Wednesday, 09 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Narayanpur News: सिस्टम से हारकर ग्रामीणों ने खुद बनाया रास्ता, लकड़ी के सहारे उठाया ह्यूम पाइप Accident News: तालाब में डूबने से मासूम की मौत, हॉस्टल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Online Fraud: IPO में पैसा दोगुना करने का झांसा, असिस्टेंट मैनेजर से 23.30 लाख की ऑनलाइन ठगी Truck Accident Chhattisgarh: सरगोड़ नाले में गिरा सीमेंट भरा ट्रक, अंधेरे और बिना रेलिंग की पुलिया लील रही जिंदगियां CG Breaking News: गरियाबंद के निजी क्लीनिक में युवक की मौत पर बवाल, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, स्वास्थ्य विभाग ने बैठाई जांच Bhilai News: गटर की सफाई के दौरान मिला 3 दिन का नवजात, पुलिस ने शुरू की जांच Narayanpur News: सिस्टम से हारकर ग्रामीणों ने खुद बनाया रास्ता, लकड़ी के सहारे उठाया ह्यूम पाइप Accident News: तालाब में डूबने से मासूम की मौत, हॉस्टल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Online Fraud: IPO में पैसा दोगुना करने का झांसा, असिस्टेंट मैनेजर से 23.30 लाख की ऑनलाइन ठगी Truck Accident Chhattisgarh: सरगोड़ नाले में गिरा सीमेंट भरा ट्रक, अंधेरे और बिना रेलिंग की पुलिया लील रही जिंदगियां CG Breaking News: गरियाबंद के निजी क्लीनिक में युवक की मौत पर बवाल, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, स्वास्थ्य विभाग ने बैठाई जांच Bhilai News: गटर की सफाई के दौरान मिला 3 दिन का नवजात, पुलिस ने शुरू की जांच
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ आईपीएल सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़ : 10 आरोपी गिर…
0:00
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी
छत्तीसगढ़ Featured

आईपीएल सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़ : 10 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और नकदी जब्त

बेमेतरा पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैचों के दौरान ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में मुख्य आरोपी महेन्द्र सोनी सहित अन्य 9 सहयोगियों को पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 9 मोबाइल फोन और करीब 60 हजार रुपये नकद सहित कुल 1.35 लाख रुपये की सामग्री जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
08 May 2026, 11:50 AM
बेमेतरा

आईपीएल क्रिकेट मैचों के दौरान ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले एक संगठित रैकेट का सिटी कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से मोबाइल फोन सहित नकदी राशि जब्त की गई है।

जानकारी के अनुसार, 6 मई को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बीटीआई ग्राउंड, कोबिया बेमेतरा में एक व्यक्ति द्वारा मोबाइल के माध्यम से आईपीएल क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी।

छापेमारी के दौरान आरोपी महेन्द्र सोनी पिता गोपाल सोनी, निवासी वार्ड क्रमांक 19, बाजार पारा बेमेतरा को मौके पर आईपीएल सट्टा खिलाते हुए पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त मोबाइल फोन, अन्य उपकरण तथा कुल 60 हजार रुपये नकद (जिसमें 20 हजार रुपये मूल्य का मोबाइल भी शामिल है) जब्त किए हैं।

पूछताछ के दौरान इस नेटवर्क में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए 9 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में भोजराम साहू उर्फ भोजू (सिंघौरी वार्ड 13), अरविंद वर्मा, राहुल वर्मा, राजेश वर्मा (पिकरी बेमेतरा), गिरधारी वर्मा (वार्ड 20 कुर्मीपारा), संजय मिर्झा (वार्ड 6 मोहभट्ठा), गौरव वर्मा (गौटियापारा), तुस्कंद विनायक साहू (बिलाई, वर्तमान पता कचहरी पारा) और नीलेश साहू (वार्ड 19 गौटियापारा बेमेतरा) शामिल हैं।

इन सभी आरोपियों के खिलाफ भी छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 9 नग टच स्क्रीन मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 35 हजार रुपये बताई जा रही है, जब्त किए हैं।

पुलिस का कहना है कि इस पूरे सट्टा नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है और इससे जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें