ताज़ा खबरें
10377 समाचार
केंद्र सरकार
PM Modi : भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने में युवाओं की बड़ी भूमिका
PM Modi: SRCC के शताब्दी समारोह में भारत की 7.8% तिमाही आर्थिक वृद्धि को देश की मजबूती का संकेत बताया। उन्होंने कहा कि भारत नीतिगत गतिरोध से निकलकर नीतिगत गतिशीलता की ओर बढ़ चुका है। प्रधानमंत्री ने SRCC की शैक्षणिक विरासत और युवाओं के योगदान की भी सराहना की।
महासमुंद
Janmashtami Celebration: सोहागपुर भुरकोनी और अरण्ड में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी
Janmashtami Celebration: बागबाहरा के ग्राम सोहागपुर भुरकोनी और अरण्ड में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव शामिल हुए और भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाने के साथ प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता बनाए रखने का संदेश दिया।
मुंगेली
Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर
Mungeli News: मुंगेली जिले के बरेला नगर पंचायत स्थित माइंड्स आई इंटरनेशनल स्कूल में मटका फोड़ कार्यक्रम के दौरान एक गंभीर हादसा हो गया। कार्यक्रम की तैयारी के बीच सातवीं कक्षा का छात्र वैभव जायसवाल हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से छात्र बुरी तरह झुलस गया और उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।
राष्ट्रीय
Delhi High Court : 32 साल तक मुकदमा लड़ने पर DTC पर 1 लाख का जुर्माना, कंडक्टर को मिलेगा 17 महीने का बकाया वेतन
Delhi High Court: हाई कोर्ट ने बस कंडक्टर के 17 महीने के बकाया वेतन से जुड़े मामले को 32 साल तक खींचने पर DTC पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। अदालत ने कहा कि इतने लंबे समय तक सीमित दावे का मुकदमा चलाना न्यायिक प्रक्रिया और सार्वजनिक धन का दुरुपयोग है। कोर्ट ने औद्योगिक न्यायाधिकरण के फैसले को बरकरार रखते हुए कंडक्टर को बकाया वेतन देने का आदेश कायम रखा।
रायपुर
Raipur News : मीनल चौबे से जुड़े वीडियो मामले में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर सोमा देवांगन हिरासत में
Raipur News: राजधानी रायपुर की महापौर मीनल चौबे से जुड़े सोशल मीडिया वीडियो मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर सोमा देवांगन को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने उद्योग भवन के सामने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा और इसके बाद पूछताछ व आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए अपने साथ ले गई।
रायपुर संभाग
Teacher Day Celebration: अमसेना स्कूल में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान
Teacher Day Celebration: अमसेना के गुरु घासीदास शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने पुष्पवर्षा कर शिक्षकों का स्वागत किया और उनके योगदान के प्रति सम्मान व आभार व्यक्त किया।
सेहत
Naked Carbs : नेकेड कार्ब्स क्या हैं? जानिए कब फायदेमंद और कब बढ़ा सकते हैं ब्लड शुगर
Naked Carbs: नेकेड कार्ब्स तेजी से ऊर्जा दे सकते हैं, लेकिन इन्हें अकेले और ज्यादा मात्रा में लेने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। एक्सरसाइज से पहले या बाद में इनका सेवन फायदेमंद हो सकता है, जबकि रोज की डाइट में साबुत अनाज, फल, सब्जियां, दालें और फाइबर वाले खाद्य पदार्थों को प्राथमिकता देना बेहतर है।
शिक्षा
Teacher Protest : पदोन्नति की मांग को लेकर शिक्षकों का आंदोलन, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका
Teacher Protest: शिक्षक दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के टीईटी उत्तीर्ण हजारों शिक्षक शनिवार को नवा रायपुर के तुता मैदान में जुटे। लंबित पदोन्नति की मांग को लेकर शिक्षकों ने यहां “टीईटी आधारित पदोन्नति न्याय सत्याग्रह” किया। इसके बाद सभी शिक्षक शांतिपूर्ण रैली के रूप में शिक्षा मंत्री के निवास का घेराव करने के लिए रवाना हुए।
दुर्ग
Durg News: YouTube चैनल से सट्टा-मटका के प्रचार का आरोप, पुलिस ने दबोचा
Durg News: दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में पुलिस ने YouTube चैनल के जरिए सट्टा-मटका के अंकों का प्रचार-प्रसार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी “ANSHU MATKA” नामक YouTube चैनल पर सट्टा-मटका के अंकों की भविष्यवाणी से जुड़े वीडियो बनाकर अपलोड करता था और उनके माध्यम से सट्टा कारोबार को बढ़ावा दे रहा था।
तकनीक
GPT-6 Astra Launch : OpenAI ने लॉन्च किया, अब AI खुद करेगा कंप्यूटर पर कई काम
GPT-6 Astra Launch: जिसे कंपनी ने अपना अब तक का सबसे उन्नत AI मॉडल बताया है। यह मॉडल जवाब देने के साथ कंप्यूटर चलाने, कोडिंग, रिसर्च, डॉक्यूमेंट, स्प्रेडशीट और प्रेजेंटेशन तैयार करने जैसे कई चरणों वाले काम करने में सक्षम है। इसके साथ ही, बढ़ती AI क्षमताओं के बीच साइबर सिक्योरिटी और सुरक्षा को लेकर भी नई चिंताएं सामने आई हैं।
रायपुर संभाग
Teacher Day Celebration: सरस्वती शिशु मंदिर रीवा में शिक्षक दिवस पर आचार्यो-दीदियों को गणवेश प्रदान किया
Teacher Day Celebration: सरस्वती शिशु मंदिर रीवा में शिक्षक दिवस गरिमामय माहौल में मनाया गया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों का सम्मान किया और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष सुरेन्द्र नशीने ने सभी दीदी-आचार्यों को गणवेश प्रदान किया।
राज्य सरकार
Lok Rang Festival : छत्तीसगढ़ की लोक विरासत का भव्य उत्सव, लोकगीत-नृत्य और लोकगाथाओं से सजेगी शाम
Lok Rang Festival: रायपुर में 6 से 8 सितंबर तक तीन दिवसीय ‘लोकरंग पर्व’ का आयोजन होगा। मुक्ताकाशी मंच पर भरथरी, पंडवानी, नाचा, पंथी, करमा, सुआ सहित विभिन्न लोकगीत, लोकनृत्य और लोकगाथाओं की प्रस्तुतियां होंगी।