"राजनांदगांव" के लिए 228 परिणाम मिले
राज्य सरकार
नई रफ्तार : जर्जर परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, छत्तीसगढ़ में 5 रिडेवलपमेंट परियोजनाओं को मंजूरी
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल राज्य के पाँच शहरों—रायपुर, महासमुंद, राजनांदगांव, कोरबा और जगदलपुर—में प्रमुख रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत करने जा रहा है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य जर्जर शासकीय परिसंपत्तियों को आधुनिक अधोसंरचना में बदलना और शहरी विकास को गति देना है।
राजनांदगांव
प्रहार : 164 गांवों की शांति का जश्न और तंग बस्तियों में अफसर बनाने का संकल्प
भव्य शुभारंभ 15 जून को पुलिस लाइन में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की मुख्य आतिथ्य और कई जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें कोटवारों, ग्रामीणों, छात्रों और यातायात मित्रों सहित लगभग 2600 नागरिकों ने हिस्सा लिया।
राजनांदगांव
पुलिस की छापेमारी : तुमडीबोड़ में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार
राजनांदगांव जिले के चौकी तुमडीबोड़ क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर आरोपी सूरज राजपूत (25) को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब और 300 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
दुर्ग
हादसा : ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, वाहन में लगी आग
दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-53 पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। मृतक की पहचान धमतरी निवासी आर.के. चक्रधारी के रूप में हुई है, जो अपनी मां को छोड़कर लौट रहा था।
रायपुर
मौसम अपडेट : मानसून की एंट्री पर बड़ा अपडेट, अगले 5 दिनों तक आंधी-बारिश का यलो अलर्ट
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में प्री-मानसून गतिविधियों को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। अगले 5 दिनों तक कई जिलों में तेज आंधी (40–50 किमी/घंटा), गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
दुर्ग संभाग
चिल्फी घाटी में थमी रफ्तार : ट्रक से गिरी भारी मशीन, 12 घंटे से ज्यादा जाम में फंसे हजारों यात्री
कवर्धा जिले की चिल्फी घाटी में एक ट्रक से भारी मशीन सड़क पर गिरने के बाद NH-30 पर 12 घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा। पुलिस ने रातभर वन-वे व्यवस्था से वाहनों को निकालने की कोशिश की, लेकिन हजारों यात्री और वाहन चालक घंटों तक फंसे रहे। घटना ने घाटी में यातायात प्रबंधन और आपातकालीन संसाधनों की कमी को एक बार फिर उजागर कर दिया।
छत्तीसगढ़
मानसून की दस्तक : सरगुजा से बस्तर तक झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत
छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। सरगुजा से बस्तर संभाग तक कई जिलों में आंधी, गरज-चमक और बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। हालांकि राजनांदगांव 42 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के लिए यलो अलर्ट जारी किया है और अगले पांच दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव न होने की संभावना जताई है। साथ ही अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बताई गई हैं।
रायपुर
गूंजा गर्व : महक नरवासे को मिली अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी पर बधाई
राजनांदगांव की युवा क्रिकेटर महक नरवासे ने भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम के आगामी श्रीलंका दौरे के लिए टी-20 और वनडे दोनों प्रारूपों में उपकप्तान नियुक्त होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
राजनांदगांव
बढ़ा गौरव : छत्तीसगढ़ की महक नरवासे बनीं भारतीय U-19 महिला टीम की उपकप्तान
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की प्रतिभाशाली महिला क्रिकेटर महक नरवासे का चयन भारतीय U-19 महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। उन्हें श्रीलंका में होने वाली आगामी टी20 सीरीज के लिए टीम का उपकप्तान भी नियुक्त किया गया है। महक लंबे समय से छत्तीसगढ़ राज्य टीमों का हिस्सा रही हैं और वर्तमान में नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) बेंगलुरु में प्रशिक्षण ले रही हैं।
रायपुर
बिजली का कहर : कांकेर में बिजली गिरने से उपसरपंच समेत 3 की मौत, प्रदेशभर में अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ में अगले 2-3 दिनों में मानसून की एंट्री की संभावना के बीच मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। कांकेर के अंतागढ़ में मनरेगा कार्य के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से उपसरपंच समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हुए हैं। वहीं रायपुर, सरगुजा और कोरबा सहित कई जिलों में बारिश और तेज आंधी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में गरज-चमक, अंधड़ और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।
राजनांदगांव
कार्रवाई : 48 पौवा देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बसंतपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत मोहारा बायपास रोड पर दबिश देकर एक आरोपी रोहित कुमार मंडावी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 48 पौवा (8.640 लीटर) देशी शराब, जिसकी कीमत लगभग 3,840 रुपये है, जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
गाइए और छा जाइए
गाइए और छा जाइए : ललित राजवंशी बने विजेता, सुरों और संस्कृति के संगम से गूंजा महासमुंद
महासमुंद के आईआर रिजॉर्ट में कीर्तिमान द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय गायन प्रतियोगिता ‘गाइए और छा जाइए’ का भव्य समापन हुआ। तीन दिवसीय इस संगीत महोत्सव में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए 108 प्रतिभागियों ने अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया।