Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग कार्रवाई : रोजनामचा लापरवाही पर 2 टीआई समेत 4 पुल…
दुर्ग SSP विजय अग्रवाल पुलिस कार्रवाई आदेश
दुर्ग SSP विजय अग्रवाल पुलिस कार्रवाई आदेश
दुर्ग

कार्रवाई : रोजनामचा लापरवाही पर 2 टीआई समेत 4 पुलिसकर्मी दंडित

दुर्ग SSP विजय अग्रवाल ने पुरानी भिलाई थाने में रोजनामचा समय पर वरिष्ठ कार्यालय नहीं भेजने के मामले में सख्त कार्रवाई की है। 40 दिनों तक रिकॉर्ड नहीं भेजे जाने पर दो थाना प्रभारियों और दो प्रधान आरक्षकों को विभागीय दंड दिया गया। तत्कालीन और वर्तमान टीआई पर आर्थिक जुर्माना लगाया गया, जबकि दो प्रधान आरक्षकों की एक वार्षिक वेतन वृद्धि रोक दी गई। जांच में रिकॉर्ड संधारण और निगरानी में लापरवाही सामने आई थी।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 30 Jul 2026, 12:17 PM · अपडेट: 13 Sep 2026, 06:03 PM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
पुलिस विभाग में काम के प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर एसएसपी विजय अग्रवाल ने सख्त कार्रवाई की है। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में 40 दिनों तक रोजनामचा (दैनिक डायरी) समय पर वरिष्ठ कार्यालय नहीं भेजे जाने के मामले में दो थाना प्रभारियों समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय दंड लगाया गया है। 
बुधवार को जारी आदेश के अनुसार, 1 जून से 10 जुलाई 2026 के बीच पुरानी भिलाई थाने का रोजनामचा लगातार 40 दिनों तक नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) छावनी कार्यालय नहीं पहुंचा था। मामले की शिकायत मिलने के बाद जांच कराई गई, जिसमें लापरवाही सामने आने पर यह कार्रवाई की गई।

दो टीआई पर लगाया गया आर्थिक दंड 

जांच में तत्कालीन थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज और वर्तमान थाना प्रभारी विजय यादव को भी जिम्मेदार माना गया। दोनों अधिकारियों पर 1-1 हजार रुपए का आर्थिक दंड लगाया गया है। जांच रिपोर्ट में बताया गया कि थाना प्रभारियों ने अपने पर्यवेक्षण दायित्व का सही तरीके से पालन नहीं किया और यह सुनिश्चित नहीं किया कि थाने का महत्वपूर्ण रिकॉर्ड तय समय पर वरिष्ठ अधिकारियों तक भेजा जाए। 

प्रधान आरक्षकों की वेतन वृद्धि रोकी गई

मामले में रोजनामचा लेखन की जिम्मेदारी संभालने वाले प्रधान आरक्षक आशीष मिश्रा और प्रधान आरक्षक सुभाष जाटव पर भी कार्रवाई की गई है। दोनों की एक वार्षिक वेतन वृद्धि एक साल के लिए असंचयी प्रभाव से रोकने का आदेश दिया गया है। जांच में सामने आया कि दोनों प्रधान आरक्षकों ने रोजनामचा नियमित रूप से तैयार नहीं किया और समय सीमा के भीतर वरिष्ठ कार्यालय को नहीं भेजा। लापरवाही को लेकर उन्हें पहले स्पष्टीकरण और स्मरण पत्र भी जारी किए गए थे, लेकिन इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ। बताया गया कि आशीष मिश्रा ने कारण बताओ नोटिस का जवाब तक नहीं दिया।

SSP ने अनुशासनहीनता को बताया गंभीर मामला

एसएसपी विजय अग्रवाल ने आदेश में कहा कि शासकीय अभिलेखों से जुड़े कार्यों में लापरवाही, उदासीनता और निगरानी की कमी को गंभीर अनुशासनहीनता माना जाएगा। इसी आधार पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई सीएसपी छावनी की जांच रिपोर्ट और प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर की गई है। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि रिकॉर्ड संधारण और कार्यालयीन कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें