससे क्षेत्र में विकास की नई गति दिखाई दे रही है। 

ग्रामीणों ने जताया आभार

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और डीएमएफ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों पुरानी समस्या के समाधान से उनके जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव आया है। यह परियोजना इस बात का उदाहरण है कि डीएमएफ निधि का योजनाबद्ध और जनहितकारी उपयोग खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें