Tuesday, 03 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Accident: नींद की झपकी से पलटा लोहे के तारों से भरा ट्रक, सुपेला फ्लाईओवर पर लगा जाम CG Crime News: आपसी विवाद में युवक पर चाकू से हमला, CCTV में कैद हुई घटना CG Health Department: आयुष्मान योजना में गड़बड़ी, रायपुर के SK Care Hospital पर एक साल का प्रतिबंध Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार Cattle Smuggling: ओडिशा ले जाए जा रहे थे 6 गौवंश, पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को पकड़ा CG Rajyotsav: रायपुर से नवा रायपुर तक अमित शाह का दौरा, राज्योत्सव में होंगे शामिल केंद्रीय गृह मंत्री CG Accident: नींद की झपकी से पलटा लोहे के तारों से भरा ट्रक, सुपेला फ्लाईओवर पर लगा जाम CG Crime News: आपसी विवाद में युवक पर चाकू से हमला, CCTV में कैद हुई घटना CG Health Department: आयुष्मान योजना में गड़बड़ी, रायपुर के SK Care Hospital पर एक साल का प्रतिबंध Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार Cattle Smuggling: ओडिशा ले जाए जा रहे थे 6 गौवंश, पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को पकड़ा CG Rajyotsav: रायपुर से नवा रायपुर तक अमित शाह का दौरा, राज्योत्सव में होंगे शामिल केंद्रीय गृह मंत्री
W 𝕏 f
होम › छत्तीसगढ़ › पति निकला पत्नी का कातिल : रायपुर में पारिवारिक व…
आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया
आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया
छत्तीसगढ़

पति निकला पत्नी का कातिल : रायपुर में पारिवारिक विवाद ने ली जान, गला घोंटकर की हत्या

रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी पार्वती साहू की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना 28 अप्रैल की है, जिसके बाद आरोपी पति ललित उर्फ विक्की साहू फरार हो गया था। जांच के दौरान पुलिस को पति पर शक हुआ और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 09 May 2026, 05:45 PM · अपडेट: 01 Nov 2026, 04:09 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी ही पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

28 अप्रैल को मिला था अचेत अवस्था में शव

मृतका की पहचान पार्वती साहू के रूप में हुई है, जो छुईया तालाब इलाके में किराए के मकान में रहती थी। 28 अप्रैल को वह घर में अचेत अवस्था में मिली थी। परिजनों ने तुरंत उसे मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शुरुआत में मामला संदिग्ध लगने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। 8 मई को आई रिपोर्ट में साफ हुआ कि पार्वती की मौत गला घोंटने से हुई है। इसके बाद कोतवाली थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

जांच में पति पर गया शक

पुलिस जांच में अहम सुराग तब मिला जब पता चला कि मृतका को आखिरी बार उसके पति ललित उर्फ विक्की साहू (30) के साथ देखा गया था। घटना के बाद से ही आरोपी भी गायब था, जिससे शक और गहरा गया।

पुलिस ने तकनीकी और स्थानीय इनपुट के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की और आखिरकार उसे हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में कबूला जुर्म

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि पारिवारिक विवाद लंबे समय से चल रहा था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने कपड़े से पत्नी का गला घोंट दिया।

हत्या का मामला दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 234/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर घरेलू विवाद और टूटते रिश्तों की गंभीर तस्वीर सामने रख दी है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें