Sunday, 23 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
खनन कानून और राज्यों के अधिकार पर आर-पार, भूपेश बघेल और केदार कश्यप में छिड़ी जुबानी जंग बारिश के बीच छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू की दस्तक, रायपुर में सबसे ज्यादा 25 केस बलरामपुर में झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से 3 साल के बच्चे की मौत, प्रशासन सख्त, 4 क्लीनिक सील पेपर लीक : एंडोस्कोपिक कैमरे से सील लिफाफे से चुराए प्रश्न, प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार महासमुंद में सिगरेट के विवाद पर टंगिया और चाकू से जानलेवा हमला, 3 घायल खनन कानून और राज्यों के अधिकार पर आर-पार, भूपेश बघेल और केदार कश्यप में छिड़ी जुबानी जंग बारिश के बीच छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू की दस्तक, रायपुर में सबसे ज्यादा 25 केस बलरामपुर में झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से 3 साल के बच्चे की मौत, प्रशासन सख्त, 4 क्लीनिक सील पेपर लीक : एंडोस्कोपिक कैमरे से सील लिफाफे से चुराए प्रश्न, प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार महासमुंद में सिगरेट के विवाद पर टंगिया और चाकू से जानलेवा हमला, 3 घायल
W 𝕏 f
होम विदेश जयशंकर रूस दौरे पर: लावरोव से अहम मुलाकात, भारत-र…
रूस दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर
रूस दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर
विदेश

जयशंकर रूस दौरे पर: लावरोव से अहम मुलाकात, भारत-रूस संबंधों पर होगी बड़ी चर्चा

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर रूस दौरे पर हैं, जहां वे भारत-रूस के आर्थिक और व्यापारिक सहयोग की समीक्षा करेंगे। इस दौरान रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से उनकी अहम मुलाकात होगी, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों के साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

कीर्तिमान रिपोर्ट सती दीवान
23 Aug 2026, 11:46 AM
नई दिल्ली
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 23 और 24 अगस्त को दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रूस में रहेंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक यह यात्रा रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव के निमंत्रण पर हो रही है। इस दौरान भारत और रूस के बीच व्यापार, आर्थिक सहयोग, विज्ञान, तकनीक और संस्कृति समेत कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में संबंधों को आगे बढ़ाने पर बातचीत होगी। अहम बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे जयशंकर रूस यात्रा के दौरान जयशंकर भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग संबंधी 27वीं बैठक (IRIGC-TEC) की सह-अध्यक्षता करेंगे। रूस की तरफ से प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव इसमें शामिल होंगे।

जयशंकर के रूस दौरे पर नजर

यह आयोग भारत और रूस के बीच आर्थिक एवं व्यावसायिक सहयोग की समीक्षा करने और उसे आगे बढ़ाने का प्रमुख मंच है। बैठक में दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में जारी सहयोग की समीक्षा के साथ नई संभावनाओं पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। रूसी विदेश मंत्री लावरोव से होगी मुलाकात जयशंकर अपने दौरे में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों के अलावा क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

व्यापार और निवेश पर जोर

भारत और रूस लंबे समय से रणनीतिक साझेदार रहे हैं और दोनों देशों के बीच ऊर्जा, व्यापार, रक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहित कई क्षेत्रों में सहयोग है। व्यापार और आर्थिक रिश्तों पर रहेगा फोकस भारत और रूस के बीच आर्थिक संबंध इस दौरे के प्रमुख एजेंडे में हैं। IRIGC-TEC की बैठक के जरिए व्यापार और निवेश सहित आर्थिक सहयोग को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग भी बैठक के एजेंडे का हिस्सा है। जयशंकर की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम जारी हैं।

भारत-रूस की पुरानी साझेदारी को मिलेगी मजबूती

ऐसे में लावरोव के साथ होने वाली बातचीत में क्षेत्रीय और वैश्विक परिस्थितियों पर भारत और रूस के नजरिए को साझा करने का अवसर मिलेगा। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत और रूस के बीच लंबे समय से चली आ रही और समय की कसौटी पर खरी उतरी साझेदारी है। ऐसे में जयशंकर का यह दौरा दोनों देशों के बीच नियमित उच्चस्तरीय संवाद को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें