Friday, 30 Oct 2026 भारत
"(BNS)" के लिए 242 परिणाम मिले
मंत्री को “मृत” बताकर निकाली शव यात्रा : विधायक देवेंद्र यादव समेत कई कांग्रेस नेताओं पर FIR
छत्तीसगढ़
मंत्री को “मृत” बताकर निकाली शव यात्रा : विधायक देवेंद्र यादव समेत कई कांग्रेस नेताओं पर FIR
बेमेतरा के ग्राम झिरिया में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालने के मामले में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव समेत कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। शिकायत में आरोप है कि मंत्री को “मृत” बताकर शोक पत्र बांटे गए, पुतला बनाकर शव यात्रा निकाली गई और सड़क जाम किया गया। मंत्री के बेटे अंजू उर्फ अंजय बघेल की शिकायत पर पुलिस ने BNS की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कीर्तिमान ब्यूरो 12 May 2026
शर्मनाक वारदात : शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म
रायगढ़
शर्मनाक वारदात : शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा इलाके में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ 22 वर्षीय युवक संदीप बंजारे पर आरोप है कि उसने एक नाबालिग लड़की को पहले दोस्ती के जाल में फंसाया और फिर शादी का झूठा वादा करके उसका शारीरिक शोषण किया। आरोपी ने लड़की के माता-पिता की गैरमौजूदगी का फायदा उठाया और उसे डराकर-धमकाकर लंबे समय तक गलत काम करता रहा। जब यह घटना सामने आई, तो स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से मामला पुलिस तक पहुंचा।
कीर्तिमान डेस्क 11 May 2026
सीमांकन के दौरान बवाल : खुदकुशी की धमकी से बढ़ा हंगामा, नोनबिर्रा में जमीन विवाद ने लिया गंभीर रूप
कोरबा
सीमांकन के दौरान बवाल : खुदकुशी की धमकी से बढ़ा हंगामा, नोनबिर्रा में जमीन विवाद ने लिया गंभीर रूप
छत्तीसगढ़ के करतला थाना क्षेत्र के नोनबिर्रा गांव में जमीन सीमांकन के दौरान विवाद हो गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सीमांकन गलत तरीके से और पैसे लेकर किया गया है, जिसके बाद उन्होंने राजस्व निरीक्षक और पटवारी को करीब दो घंटे तक कार में बंधक बना लिया। इस दौरान एक ग्रामीण द्वारा खुदकुशी की धमकी देने से स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। घटना न्यायालय नायब तहसीलदार के आदेश पर की गई सीमांकन प्रक्रिया के दौरान हुई थी। बाद में पटवारी की शिकायत पर पुलिस ने चार ग्रामीणों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कीर्तिमान डेस्क 11 May 2026
ऑडियो क्लिप ने खोली पोल : दुष्कर्म केस का डर दिखाकर वसूली करने वाला भाजपा का पूर्व पार्षद गिरफ्तार
रायगढ़
ऑडियो क्लिप ने खोली पोल : दुष्कर्म केस का डर दिखाकर वसूली करने वाला भाजपा का पूर्व पार्षद गिरफ्तार
रायगढ़ के घरघोड़ा क्षेत्र में एक पूर्व पार्षद श्याम भोजवानी पर युवक साहिल यादव को झूठे दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर ₹40-50 हजार की अवैध वसूली मांगने का आरोप लगा। मामला प्रेम संबंध विवाद के बाद शुरू हुआ था, लेकिन थाने में समझौता हो जाने के बावजूद आरोपी ने “मामला खत्म कराने” के नाम पर पैसे मांगे। साहिल ने ऑडियो रिकॉर्डिंग के साथ पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। रायगढ़ SSP शशि मोहन सिंह ने कहा कि पुलिस का नाम लेकर वसूली करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 11 May 2026
खौफनाक वारदात : बेटे ने पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, गांव में सनसनी
अंबिकापुर (सरगुजा)
खौफनाक वारदात : बेटे ने पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, गांव में सनसनी
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के केरजू थाना क्षेत्र के ग्राम कुनमेरा में एक पारिवारिक विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया, जिसमें एक बेटे ने अपने ही पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक रामविलास सिंह और आरोपी उनका बड़ा बेटा धरम सिंह बताया गया है।जानकारी के मुताबिक, आरोपी की मां का निधन 2025 में हो गया था, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण परिवार उनकी मृत्यु के बाद होने वाले सामाजिक कर्म जैसे दशाकर्म को पूरा नहीं कर सका। इसी बात को लेकर बेटा लंबे समय से मानसिक तनाव में था और वह अपने पिता से इन रस्मों को पूरा करने की मांग कर रहा था।
कीर्तिमान डेस्क 10 May 2026
पति निकला पत्नी का कातिल : रायपुर में पारिवारिक विवाद ने ली जान, गला घोंटकर की हत्या
छत्तीसगढ़
पति निकला पत्नी का कातिल : रायपुर में पारिवारिक विवाद ने ली जान, गला घोंटकर की हत्या
रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी पार्वती साहू की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना 28 अप्रैल की है, जिसके बाद आरोपी पति ललित उर्फ विक्की साहू फरार हो गया था। जांच के दौरान पुलिस को पति पर शक हुआ और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
कीर्तिमान ब्यूरो 09 May 2026
देवभोग नगर पंचायत मारपीट मामला : CCTV वायरल के बाद बागबाहरा थाने के सामने प्रदर्शन, उप अभियंता पर FIR की मांग तेज
महासमुंद
देवभोग नगर पंचायत मारपीट मामला : CCTV वायरल के बाद बागबाहरा थाने के सामने प्रदर्शन, उप अभियंता पर FIR की मांग तेज
देवभोग नगर पंचायत कार्यालय में सहायक ग्रेड-03 कर्मचारी संदीप चन्द्राकर के साथ कथित मारपीट का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। 7 मई 2026 को हुई इस घटना में उप अभियंता आर. श्याम सुंदर पटनायक समेत चार लोगों पर FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि कार्यालय के भीतर गाली-गलौज के बाद मारपीट की गई, जिसमें कर्मचारी घायल हुआ।
कीर्तिमान ब्यूरो 09 May 2026
सावधान : नकली चांदी देकर असली जेवर उड़ाने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरफ्तार, दुर्ग पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाई गुत्थी
दुर्ग
सावधान : नकली चांदी देकर असली जेवर उड़ाने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरफ्तार, दुर्ग पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाई गुत्थी
दुर्ग में सिटी कोतवाली पुलिस ने नकली जेवर देकर असली चांदी ठगने वाले दो अंतर्राज्यीय आरोपियों को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। आरोपियों ने आशीष जैन की दुकान से नकली चांदी के जेवरों के बदले असली पायल ले ली थी। बाद में जांच में ठगी का खुलासा हुआ। गिरफ्तार आरोपी राजेश साहू और प्रदीप श्रीवास्तव अशोकनगर के निवासी हैं। पुलिस ने उनके पास से असली चांदी की पायल और रसीद बरामद कर BNS की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 09 May 2026
23 लाख की ठगी : मंत्रालय में सरकारी नौकरी के नाम पर झांसा, रायपुरा के बंटी-बबली का कारनामा
रायपुर
23 लाख की ठगी : मंत्रालय में सरकारी नौकरी के नाम पर झांसा, रायपुरा के बंटी-बबली का कारनामा
Raipur में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ₹23 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। रायपुरा निवासी दंपत्ति विश्वनाथ गुप्ता और चंदा गुप्ता पर आरोप है कि उन्होंने मंत्रालय में पहुंच होने का झांसा देकर Akash Sahu और उसके रिश्तेदारों से जल संसाधन विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे लिए। रकम 2024 से 2026 के बीच किस्तों में वसूली गई, लेकिन नौकरी नहीं लगी। पैसे वापस न मिलने पर पीड़ित ने DD Nagar Police में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और आरोपी फरार हैं।
कीर्तिमान डेस्क 07 May 2026
ब्लेकमेलिंग : सोशल मीडिया पर युवती को बदनाम करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा
ब्लेकमेलिंग : सोशल मीडिया पर युवती को बदनाम करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
विद्यासागर जोशी नामक 21 वर्षीय युवक को बलौदा पुलिस ने साइबर ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपनी परिचित युवती की निजी तस्वीरें बिना अनुमति अपने मोबाइल में रखीं और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ BNS धारा 79 और IT Act धारा 66(C) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
कीर्तिमान डेस्क 07 May 2026
साजिश : पद्मश्री फूलबासन के अपहरण की सनसनीखेज कोशिश, पुलिस की सतर्कता से बची जान
राजनांदगांव
साजिश : पद्मश्री फूलबासन के अपहरण की सनसनीखेज कोशिश, पुलिस की सतर्कता से बची जान
फूलबासन बाई यादव के कथित अपहरण प्रयास को राजनांदगांव में ट्रैफिक पुलिस ने नाकाम कर दिया। 5 मई 2026 को नियमित वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध महिंद्रा स्कॉर्पियो को रोका, जिसमें फूलबासन बाई असामान्य हालत में मिलीं। आरोपियों ने उन्हें अस्पताल ले जाने की बात कही, लेकिन पुलिस को शक हुआ। पूछताछ में सामने आया कि उन्हें धमकाकर कार में बैठाया गया था। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर BNS की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम को सम्मानित करने की घोषणा की गई है।
कीर्तिमान डेस्क 07 May 2026
चोरी का तांडव : पुलिस ने 24 घंटे में किया सीरियल चोरों का पर्दाफाश, निगरानी बदमाश सहित 3 गिरफ्तार
छत्तीसगढ़
चोरी का तांडव : पुलिस ने 24 घंटे में किया सीरियल चोरों का पर्दाफाश, निगरानी बदमाश सहित 3 गिरफ्तार
बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में 2–3 मई 2026 की रात चार घरों में चोरी की सनसनीखेज वारदात हुई, जिससे गांव में दहशत फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अमृत पटेल, उत्तम पठारे और तुलसी पटेल को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पल्सर बाइक से वारदात को अंजाम देना कबूला। उनके पास से सोने-चांदी के जेवरात, एलईडी टीवी, मोबाइल, बर्तन, नकदी और हथियार बरामद हुए। मुख्य आरोपी पहले से निगरानी बदमाश था। सभी के खिलाफ BNS और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
कीर्तिमान डेस्क 05 May 2026
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें