"(BNS)" के लिए 242 परिणाम मिले
मुंगेली
कार्रवाई : नाबालिग का अपहरण कर शोषण करने वाला आरोपी जेल भेजा गया
मुंगेली पुलिस ने नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर भगाने और दैहिक शोषण करने के आरोप में 18 वर्षीय युवक रामेश्वर साहू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है तथा आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
ब्लैकमेलिंग केस : महिला की फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल कर ₹2 लाख मांगने वाला आरोपी कर्नाटक से गिरफ्तार
कांकेर जिले के थाना बांदे पुलिस ने महिला की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ₹2 लाख की मांग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महेश कलखांबकर (41), जो कर्नाटक के बेलगाम का निवासी है, पीड़िता के निजी फोटो-वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर रहा था। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर पखांजूर के एक होटल से उसे दबिश देकर पकड़ा और मोबाइल जब्त किया।
जांजगीर-चांपा
कार्रवाई : 24 घंटे में दो फरार आरोपी गिरफ्तार, साइबर और छेड़छाड़ मामलों में बड़ी सफलता
थाना मुलमुला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पहले मामले में नाबालिग के अश्लील फोटो-वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे मामले में घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले युवक को भी दबोचा गया। दोनों मामलों में आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
दुर्ग
बड़ी कार्रवाई : सेवा सहकारी समिति रौंदा का प्रभारी गिरफ्तार, 15 लाख से अधिक की अनियमितता उजागर
सेवा सहकारी समिति रौंदा में 560.28 क्विंटल धान और 2103 नए बारदानों की कमी पाए जाने पर पुलिस ने समिति प्रभारी जगदीश कुमार नवरंगे को गिरफ्तार किया है। जांच में लगभग 15.08 लाख रुपये की शासकीय संपत्ति के गबन का मामला सामने आया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
बड़ा मोड़ : हड़ताल खत्म, आज से काम पर लौटे तहसीलदार-नायब तहसीलदार
सरगुजा के राजापुर में नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ कथित मारपीट मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू होने और शासन से सकारात्मक चर्चा के बाद छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी है। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने राजस्व मंत्री और विभागीय सचिव से मुलाकात कर अधिकारियों की सुरक्षा सहित विभिन्न मांगें रखीं, जिन पर सरकार ने चरणबद्ध समाधान का आश्वासन दिया।
महासमुंद
चोरों का प्रहार : नल-जल योजना के पाइप उड़ाने वाले अंतर्राज्यीय कबाड़ नेटवर्क से जुड़े 8 आरोपी गिरफ्तार
सरायपाली क्षेत्र के ग्राम ललितपुर में चल रही नल-जल योजना के तहत पानी टंकी निर्माण और पाइप फिटिंग कार्य से लोहे के पाइप चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। भंवरपुर चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें चोरों के साथ-साथ कबाड़ खरीदने वाले भी शामिल हैं।
बिलासपुर संभाग
वारदात : विधवा महिला से दुष्कर्म, दो देवरों पर अलग-अलग FIR दर्ज
छत्तीसगढ़ के गौरेला थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला ने अपने दो देवरों पर अलग-अलग समय पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग FIR दर्ज की है। पीड़िता का कहना है कि पति की मृत्यु के बाद वह अकेली रह रही थी, जिसका फायदा उठाकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।
सूरजपुर
अदालत सख्त : सूरजपुर कोर्ट का सख्त संदेश हत्या के 17 मामलों में 29 दोषियों को कठोर सजा
सूरजपुर जिले में भारतीय न्याय संहिता लागू होने के बाद दिसंबर 2025 से अप्रैल 2026 के बीच हत्या के 17 मामलों में 29 दोषियों को कठोर सजा सुनाई गई। अदालतों ने फोरेंसिक, डिजिटल और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर कई आरोपियों को दोषी ठहराया। डेयरी फार्म हत्या, जमीन विवाद और पारिवारिक हत्या जैसे मामलों में उम्रकैद और कठोर कारावास की सजा देकर अदालतों ने अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है।
रक्षा
साजिश नाकाम : ड्रोन से हथियारों की सप्लाई और ब्लास्ट की प्लानिंग, 12 ठिकानों पर छापेमारी
देश की सुरक्षा को निशाना बनाने वाली पाकिस्तान समर्थित एक बड़ी आतंकी साजिश को एनआईए ने समय रहते नाकाम कर दिया। एजेंसी ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और बिहार में 12 ठिकानों पर छापेमारी कर ड्रोन के जरिए हथियार और आईईडी भारत भेजने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश किया।
महासमुंद
हत्याकांड : युवक की हत्या कर रेत में दफनाई लाश, पार्षद समेत 4 गिरफ्तार
महासमुंद जिले के नादगांव महानदी घाट में 38 वर्षीय भुवनेश्वर यादव की हत्या कर शव को रेत में दफनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए स्थानीय निर्दलीय पार्षद नोहर दास उर्फ गोलू रात्रे समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक पिछले 15 वर्षों से परिवार की जिम्मेदारी निभाने के लिए बाहर रहकर काम करता था।
रायगढ़
ऑपरेशन आघात : किराना दुकान से बच्चों तक पहुंच रहा था नशा, रायगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा
रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन आघात” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग बच्चों को सोल्यूशन ट्यूब बेचने वाले किराना दुकानदार को गिरफ्तार किया है। जूटमिल थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान दुकान से बड़ी मात्रा में सोल्यूशन ट्यूब और नकदी बरामद हुई। वहीं पूंजीपथरा पुलिस ने गेरवानी जंगल में दबिश देकर 22 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को पकड़ा। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
बिलासपुर
दरिंदगी : 10 साल की मासूम से दुष्कर्म कर जंगलों में छिपा दरिंदा, पुलिस ने ड्रोन से ढूंढकर दबोचा
घटना और आरोपी: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर (बेलगहना चौकी क्षेत्र) में 20 वर्षीय आरोपी रंजीत यादव उर्फ दउआ ने एक 10 वर्षीय मासूम बच्ची को बाइक पर घुमाने का लालच देकर सुनसान इलाके में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस एक्शन और तकनीक: वारदात के बाद आरोपी सक्तीबहरा के बेहद घने जंगलों में भाग गया था।