"जर्जर भवन" के लिए 14 परिणाम मिले
शिक्षा
बड़ा बदलाव : किताबी ज्ञान के साथ अब हुनर की बारी, स्कूलों में बदली शिक्षा की तस्वीर
जिले के सरकारी स्कूलों में नई शिक्षा नीति के तहत छात्रों को अब केवल किताबी शिक्षा नहीं, बल्कि व्यावसायिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर और इलेक्ट्रिकल जैसे क्षेत्रों में व्यावहारिक कौशल सिखाया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर या स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए तैयार करना है। स्कूलों में वर्कशॉप और विशेषज्ञों के माध्यम से प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जा रही है, जिससे छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ रहा है।
छत्तीसगढ़
दर्दनाक हादसा: जर्जर मकान गिरने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक और आक्रोश
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में एक जर्जर मकान अचानक गिरने से 10 वर्षीय बच्चा मलबे में दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी जान नहीं बच सकी। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश है, जबकि प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और जर्जर भवनों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही है।