"भिलाई इस्पात संयंत्र" के लिए 18 परिणाम मिले
दुर्ग संभाग
रफ्तार का कहर : सेंट्रल एवेन्यू पर हादसा तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत
भिलाई में सोमवार देर रात तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बीएसपी के ठेका कर्मी श्याम राव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने हाईवा जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
दुर्ग
खुलासा : BSP स्क्रैप चोरी कांड 17.87 करोड़ का लोहा गायब, 13 आरोपी गिरफ्तार
भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में करोड़ों रुपये के स्क्रैप चोरी मामले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार पिछले छह महीनों में 3,250 टन से अधिक लौह स्क्रैप की चोरी कर उसे बाहर खपाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 17.87 करोड़ रुपये है।
दुर्ग
सनसनी : बंद बीएसपी स्कूल में कल्याण कॉलेज के छात्र ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
घटना से पहले का घटनाक्रम: दीपांशु कुछ समय से घर से लापता था। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि उसने घर छोड़ने से पहले अपनी मां से 100 रुपये मांगे थे। अनुमान है कि उन्हीं पैसों से उसने फांसी के लिए रस्सी खरीदी और आत्मघाती कदम उठा लिया।
दुर्ग
खुलासा : राखड़ की आड़ में करोड़ों का लोहा पार, बीएसपी चोरी सिंडिकेट का नया राजफाश
भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में 250 टन लोहे की चोरी मामले में जांच के दौरान चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस के अनुसार, सरगना संजय सिंह के नेतृत्व में एक संगठित सिंडिकेट ने ईएसपी और फ्लू डस्ट परिवहन के ठेके की आड़ में चोरी को अंजाम दिया। चोरी के लोहे को ट्रकों में भरकर उसके ऊपर राखड़ (फ्लाई ऐश) की परत बिछाई जाती थी और तय समय पर प्लांट से बाहर निकाला जाता था।
दुर्ग
खुलासा : 130 किलो स्क्रैब कॉपर तार के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार
भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसकर 130 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर तार चोरी करने की कोशिश करने वाले चार आरोपियों को भिलाई भट्ठी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीआईएसएफ की शिकायत और सतर्कता के चलते चोरी का प्रयास विफल कर दिया गया।
देश
हादसा : मिट्टी में दबकर 3 मजदूरों की मौत, जांच के बाद कार्रवाई तेज
दल्ली राजहरा में 12 मई को BSP की सीवरेज पाइपलाइन विस्तार परियोजना के दौरान मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के बाद सुरक्षा में लापरवाही के आरोपों के बीच BSP ने डीजीएम मंगेश सेलकर और एजीएम रमेश कुमार को निलंबित कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे एफआईआर दर्ज होने की संभावना जताई जा रही है।