"सोनी" के लिए 218 परिणाम मिले
बलरामपुर-रामानुजगंज
मानवता की मिसाल : देर रात रोती महिला और बच्चों की युवकों ने की मदद
नगर के मां महामाया मंदिर के पास देर रात एक महिला अपने तीन छोटे बच्चों के साथ रोती-बिलखती मिली। भूख और प्यास से परेशान बच्चों को देखकर स्थानीय युवकों ने पहले खाने-पीने की व्यवस्था की और फिर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला और बच्चों को समझाइश देकर सुरक्षित घर पहुंचाया। बताया गया कि एक बोरा आम को लेकर हुए पारिवारिक विवाद के बाद महिला बच्चों को लेकर घर छोड़कर निकल गई थी। आर्थिक तंगी और पारिवारिक परेशानियों से जूझ रही महिला की मदद के लिए आगे आए समाजसेवियों और पुलिस की लोगों ने सराहना की।
रायगढ़
ऑपरेशन प्रहार : रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, ट्रक भर कबाड़ और हजारों किलो सरिया जब्त
रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ और चोरी के सामान के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 23 लाख रुपये की संदिग्ध संपत्ति जब्त की है। थाना जूटमिल पुलिस ने एक ट्रक से 24 टन कबाड़ बरामद किया, जबकि थाना छाल पुलिस ने 53 क्विंटल सरिया जब्त किया। दोनों मामलों में आरोपी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में चोरी के माल और अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
गाइए और छा जाइए
गाइए और छा जाइए : संगीत और कला के ख्यातनाम हस्तियों के साथ महासमुंद में पहली बार गाएगा छत्तीसगढ़
प्रतियोगिता के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 28 मई 2026 निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित होगी। 03 जून को ओपनिंग राउंड, 04 जून को सेमीफाइनल और 05 जून को ग्रैंड फिनाले होगा। विभिन्न चरणों में प्रदेश के अनुभवी कलाकार निर्णायक की भूमिका निभाएंगे।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
बड़ा खुलासा : 43 लाख की ठगी, CTO बनाने और 10% हिस्सेदारी का सपना दिखाकर कारोबारी दंपत्ति गिरफ्तार
पखांजूर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन बिजनेस पार्टनरशिप और स्टार्टअप निवेश के नाम पर 43 लाख 44 हजार 900 रुपये की बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों आनंद चंदेल और उसकी पत्नी रेखा चंदेल ने युवक मनीष सोनी को सॉफ्टवेयर कम्पनी में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी और CTO पद देने का लालच देकर चार वर्षों तक भरोसे में रखा।
नया गौरव : बदले पदनाम, अब स्टाफ नर्स नहीं, नर्सिंग ऑफिसर के नाम से होंगी पहचान
अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग संवर्ग के पदनाम बदलने की बड़ी घोषणा की। अब “नर्सिंग सिस्टर” को “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर” और “स्टाफ नर्स” को “नर्सिंग ऑफिसर” कहा जाएगा। यह घोषणा डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान की गई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री ने नर्सों को स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ बताते हुए उनके समर्पण, सेवा भावना और कोविड काल में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि नर्सें मरीजों की देखभाल परिवार की तरह करती हैं और उनका स्थान माँ के समान है।
मनोरंजन
चांद मेरा दिल : ट्रेलर रिलीज, अनन्या-लक्ष्य की इमोशनल लव स्टोरी ने जीता दिल
चाँद मेरा दिल का इमोशनल ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें अनन्या पाण्डेय और लक्ष्य की रोमांटिक केमिस्ट्री और हार्टब्रेक से भरी लव स्टोरी दिखाई गई है। ट्रेलर की आखिरी लाइन “तू सच में चांद है यार…” सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 40 से 60 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।
दुर्ग
बदमाशों का आतंक : महज़ 7 मिनट में सूने मकान से उड़ाई 72 लाख की नकदी और जेवर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
दुर्ग में आईपीएल ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में पुलिस ने 4 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिससे कुल गिरफ्तारियां 7 हो गई हैं। आरोपियों पर मोबाइल और ऑनलाइन ऐप्स के जरिए मैचों पर सट्टा चलाने का आरोप है। पुलिस ने 8 मोबाइल, ₹9,810 नकद और सट्टे का रिकॉर्ड जब्त किया है। सभी आरोपियों को जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया है और नेटवर्क की आगे जांच जारी है।
देश
सावधान... इंस्टाग्राम पर इश्क और फिर करोड़ों की ठगी, अशोकनगर में फर्जी क्राइम ब्रांच अफसर बन युवती से लूटे 1.30 करोड़
Ashoknagar में एक युवती से इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद संगठित गिरोह ने प्यार, ब्लैकमेलिंग और फर्जी क्राइम ब्रांच अफसर बनकर लगभग 1.30 करोड़ रुपये ठग लिए। करीब 5 साल पहले नाबालिग अवस्था में युवती की मुलाकात आदित्य सिंह तोमर से हुई। उसने शादी का झांसा देकर भरोसा जीता और अपने साथी के स्टूडियो में युवती के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनवा लिए। बाद में इन्हें वायरल करने की धमकी देकर लगातार पैसे वसूले गए।
रायपुर
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आरंग में 16 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न
आरंग के टाउन हॉल में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 16 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच सभी जोड़ों ने सात फेरे लिए। कार्यक्रम में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
रायपुर
भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ की प्रदेश सहसंयोजक प्रेमलता निषाद का भव्य स्वागत
नवापारा-राजिम में भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ की प्रदेश सहसंयोजक प्रेमलता निषाद के आगमन पर नगर में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी, पार्षद एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मछुआरा समाज और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया तथा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
छत्तीसगढ़
आईपीएल सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़ : 10 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और नकदी जब्त
बेमेतरा पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैचों के दौरान ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में मुख्य आरोपी महेन्द्र सोनी सहित अन्य 9 सहयोगियों को पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 9 मोबाइल फोन और करीब 60 हजार रुपये नकद सहित कुल 1.35 लाख रुपये की सामग्री जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।
गरियाबंद
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया बंगाल-असम और एनडीए की जीत का भव्य विजय उत्सव
नवापारा राजिम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल और असम में पार्टी की बड़ी जीत तथा एनडीए के शानदार प्रदर्शन पर विजय उत्सव मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी, झालमुड़ी का वितरण किया और आतिशबाजी कर खुशी जताई। कार्यक्रम में “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारे गूंजे। नेताओं ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, अमित शाह की रणनीति और संगठन की मजबूती का परिणाम बताया। बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और जीत को जनता के विश्वास की जीत करार दिया गया।