"ओडिशा" के लिए 347 परिणाम मिले
जगदलपुर (बस्तर)
कार्रवाई : 51 किलो गांजा बरामद, तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू
बस्तर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भानपुरी और नगरनार थाना क्षेत्रों में दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 51 किलो 335 ग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कुल कीमत 25 लाख 66 हजार 750 रुपए आंकी गई है।
धमतरी
पुलिस का बड़ा एक्शन : 44 किलो गांजा, कार और नकदी समेत 15 लाख की जब्ती
धमतरी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मेचका थाना क्षेत्र में 44 किलोग्राम गांजा के साथ गुजरात के दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
राज्य सरकार
सफलता : करेला की खेती ने बदली किसान दीपक की तकदीर, धान से 7 गुना अधिक कमाई
महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के ग्राम बंसुलीडीह के प्रगतिशील किसान श्री दीपक ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत करेला की खेती अपनाकर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग और आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग से उन्हें प्रति एकड़ लगभग 18 टन उत्पादन प्राप्त हुआ।
महासमुंद
बड़ा वार : 62.85 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर सलाखों के पीछे
महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने रेहटीखोल चेक पोस्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कटहल की खेप के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाए जा रहे 125.700 किलोग्राम गांजा को जब्त किया। इस मामले में प्रयागराज निवासी दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
दुर्ग
खुलासा : क्रेटा कार के सीक्रेट चेंबर से 14.5 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
दुर्ग पुलिस और एसीसीयू-क्राइम टीम ने कुम्हारी ओवरब्रिज के नीचे वाहन चेकिंग के दौरान एक क्रेटा कार से 14.5 किलो गांजा बरामद किया। तस्करों ने गांजे को कार के चारों दरवाजों में बनाए गए सीक्रेट चेंबर में छिपा रखा था। पुलिस ने ओडिशा और दुर्ग के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 17.77 लाख रुपये का गांजा, कार, नकदी और मोबाइल जब्त किए हैं।
छत्तीसगढ़
मौसम का यू-टर्न : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अंधड़ और भारी बारिश का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम ने अचानक बड़ा बदलाव लिया है। ट्रफ लाइन और बंगाल की खाड़ी से आई नमी के कारण राज्य में आंधी, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। IMD ने अगले 5 दिनों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
देश
लोकतंत्र : नींव मजबूत करने की पहल, 4 राज्यों में शुरू हुआ विशेष मतदाता पुनरीक्षण
भारतीय निर्वाचन आयोग ने ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का तीसरा चरण शुरू कर दिया है। इस चरण में 3.67 करोड़ से अधिक मतदाताओं के रिकॉर्ड का सत्यापन किया जाएगा। आयोग का कहना है कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि केवल पात्र नागरिकों के नाम ही मतदाता सूची में शामिल रहें।
रायगढ़
कार्रवाई : हीराकुड एक्सप्रेस से मिला 10 किलो गांजा
रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने हीराकुड एक्सप्रेस के एम-1 कोच के शौचालय की फॉल्स सीलिंग से 10 किलो गांजा बरामद किया है। मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई में करीब 5 लाख रुपये मूल्य की नशे की खेप जब्त की गई। मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, जबकि ओडिशा सहित कई रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
राष्ट्रीय
Bank Holidays : जून में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें RBI की पूरी लिस्ट और निपटने के तरीके
जून 2026 में बैंक ग्राहकों को अपने जरूरी काम पहले से प्लान करने की जरूरत होगी, क्योंकि RBI के अवकाश कैलेंडर के अनुसार विभिन्न राज्यों में बैंक शाखाएं कुल 13 दिनों तक बंद रहेंगी। इनमें सभी रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा YMA Day, राजा संक्रांति, महाराणा प्रताप जयंती, श्री गुरु अर्जुन देव जी शहीदी दिवस, मुहर्रम और रेमना नी जैसे क्षेत्रीय व धार्मिक अवकाश शामिल हैं।
बिलासपुर
हत्याकांड साजिश : 5 साल से फरार हथियार सप्लायर कुंदन सागर गिरफ्तार
वर्ष 2021 में सरकंडा क्षेत्र में सामने आई हत्या की साजिश से जुड़े मामले में हथियार सप्लाई करने वाला फरार आरोपी कुंदन सागर उर्फ कुंदन शा को पुलिस ने पांच साल बाद ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के राजगंगपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है । लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गोपनीय सूचना के आधार पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
महासमुंद
बड़ी कार्रवाई : कंपनी के सामान की आड़ में ले जाया जा रहा 3.12 करोड़ का गांजा जब्त
महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस और ANTF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टाटा माजदा वाहन से 600 किलो अवैध गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपये आंकी गई है। मामले में महाराष्ट्र के ठाणे निवासी महबूब बादशाह शेख (65) को गिरफ्तार किया गया है।
धर्म
चतुर्दशी विशेष : भगवान जगन्नाथ की अधूरी मूर्तियों के पीछे की दिव्य कहानी
चतुर्दशी तिथि से जुड़ी भगवान जगन्नाथ के प्राकट्य की यह पौराणिक कथा भक्ति, धैर्य और विश्वास का संदेश देती है। मान्यता है कि राजा इंद्रद्युम्न की तपस्या और भगवान विष्णु की कृपा से पुरी में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के दिव्य स्वरूप प्रकट हुए, जिनकी आज भी श्रद्धापूर्वक पूजा की जाती है।