Thursday, 23 Jul 2026 भारत
ताज़ा खबरें 5166 समाचार
शिक्षा
CBSE का फैसला : तकनीकी सुधारों के बाद दोबारा लाइव हुआ कक्षा 12वीं का री-इवैल्यूएशन पोर्टल, छात्रों में भारी उत्साह!
सीबीएसई ने तकनीकी समस्याओं और सर्वर डाउन की शिकायतों को दूर करने के बाद कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए वेरिफिकेशन और रीवैल्यूएशन पोर्टल दोबारा शुरू कर दिया है। अब छात्र अंकों के सत्यापन, उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त करने और पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कीर्तिमान न्यूज 02 Jun 2026
रायपुर
TET : जल्द परीक्षा की तैयारी, टीचर्स एसोसिएशन ने रखीं अहम मांगें
छत्तीसगढ़ में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार इन-सर्विस शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य है। इसके बाद राज्य में परीक्षा आयोजन की प्रक्रिया में तेजी आई है। शिक्षा विभाग के स्तर पर प्रारंभिक तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और अधिकारियों ने सकारात्मक संकेत दिए हैं।
कीर्तिमान डेस्क 02 Jun 2026
दुर्ग
खुलासा : क्रेटा कार के सीक्रेट चेंबर से 14.5 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
दुर्ग पुलिस और एसीसीयू-क्राइम टीम ने कुम्हारी ओवरब्रिज के नीचे वाहन चेकिंग के दौरान एक क्रेटा कार से 14.5 किलो गांजा बरामद किया। तस्करों ने गांजे को कार के चारों दरवाजों में बनाए गए सीक्रेट चेंबर में छिपा रखा था। पुलिस ने ओडिशा और दुर्ग के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 17.77 लाख रुपये का गांजा, कार, नकदी और मोबाइल जब्त किए हैं।
कीर्तिमान डेस्क 02 Jun 2026
महासमुंद
कार्रवाई : गांजा तस्करी नेटवर्क का खुलासा, ओडिशा कनेक्शन समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 9.900 किलोग्राम गांजा जब्त कर अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। मामले में ओडिशा के सप्लायर समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गांजा, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन सहित 5.80 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।
कीर्तिमान डेस्क 02 Jun 2026
रायपुर
नई ताकत : 60 नए SI पहुंचे थानों में, शुरू होगा व्यावहारिक प्रशिक्षण
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट को 60 नए उप निरीक्षक (SI) मिले हैं, जिन्हें बेसिक ट्रेनिंग पूरी करने के बाद शहर के विभिन्न थानों में व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए पदस्थ किया गया है। नए अधिकारियों को कानून-व्यवस्था, अपराध जांच, थाना संचालन और जनसंपर्क से जुड़ी जिम्मेदारियों का प्रशिक्षण वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में दिया जाएगा।
कीर्तिमान डेस्क 02 Jun 2026
सेहत
एचआईवी : मरीजों में लंबे दर्द का मिला नया सुराग, वैज्ञानिकों का बड़ा खुलासा
एचआईवी से संक्रमित आधे से अधिक लोगों को जीवन में कभी न कभी लंबे समय तक रहने वाले दर्द (क्रोनिक पेन) की समस्या का सामना करना पड़ता है। इस दर्द के कारणों को समझने के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास एमडी एंडरसन कैंसर सेंटर के वैज्ञानिकों ने चूहों पर अध्ययन किया। एचआईवी से जुड़ी जैविक प्रक्रियाएं तंत्रिका कोशिकाओं के कामकाज को प्रभावित कर सकती हैं, जिससे दर्द के संकेत अधिक तीव्र हो जाते हैं और दर्द लंबे समय तक बना रहता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि यह अध्ययन एचआईवी मरीजों में होने वाले क्रोनिक पेन के बेहतर इलाज और नई उपचार पद्धतियों के विकास का मार्ग प्रशस्त कर सकता है।
कीर्तिमान नेटवर्क 02 Jun 2026
धर्म
प्रेमानंद जी का संदेश : वाणी और व्यवहार से किसी को पीड़ा न पहुंचाएं
श्रद्धेय प्रेमानंद जी महाराज ने भक्तों से निर्भय और निश्चिंत रहने का संदेश दिया है। आश्रम और उनके आधिकारिक मंचों ने स्पष्ट किया है कि महाराज जी पूरी तरह सुरक्षित हैं और वर्तमान में विश्राम व एकांतवास में हैं। अपने हालिया संदेश में उन्होंने कहा कि दूसरों से सुख और वस्तुएं पाने की इच्छा ही अधिकांश पापों की जड़ है। उन्होंने लोगों को लेने के बजाय देने का भाव अपनाने, जरूरतमंदों की सहायता करने और अपनी वाणी व व्यवहार से किसी को भी दुख न पहुंचाने की सीख दी। महाराज जी के अनुसार सेवा, करुणा और परोपकार ही जीवन का सच्चा मार्ग है।
कीर्तिमान नेटवर्क 02 Jun 2026
रायपुर
बड़ा फैसला :  मीसाबंदियों को 25 हजार रुपये मासिक सम्मान राशि, मेडिकल सुविधा भी मिलेगी
छत्तीसगढ़ सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों (मीसाबंदियों) के लिए बड़ा फैसला लेते हुए उनकी मासिक सम्मान राशि बढ़ाकर अधिकतम 25 हजार रुपये तक कर दी है। इसके लिए लोकतंत्र सेनानी सम्मान अधिनियम में संशोधन किया गया है, जिससे पात्रता का दायरा भी बढ़ा दिया गया है।
कीर्तिमान डेस्क 02 Jun 2026
रायपुर
बदलाव : पावर ट्रांसमिशन कंपनी IPO लाने की तैयारी में
छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी IPO लाने की तैयारी कर रही है, जिसके तहत इसे BSE और NSE में लिस्ट किया जाएगा। इसके लिए उच्च स्तरीय चर्चा जारी है और रूपरेखा तैयार की जा रही है। IPO के माध्यम से कंपनी शेयर बाजार से पूंजी जुटाकर अपने विस्तार को गति देगी।
कीर्तिमान डेस्क 02 Jun 2026
रायपुर संभाग
भीषण अग्नितांडव : मिवान स्टील प्लांट में लगी आग से 10 KM दूर तक छाया काला धुआं
रायपुर के मंदिर हसौद औद्योगिक क्षेत्र स्थित मिवान स्टील लिमिटेड प्लांट में मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे भीषण आग लग गई। आग की लपटें और काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया, जिससे आसपास के क्षेत्रों में दहशत फैल गई। दमकल विभाग ने लगभग 5 घंटे के रेस्क्यू और फायर फाइटिंग ऑपरेशन के बाद आग पर काबू पाया।
कीर्तिमान न्यूज 02 Jun 2026
अर्थव्यवस्था
ऊर्जा बाजार में धमाका : केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और ATF पर घटाया टैक्स, कंपनियों को मिलेगी बड़ी राहत
केंद्र सरकार ने पेट्रोल के निर्यात कर में बड़ी कटौती करते हुए डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स को भी कम कर दिया है। इस फैसले से रिलायंस, ओएनजीसी और ऑयल इंडिया जैसी तेल कंपनियों को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। वहीं, एविएशन सेक्टर के परिचालन खर्च में कमी आ सकती है।
कीर्तिमान न्यूज 02 Jun 2026
अन्य खेल
नॉर्वे चेस : भारतीय खिलाड़ियों की दमदार वापसी, प्रज्ञानानंदा-गुकेश जीते
नॉर्वे चेस 2026 के सातवें राउंड में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार वापसी की। पुरुष वर्ग में आर. प्रज्ञानानंदा और विश्व चैंपियन डी. गुकेश ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर छठे राउंड की हार की भरपाई की। वहीं महिला वर्ग में दिव्या देशमुख ने अनुभवी ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी को हराकर बड़ा उलटफेर किया और खिताब की दौड़ में अपनी मजबूत दावेदारी बनाए रखी। एक दिन पहले सभी भारतीय खिलाड़ियों को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन सातवें राउंड में मिली जीतों ने भारतीय शतरंज प्रेमियों में नया उत्साह भर दिया है।
कीर्तिमान नेटवर्क 02 Jun 2026
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें