Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ मानसून की दस्तक :  सरगुजा से बस्तर तक झमाझम बारिश…
छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून बारिश से भीगी सड़कें।
छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून बारिश से भीगी सड़कें।
छत्तीसगढ़

मानसून की दस्तक :  सरगुजा से बस्तर तक झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत 

छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। सरगुजा से बस्तर संभाग तक कई जिलों में आंधी, गरज-चमक और बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। हालांकि राजनांदगांव 42 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के लिए यलो अलर्ट जारी किया है और अगले पांच दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव न होने की संभावना जताई है। साथ ही अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बताई गई हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 14 Jun 2026, 11:21 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की गतिविधियां लगातार जारी हैं। सरगुजा से लेकर बस्तर संभाग तक कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है। आंधी और गरज-चमक के साथ हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई है। बिलासपुर, गरियाबंद, धमतरी और मुंगेली में तेज हवाओं के साथ अच्छी बारिश दर्ज की गई। वहीं रायपुर और दुर्ग संभाग के कई जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में मेघगर्जन, वज्रपात, तेज हवाएं और बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं।

बारिश के बावजूद राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रायपुर के लालपुर में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बिलासपुर में 38 डिग्री, पेंड्रा रोड में 35.8 डिग्री, अंबिकापुर में 35.1 डिग्री, जगदलपुर में 31.7 डिग्री और दुर्ग में 38.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। पेंड्रा रोड प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बस्तर संभाग के लिए यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि प्रदेश के बड़े हिस्से में तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

छत्तीसगढ़ में जल्द पहुंच सकता है मानसून

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक के शेष हिस्सों, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। इसके लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

प्रमुख शहरों का तापमान

रायपुर के लालपुर में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बिलासपुर में 38 डिग्री, पेंड्रा रोड में 35.8 डिग्री, अंबिकापुर में 35.1 डिग्री, जगदलपुर में 31.7 डिग्री और दुर्ग में 38.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। पेंड्रा रोड प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें