"सोनी" के लिए 218 परिणाम मिले
राज्य सरकार
मामला : ट्रांसपोर्ट को-ऑपरेटिव बैंक में ₹22 लाख की धोखाधड़ी
वर्तमान स्थिति निजी बैंक की सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद हुई इस धोखाधड़ी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपियों ने और कितने व्यापारियों को अपनी ठगी का शिकार बनाया है।
गाइए और छा जाइए
गाइए और छा जाइए : अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 20 जून से शुरू होगा प्रसारण, दिखेंगी प्रतिभाओं की प्रस्तुतियां
छत्तीसगढ़ के महासमुंद में आयोजित सिंगिंग रियलिटी शो ‘गाइए और छा जाइए’ अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने जा रहा है। 20 जून से इसके एपिसोड कीर्तिमान के यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया चैनलों पर दिखाए जाएंगे। इस शो में राज्यभर से 108 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिन्होंने लोकगीत, फिल्मी गीत और सुगम संगीत में अपनी प्रतिभा दिखाई।
रायगढ़
कार्रवाई : ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत हवाला और सट्टा सिंडिकेट का मास्टरमाइंड आकाश पंसारी सक्ती से गिरफ्तार!
रायगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और हवाला नेटवर्क के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने करण चौधरी गैंग से जुड़े और लंबे समय से फरार आरोपी आकाश पंसारी को सक्ती से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर सट्टा संचालन और अवैध पैसों के ट्रांसफर में अहम भूमिका निभाने का आरोप है।
राज्य सरकार
रायपुर : खम्हारडीह में 20.92 करोड़ की जल परियोजना का भूमिपूजन, 2500 घरों को मिलेगा शुद्ध पेयजल
रायपुर के खम्हारडीह क्षेत्र में 20.92 करोड़ रुपये की जलागार और पाइपलाइन विस्तार परियोजना का भूमिपूजन किया गया। इस परियोजना से 2500 घरों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा और क्षेत्र की वर्षों पुरानी जल समस्या का स्थायी समाधान होने की उम्मीद है।
रायगढ़
कार्रवाई : शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार
रायगढ़ के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोप में पुलिस ने 25 वर्षीय युवक सागर सारथी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। आरोपी ने खुद को अविवाहित बताकर युवती से संबंध बनाए थे, जबकि वह पहले से विवाहित निकला।
रायगढ़
35 लाख की ठगी : रायगढ़ पुलिस ने दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग के आरोपी को दबोचा, न्यायिक रिमांड पर भेजा
रायगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए एक विवाहित महिला को फंसाकर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और लगभग 35 लाख रुपये की आर्थिक ठगी करने के मामले में आरोपी अनिल ईजारदार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने फेसबुक के माध्यम से संपर्क बढ़ाकर महिला का विश्वास जीता और बाद में निजी तस्वीरें-वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर लंबे समय तक शोषण किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है तथा उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
बलरामपुर-रामानुजगंज
बड़ा वार : बलरामपुर पुलिस ने 1941 किलो गांजा और अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा
बलरामपुर पुलिस ने उड़ीसा से उत्तर प्रदेश की ओर ले जाई जा रही लगभग 10 करोड़ रुपये मूल्य की 1,941 किलो गांजे की अंतरराज्यीय खेप को पकड़ लिया। कार्रवाई में दो तस्कर—लोकेश शर्मा और आशिष अंसारी—को गिरफ्तार किया गया। ट्रक में 62 पैकेटों में नशा छिपाया गया था।
रायपुर
कार्रवाई : शराब बिक्री में अनियमितता पर गिरी गाज, 4 अधिकारी निलंबित
छत्तीसगढ़ में MRP से अधिक कीमत पर शराब बेचने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी आयुक्त पी.एस. एल्मा के आदेश पर चार आबकारी उप निरीक्षकों को निलंबित कर दिया गया, जबकि आठ जिला एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
रायगढ़
ऑपरेशन क्लीन हंट : रायगढ़ में गांजा तस्कर गिरफ्तार, 6.168 किलो मामले में बड़ी कार्रवाई
रायगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट मामले में फरार गांजा तस्कर सतीश गोरख को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 6.168 किलो गांजा सप्लाई करने का आरोप था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से अपराध से अर्जित 2,750 रुपये नकद भी जब्त किए।
गाइए और छा जाइए
गाइए और छा जाइए : ललित राजवंशी बने विजेता, सुरों और संस्कृति के संगम से गूंजा महासमुंद
महासमुंद के आईआर रिजॉर्ट में कीर्तिमान द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय गायन प्रतियोगिता ‘गाइए और छा जाइए’ का भव्य समापन हुआ। तीन दिवसीय इस संगीत महोत्सव में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए 108 प्रतिभागियों ने अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
धर्म
गहन चिंतन : गौ कथा में गूंजा गौ माता की पीड़ा का स्वर
नवापारा-राजिम स्थित श्री गोपाल गौशाला में आयोजित गौ भागवत कथा में गौ माता की वर्तमान दुर्दशा पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। कथा व्यास पंडित ब्रह्मदत्त शास्त्री ने कहा कि आज गायें सड़कों पर भटकने को मजबूर हैं, कचरा खाकर बीमार हो रही हैं और बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं का शिकार बन रही हैं।
रायपुर संभाग
निर्णय : नवापारा-राजिम में रेत परिवहन वाहनों पर लगेगा बैरियर, यातायात होगा नियंत्रित
नगर पालिका परिषद गोबरा-नवापारा ने नगर में रेत परिवहन करने वाले भारी हाइवा वाहनों की तेज रफ्तार और बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए बड़ा निर्णय लिया है। सामान्य सभा की बैठक में सर्वसम्मति से सोमवारी बाजार के पास बैरियर लगाने का फैसला किया गया है।