"नोटिस" के लिए 210 परिणाम मिले
राज्य सरकार
निरीक्षण : स्कूल खुलने से पहले प्रशासन अलर्ट, बसों की फिटनेस और सुरक्षा मानकों की जांच
नवीन शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले महासमुंद जिले में परिवहन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने स्कूल बसों का विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। महासमुंद, पिथौरा, बसना और सरायपाली में 92 स्कूल बसों की जांच की गई, जिसमें नियमों के उल्लंघन पर दो बसों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।
राज्य सरकार
बड़ी कार्रवाई : अवैध रेत उत्खनन पर कड़ा प्रहार तीन मशीनें सील, हाईवा जब्त
केंद्रीय खनि उड़नदस्ता और जिला स्तरीय टीम ने 8 जून 2026 को गरियाबंद के राजिम तहसील में पैरी नदी के पास औचक निरीक्षण के दौरान अवैध रेत उत्खनन का मामला पकड़ा। तीन चैन माउंटेन मशीनों को जब्त कर सील किया गया और अवैध परिवहन में संलिप्त एक हाईवा वाहन को भी राजिम थाना में खड़ा किया गया। खदान संचालकों और मशीन मालिकों को जवाब देने के लिए नोटिस जारी किए गए।
महाधमाका : क्या मुंबई इंडियंस छोड़ रहे हैं सूर्यकुमार यादव? सोशल मीडिया एक्शन से मचा हड़कंप
भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज Suryakumar Yadav एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें सामने आई हैं कि उन्होंने Mumbai Indians को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है और अपने बायो से MI का उल्लेख भी हटा दिया है। इसके बाद उनके फ्रेंचाइजी छोड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं।
दुर्ग
कब्जाधारी : बैंक की बंधक संपत्ति पर कब्जे का आरोप, युवक पर एफआईआर
दुर्ग में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की बंधक संपत्ति पर कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। बैंक की शिकायत पर पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि 26 लाख रुपये के होम लोन से जुड़ी संपत्ति को सरफेसी एक्ट के तहत सीलबंद किए जाने के बावजूद युवक ने दो बार ताला तोड़कर कब्जा कर लिया।
राष्ट्रीय
उपभोक्ताओं को राहत : 10% महंगी बिजली के फैसले पर नियामक आयोग ने लगाई रोक, पावर कॉर्पोरेशन से मांगा जवाब
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) द्वारा फ्यूल सरचार्ज के नाम पर बिजली बिल में 10% बढ़ोतरी के फैसले को विद्युत नियामक आयोग ने फिलहाल रोक दिया है। आयोग ने इस कदम को गैरकानूनी बताते हुए UPPCL को नोटिस जारी किया है और 7 दिनों में जवाब मांगा है।
राज्य सरकार
अवैध उत्खनन : महानदी में रेत उत्खनन करते 5 चैन माउंटेन मशीनें जब्त
धमतरी जिले के ग्राम नारी स्थित महानदी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। केंद्रीय खनि उड़नदस्ता और जिला स्तरीय संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान मौके पर 5 चैन माउंटेन मशीनें अवैध खनन में संलग्न पाई, जिन्हें जब्त कर सील कर दिया गया। मशीन संचालकों द्वारा कोई वैध
राष्ट्रीय
जल संकट का डर : भारत ने तय की चिनाब-ब्यास लिंक टनल की डेडलाइन, बदल जाएगा नदियों का भूगोल!
भारत सरकार ने ₹2,352 करोड़ की महत्वाकांक्षी चिनाब-ब्यास लिंक टनल परियोजना को 31 जुलाई 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में बनने वाली यह परियोजना चिनाब नदी के अतिरिक्त पानी को ब्यास बेसिन में मोड़ने का काम करेगी।
राज्य सरकार
किसानों को बड़ी राहत : कोरबा में खाद-बीज पर्याप्त, प्रशासन सख्त मोड में
कोरबा जिले में खरीफ 2026 के लिए खाद और बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। कृषि विभाग के अनुसार जिले में पर्याप्त भंडारण मौजूद है और किसानों को किसी भी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी। कलेक्टर ने खाद-बीज वितरण में अनियमितता और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के लिए जैविक और हरी खाद जैसे ढैंचा, मूंग और नील
रायपुर
बड़ा एक्शन : ऑक्सीटोसिन समेत 5 दवाएं अमानक घोषित, पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी!
छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग और राज्य औषधि नियंत्रण विभाग ने अमानक दवाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। CDSCO और DCGI की रिपोर्ट के आधार पर ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन समेत पांच दवाओं के विशेष बैच गुणवत्ता परीक्षण में फेल पाए गए हैं। विभाग ने सभी मेडिकल स्टोर्स, थोक विक्रेताओं और अस्पतालों को इन बैचों की बिक्री और उपयोग तत्काल रोकने के निर्देश दिए हैं।
बिलासपुर
कृषि विभाग : किसानों के नाम पर खेल बंद 180 क्विंटल अमानक खाद जब्त
बिलासपुर जिले के रतनपुर क्षेत्र में कृषि विभाग ने अमानक खाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 180 क्विंटल खाद जब्त किया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर चलाए गए जांच अभियान में कई दुकानों और सेवा सहकारी समितियों में रिकॉर्ड, भंडारण और खाद विक्रय संबंधी अनियमितताएं पाई गईं। वि
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
पार्क घोटाला : राजा की मूर्ति चोरी से लेकर अवैध कॉलोनी तक, रसूख के आगे बेबस हुई पालिका, कार्रवाई पर रहस्यमयी ब्रेक!
छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक शहर खैरागढ़ में एक बड़ा जमीन घोटाला सामने आया है, जिसमें सिविल लाइन क्षेत्र की सरकारी और नजूल भूमि पर अवैध कॉलोनी काटे जाने का गंभीर मामला उजागर हुआ है। SDM जांच में अवैध प्लाटिंग की पुष्टि हो चुकी है और कलेक्टर कार्यालय ने नगर पालिका को FIR व ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।
बिलासपुर
अतिक्रमण मामला : हाईकोर्ट ने अंतरिम रोक से किया इनकार, याचिका खारिज, अगली सुनवाई 13 जुलाई को
बिलासपुर हाई कोर्ट की अवकाशकालीन बेंच ने सरगुजा के महामाया पहाड़ और डबरीपानी संरक्षित वन क्षेत्र में कथित अवैध कब्जे को लेकर दायर अंतरिम राहत याचिका खारिज कर दी है। याचिकाकर्ताओं ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने इसे स्वीकार नहीं किया। राजस्व और वन विभाग द्वारा पहले ही अतिक्रमण हटाने के लिए अंतिम नोटिस जारी किया जा चुका है। मामले की अगली सुनवाई 13 जुलाई 2026 को तय की गई है।