Thursday, 05 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bastar Police: ओडिशा से यूपी तक गांजा तस्करी का खेल, बस्तर में 7 आरोपी गिरफ्तार Cyber Fraud: मोबाइल बैंकिंग सिखाने के बहाने बुजुर्ग से 5.46 लाख की ठगी, बैंक कर्मचारी बनकर लिया OTP Robbery Case: अकेली बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना, मारपीट कर सोना-चांदी लेकर फरार Raipur Murder Case: 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन नाबालिग हिरासत में Diwali Traffic Rules: दिवाली की खरीदारी से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, इंदिरा मार्केट में कार और ऑटो की एंट्री बंद Korba Road Accident: 24 घंटे के भीतर तीन भीषण दुर्घटनाएं, 5 लोगों की दर्दनाक मौत ने खड़े किए गंभीर सवाल Bastar Police: ओडिशा से यूपी तक गांजा तस्करी का खेल, बस्तर में 7 आरोपी गिरफ्तार Cyber Fraud: मोबाइल बैंकिंग सिखाने के बहाने बुजुर्ग से 5.46 लाख की ठगी, बैंक कर्मचारी बनकर लिया OTP Robbery Case: अकेली बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना, मारपीट कर सोना-चांदी लेकर फरार Raipur Murder Case: 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन नाबालिग हिरासत में Diwali Traffic Rules: दिवाली की खरीदारी से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, इंदिरा मार्केट में कार और ऑटो की एंट्री बंद Korba Road Accident: 24 घंटे के भीतर तीन भीषण दुर्घटनाएं, 5 लोगों की दर्दनाक मौत ने खड़े किए गंभीर सवाल
W 𝕏 f
होम › रायपुर › कार्रवाई : शराब बिक्री में अनियमितता पर गिरी गाज,…
शराब बिक्री मामले में आबकारी अधिकारियों पर कार्रवाई
शराब बिक्री मामले में आबकारी अधिकारियों पर कार्रवाई
रायपुर

कार्रवाई : शराब बिक्री में अनियमितता पर गिरी गाज, 4 अधिकारी निलंबित

छत्तीसगढ़ में MRP से अधिक कीमत पर शराब बेचने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी आयुक्त पी.एस. एल्मा के आदेश पर चार आबकारी उप निरीक्षकों को निलंबित कर दिया गया, जबकि आठ जिला एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 12 Jun 2026, 12:08 PM · अपडेट: 30 Oct 2026, 02:53 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ में अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) से अधिक दर पर शराब बेचने के मामलों में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी आयुक्त पी.एस. एल्मा के निर्देश पर चार आबकारी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि आठ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई रायपुर, धमतरी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और बालौदाबाजार-भाटापारा जिलों में सामने आई अनियमितताओं के बाद की गई है।

जिन अधिकारियों को निलंबित किया गया है उनमें पंडरी आबकारी उप निरीक्षक कौशल कुमार सोनी, आबकारी उप निरीक्षक प्रभाकर सिरमौर, सिगमा प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक मनराखन नेताम तथा कुरुद आबकारी उप निरीक्षक पुरुषोत्तम सिन्हा शामिल हैं। इन सभी अधिकारियों को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9(1) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

आठ अधिकारियों को जारी किया गया कारण बताओ नोटिस

विभाग ने विदेशी शराब की बिक्री में अनियमितता और निगरानी में लापरवाही के आरोपों को लेकर आठ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनमें धमतरी जिला आबकारी अधिकारी निरुपमा लोन्हारे, बालौदाबाजार-भाटापारा जिला आबकारी अधिकारी मुकेश अग्रवाल, सहायक जिला आबकारी अधिकारी जलेश सिंह, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला आबकारी अधिकारी अजय सिंह धुर्वे, रायपुर जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार शर्मा, रायपुर सहायक जिला आबकारी अधिकारी जेबा खान, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई सहायक जिला आबकारी अधिकारी चंद्रप्रताप सिंह तथा रायपुर सहायक जिला आबकारी अधिकारी अल्ताफ खान शामिल हैं।

नियमों के उल्लंघन पर विभाग सख्त

आबकारी विभाग का कहना है कि शराब दुकानों में निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने और नियंत्रण व्यवस्था में कमी को गंभीरता से लिया गया है। विभाग ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि भविष्य में भी ऐसी शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और जिम्मेदार अधिकारियों को जवाबदेह बनाया जाएगा।

इस कार्रवाई के बीच प्रदेश में शराब से होने वाली आय को लेकर राजनीतिक बहस भी तेज हो गई है। आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य सरकार को शराब कारोबार से 10,715 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। यह आय राज्य के राजस्व का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जा रही है।

सरकार और विपक्ष आमने-सामने

राज्य सरकार शराब बिक्री से प्राप्त राजस्व को विकास और जनकल्याण योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण बता रही है। वहीं विपक्षी कांग्रेस का आरोप है कि सरकार की आय का बड़ा हिस्सा शराब बिक्री पर निर्भर होता जा रहा है, जो सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से चिंता का विषय है। इस मुद्दे को लेकर प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें