"राजनांदगांव" के लिए 228 परिणाम मिले
राज्य सरकार
निर्देश : अवैध खनन के खिलाफ सख्त अभियान, 52 मामलों में लाखों का जुर्माना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग का अभियान लगातार जारी है। राजनांदगांव सहित कई जिलों में कार्रवाई कर मशीनें और वाहन जब्त किए गए हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 52 मामलों में 18.95 लाख रुपये का अर्थदंड वसूला गया है, जबकि संशोधित नियमों के तहत अब अवैध खनन पर और अधिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रायपुर
मानसून की धमाकेदार एंट्री : अगले 4 दिनों तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के अनुसार 30 जून से अगले चार दिनों तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की संभावना है। रायपुर समेत कई जिलों में 40 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि बस्तर संभाग सहित दक्षिणी जिलों में 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं और तेज बौछारें पड़ने के आसार हैं।
राजनांदगांव
संजीवनी एक्सप्रेस बनी फरिश्ता : 108 के स्टाफ की सूझबूझ से बची दो जिंदगियां, एम्बुलेंस में हुआ सुरक्षित प्रसव
राजनांदगांव जिले में 108 संजीवनी एक्सप्रेस ने समय पर सेवा देकर एक गर्भवती महिला का एम्बुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया। रास्ते में अचानक प्रसव पीड़ा बढ़ने पर ईएमटी ललिता बघेल और पायलट छगन साहू की तत्परता से महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं, जबकि परिजनों ने 108 टीम की सराहना करते हुए उनका आभार जताया।
राजनांदगांव
GST का शिकंजा : 76 करोड़ के कागजी कारोबार का पर्दाफाश, फर्जी ITC मामले में बड़ी कार्रवाई
छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग (स्टेट GST) ने कर चोरी और फर्जी बिलिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजनांदगांव के एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। जांच में करीब 76 करोड़ रुपये के संदिग्ध कागजी कारोबार और 8.22 करोड़ रुपये की फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का मामला सामने आया है। विभाग अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और फर्मों की भी जांच कर रहा है।
रायपुर
मानसून की एंट्री : सभी जिलों में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने 17 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और प्रदेशभर में झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले छह दिनों तक बारिश की गतिविधियां बने रहने का अनुमान जताया है। बस्तर संभाग में सबसे अधिक असर देखने को मिल रहा है, जबकि जशपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।
राजनांदगांव
डोंगरगढ़ : आस्था, इतिहास और आधुनिकता का अद्भुत संगम
छत्तीसगढ़ का डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर के कारण देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में गिना जाता है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार इसका इतिहास राजा कामसेन और मां बम्लेश्वरी की स्थापना से जुड़ा है। चैत्र और शारदीय नवरात्रि के दौरान यहां भव्य मेले, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विशाल पदयात्राएं आयोजित होती हैं, जिनमें लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं।
राजनांदगांव
दरिंदगी : 3 साल के मासूम को अकेला पा कर हैवानियत की सारी हदें पार
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक 3 वर्षीय मासूम बच्चे के साथ दुष्कर्म का बेहद संवेदनशील और अमानवीय मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में सूनेपन और बच्चे को अकेला पाकर इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया और बच्चे की हालत बिगड़ती देख मौके से फरार हो गया था। गंभीर हालत में परिजनों ने बच्चे को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है, जहाँ उसका इलाज जारी है।
राजनांदगांव
हादसा : खेलते बच्चे पर टूटा कुत्तों का झुंड, कॉलोनी में मची अफरा-तफरी
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव स्थित सनसिटी एनएक्स कॉलोनी में चार आवारा कुत्तों ने खेलते हुए 5 वर्षीय बच्चे पर अचानक हमला कर दिया। कुत्तों ने उसे घेरकर गिराया और बुरी तरह नोंच लिया, जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का पूरा दृश्य कॉलोनी में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है, जिसका वीडियो भी सामने आया है।
राज्य सरकार
नई उड़ान : हर पात्र परिवार तक खुद पहुंचेगी योजना सुघ्घर छत्तीसगढ़ का आगाज
‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान राज्य में सुशासन का एक नया मॉडल है, जिसके तहत 23 जिलों में 31 योजनाओं का शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण किया जाएगा। डिजिटल निगरानी, तीन-चरणीय क्रियान्वयन और अभिसरण आधारित प्रशासन के माध्यम से सरकार का लक्ष्य हर पात्र परिवार तक योजनाओं की सीधी और पारदर्शी पहुँच सुनिश्चित करना है।
राजनांदगांव
सनसनी : भिलाई की युवती मुस्कान तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दोस्तों के गायब होने से बढ़ा सस्पेंस
राजनांदगांव जिले के मनगट्टा स्थित व्हिस्लिंग वुड रिसॉर्ट में भिलाई-3 निवासी 24 वर्षीय मुस्कान तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पार्टी के बाद दोस्तों के साथ रिसॉर्ट पहुंची मुस्कान बाथरूम में अचेत अवस्था में मिली, जहां से उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
दुर्ग संभाग
हादसा: 8 साल के बच्चे ने खेल-खेल में पेट्रोल छिड़ककर बाइक में लगाई आग
पुलिस जांच और खुलासा डोंगरगढ़ एसडीओपी केसरी नंदन नायक के नेतृत्व में जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, तो पता चला कि आगजनी करने वाला कोई अपराधी नहीं, बल्कि एक 8 वर्षीय बच्चा है जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है।
राज्य सरकार
सामूहिक योगाभ्यास : प्रदेशभर में योग की गूंज, मंत्री–सांसद–विधायक करेंगे योग दिवस कार्यक्रमों में सहभागिता
21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस छत्तीसगढ़ में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर भव्य रूप से मनाया जाएगा। राज्यभर में जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित होंगे। राजधानी रायपुर में राज्यपाल, सरगुजा में मुख्यमंत्री सहित विभिन्न जिलों में मंत्री, सांसद और विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।