"विदेश" के लिए 512 परिणाम मिले
कारोबार
Egg Price Hike: इथेनॉल से महंगा हुआ मुर्गियों का चारा, ₹9 तक पहुंचा अंडा, जानें क्या है वजह ?
Egg Price Hike: इथेनॉल की बढ़ती मांग से अंडों की कीमत पर असर चीनी के बाद अब अंडों की बढ़ती कीमतों ने भी आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। नेशनल एग कोऑर्डिनेशन कमेटी (NECC) के आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक साल में अंडों के दाम करीब 35 से 40 प्रतिशत तक बढ़े हैं।
देश
Modi-Trump Meeting : मोदी-ट्रंप की मुलाकात में ‘सवाल-जवाब नहीं’ की मांग? सर्जियो गोर के दावे से मचा सियासी घमासान
Modi-Trump Meeting: भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दावा किया कि मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले भारतीय पक्ष सवाल-जवाब नहीं चाहता था। उनके इस बयान के बाद प्रधानमंत्री मोदी की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर सोशल मीडिया पर एक बार फिर बहस तेज हो गई है।
राष्ट्रीय
India-Russia Relations: पुतिन से मिले एस. जयशंकर, व्यापार-ऊर्जा से लेकर 100 अरब डॉलर के लक्ष्य तक हुई चर्चा
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने व्यापार, ऊर्जा और आर्थिक सहयोग बढ़ाने के साथ 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने के लक्ष्य पर चर्चा की।
राज्य सरकार
Chakradhar Samaroh: रायगढ़ में 14 सितंबर से सजेगा चक्रधर समारोह, देशभर के कलाकार देंगे प्रस्तुति
Chakradhar Samaroh: रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक चक्रधर समारोह 2026 का आयोजन होगा। 10 दिवसीय समारोह में 42 प्रस्तुतियां होंगी, जिनमें 24 प्रस्तुतियां रायगढ़ और छत्तीसगढ़ के कलाकार देंगे। पद्मश्री रामलाल बरेठ, डॉ. उषा बारले, भारती बंधु और अनुज शर्मा सहित देशभर के प्रसिद्ध कलाकार कथक, पंडवानी, कथकली, मणिपुरी, कुचिपुड़ी, भरतनाट्यम, ओडि़सी और लोक कलाओं की प्रस्तुतियां देंगे।
विदेश
Iran Gas Discovery: ईरान के हाथ लगा बड़ा खजाना, फार्स में 212 अरब घन मीटर प्राकृतिक गैस का भंडार
Iran Gas Discovery: ईरान ने दक्षिणी फार्स प्रांत में 212 अरब घन मीटर से अधिक प्राकृतिक गैस के नए भंडार की खोज का दावा किया है। तेल मंत्री मोहसेन पाकनेजाद के मुताबिक इसमें करीब 160 अरब घन मीटर गैस की रिकवरी संभव है। अमेरिकी प्रतिबंधों और ऊर्जा क्षेत्र पर दबाव के बीच इस खोज को ईरान के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विदेश
जयशंकर रूस दौरे पर: लावरोव से अहम मुलाकात, भारत-रूस संबंधों पर होगी बड़ी चर्चा
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर रूस दौरे पर हैं, जहां वे भारत-रूस के आर्थिक और व्यापारिक सहयोग की समीक्षा करेंगे। इस दौरान रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से उनकी अहम मुलाकात होगी, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों के साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
तकनीक
स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग में भारत का दबदबा, अब 99% से ज्यादा फोन मेड इन इंडिया
भारत मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा केंद्र बनकर उभरा है। देश में इस्तेमाल होने वाले 99% से ज्यादा मोबाइल फोन अब भारत में ही बन रहे हैं। सालाना उत्पादन 32 करोड़ फोन तक पहुंच चुका है। सरकार ने इस सेक्टर को और मजबूत करने के लिए ₹62,500 करोड़ की मैन्युफैक्चरिंग योजना की घोषणा की है।
राज्य सरकार
वैश्विक मंच पर CM साय ने पेश किया नए छत्तीसगढ़ का विजन, 8 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर जोर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली के वर्ल्ड लीडर्स फोरम में छत्तीसगढ़ की बदलती आर्थिक तस्वीर और निवेश की संभावनाओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि राज्य की अर्थव्यवस्था 6.31 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है और नई औद्योगिक नीति के बाद 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।
राज्य सरकार
बस्तर में शांति के बाद विकास ने पकड़ी रफ्तार, पर्यटन और उद्योग से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ सफलता के बाद बस्तर में शांति और विकास का नया दौर शुरू हुआ है। ‘नियद नेल्लानार’ योजना से दूरस्थ गांवों तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, संचार और आजीविका की सुविधाएं पहुंच रही हैं। सरकार पर्यटन, नई औद्योगिक नीति और आधुनिक क्षेत्रों में निवेश के जरिए स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर भी जोर दे रही है।
क्रिकेट
IND vs SL 2nd Test: भारत के सामने इतिहास रचने का मौका, वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड निशाने पर
भारत 23 अगस्त से कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ अपना 300वां विदेशी टेस्ट खेलेगा। सीरीज में 1-0 से आगे टीम इंडिया के पास मुकाबला जीतकर टेस्ट जीत के मामले में वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ने का मौका है। कुलदीप यादव के खेलने पर सस्पेंस है, जबकि सारांश जैन को डेब्यू का मौका मिल सकता है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
सरगुजा की मशहूर कलाकार सोनाबाई की विरासत संकट में, संग्रहालय पर वर्षों से ताला
सरगुजा की प्रसिद्ध भित्तिचित्र कलाकार सोनाबाई की कला अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया तक पहचान बना चुकी है, लेकिन उनके गांव पुहपुटरा में उनकी विरासत संरक्षण के अभाव में उपेक्षित है। करीब 15 लाख रुपये की लागत से बना संग्रहालय वर्षों से बंद पड़ा है।
राज्य सरकार
कवर्धा में अवैध शराब पर आबकारी की बड़ी कार्रवाई, 8.16 लाख की सामग्री जब्त
कवर्धा जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा। कार्रवाई में हरियाणा की विदेशी मदिरा, कच्ची महुआ शराब, महुआ लाहन और परिवहन में इस्तेमाल वाहन सहित कुल 8 लाख 16 हजार 310 रुपए की सामग्री जब्त की गई।