Friday, 13 Nov 2026 भारत
"छत्तीसगढ़" के लिए 3459 परिणाम मिले
हाई कोर्ट के दरवाजे पर : हर बारिश में थम जाती है गांव की जिंदगी, मांगा जवाब
हाई कोर्ट के दरवाजे पर : हर बारिश में थम जाती है गांव की जिंदगी, मांगा जवाब
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के परसापानी और बंगला भाटा गांवों में सड़क और पुल की सुविधा नहीं होने का मामला हाई कोर्ट पहुंच गया है। ग्रामीणों ने याचिका दायर कर बताया कि बारिश के मौसम में गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट जाता है, जिससे स्वास्थ्य, शिक्षा और खेती-बाड़ी प्रभावित होती है। कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव से व्यक्तिगत हलफनामा मांगा है और सरकार से जवाब तलब किया है।
कीर्तिमान डेस्क 12 May 2026
सुशासन तिहार : अछोला में शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान
सुशासन तिहार : अछोला में शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान
प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 के तहत महासमुंद जिले के विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अछोला में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए तथा अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों का संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ समयबद्ध निराकरण किया जाए तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से दिया जाए। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।
कीर्तिमान डेस्क 12 May 2026
संरक्षण : औद्योगिक विकास और पर्यावरण संतुलन को मिल रही मजबूती
संरक्षण : औद्योगिक विकास और पर्यावरण संतुलन को मिल रही मजबूती
छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल राज्य में औद्योगिक विकास और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। मंडल द्वारा नियमित निरीक्षण, वैज्ञानिक परीक्षण और रियल-टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी उद्योग पर्यावरणीय मानकों का पालन करें।
कीर्तिमान डेस्क 12 May 2026
सफलता के लिए मेहनत : विद्यार्थियों की भविष्य की आकांक्षाओं पर मुख्यमंत्री की सराहना
सफलता के लिए मेहनत : विद्यार्थियों की भविष्य की आकांक्षाओं पर मुख्यमंत्री की सराहना
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके सपनों, पढ़ाई की दिनचर्या और भविष्य की योजनाओं के बारे में जाना तथा उन्हें मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है और सफलता के लिए नियमित अभ्यास, समय प्रबंधन और स्वस्थ जीवनशैली बेहद जरूरी हैं। उन्होंने अपने जीवन के संघर्षों को साझा करते हुए बताया कि कठिन परिस्थितियों में भी मेहनत और समर्पण से आगे बढ़कर सफलता हासिल की जा सकती है।
कीर्तिमान डेस्क 12 May 2026
औद्योगिक विकास को बढ़ावा : मंत्रालय में उच्चस्तरीय बैठक, औद्योगिक अधोसंरचना विस्तार की योजनाओं की समीक्षा
औद्योगिक विकास को बढ़ावा : मंत्रालय में उच्चस्तरीय बैठक, औद्योगिक अधोसंरचना विस्तार की योजनाओं की समीक्षा
मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (CSIDC) की PPPAC बैठक आयोजित हुई। बैठक में PPP मॉडल के तहत बिलासपुर ट्रांसपोर्ट नगर, नवा रायपुर कन्वेंशन सेंटर, धमतरी और बलौदाबाजार में नए औद्योगिक क्षेत्रों तथा भिलाई में कमर्शियल टॉवर व फ्लेटेड फैक्ट्री निर्माण जैसी परियोजनाओं की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने निवेश बढ़ाने के लिए नियमों के सरलीकरण, पारदर्शिता और प्रक्रियाओं को बाधा-मुक्त बनाने पर जोर दिया। बैठक में उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार सहित वित्त, विधि और योजना विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
कीर्तिमान डेस्क 12 May 2026
बदमाशों का आतंक : महज़ 7 मिनट में सूने मकान से उड़ाई 72 लाख की नकदी और जेवर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
दुर्ग
बदमाशों का आतंक : महज़ 7 मिनट में सूने मकान से उड़ाई 72 लाख की नकदी और जेवर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
दुर्ग में आईपीएल ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में पुलिस ने 4 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिससे कुल गिरफ्तारियां 7 हो गई हैं। आरोपियों पर मोबाइल और ऑनलाइन ऐप्स के जरिए मैचों पर सट्टा चलाने का आरोप है। पुलिस ने 8 मोबाइल, ₹9,810 नकद और सट्टे का रिकॉर्ड जब्त किया है। सभी आरोपियों को जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया है और नेटवर्क की आगे जांच जारी है।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 12 May 2026
मंत्री को “मृत” बताकर निकाली शव यात्रा : विधायक देवेंद्र यादव समेत कई कांग्रेस नेताओं पर FIR
छत्तीसगढ़
मंत्री को “मृत” बताकर निकाली शव यात्रा : विधायक देवेंद्र यादव समेत कई कांग्रेस नेताओं पर FIR
बेमेतरा के ग्राम झिरिया में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालने के मामले में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव समेत कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। शिकायत में आरोप है कि मंत्री को “मृत” बताकर शोक पत्र बांटे गए, पुतला बनाकर शव यात्रा निकाली गई और सड़क जाम किया गया। मंत्री के बेटे अंजू उर्फ अंजय बघेल की शिकायत पर पुलिस ने BNS की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कीर्तिमान ब्यूरो 12 May 2026
क्रिकेट का महाकुंभ : शाहरुख खान की रायपुर में पहली एंट्री, फैंस में जबरदस्त उत्साह
खेल
क्रिकेट का महाकुंभ : शाहरुख खान की रायपुर में पहली एंट्री, फैंस में जबरदस्त उत्साह
आईपीएल 2026 का रोमांच पूरे देश में चरम पर है और रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम इस उत्साह का बड़ा केंद्र बन गया है। इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इस मैदान को अपना दूसरा होम ग्राउंड बनाया है। पिछले मुकाबले में RCB ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया था, जिससे टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। अब 13 मई को यहां RCB और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच बड़ा मुकाबला होने जा रहा है, जिसे लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह है।
कीर्तिमान डेस्क 11 May 2026
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा—सनातन संस्कृति का पुनर्जागरण
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा—सनातन संस्कृति का पुनर्जागरण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” में भाग लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन को सुना। इस अवसर पर उन्होंने सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक पुनर्निर्माण, उसकी आस्था और संघर्षपूर्ण इतिहास का उल्लेख करते हुए सनातन संस्कृति के संरक्षण पर बल दिया।
कीर्तिमान डेस्क 11 May 2026
शर्मनाक वारदात : शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म
रायगढ़
शर्मनाक वारदात : शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा इलाके में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ 22 वर्षीय युवक संदीप बंजारे पर आरोप है कि उसने एक नाबालिग लड़की को पहले दोस्ती के जाल में फंसाया और फिर शादी का झूठा वादा करके उसका शारीरिक शोषण किया। आरोपी ने लड़की के माता-पिता की गैरमौजूदगी का फायदा उठाया और उसे डराकर-धमकाकर लंबे समय तक गलत काम करता रहा। जब यह घटना सामने आई, तो स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से मामला पुलिस तक पहुंचा।
कीर्तिमान डेस्क 11 May 2026
सड़क हादसा : मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
धमतरी
सड़क हादसा : मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान हंचलपुर निवासी खिलेंद्र दिवाकर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुबह टहलने के दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे पहले भखारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने धमतरी जिला अस्पताल रेफर किया। वहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कीर्तिमान डेस्क 11 May 2026
आंदोलन की चेतावनी : 8 प्राचार्यों के निलंबन पर प्राचार्य फेडरेशन नाराज
रायपुर
आंदोलन की चेतावनी : 8 प्राचार्यों के निलंबन पर प्राचार्य फेडरेशन नाराज
बालोद जिले में परीक्षा परिणाम के आधार पर 8 प्राचार्यों के निलंबन के खिलाफ छत्तीसगढ़ प्राचार्य फेडरेशन ने रायपुर में आपात बैठक की। फेडरेशन ने कार्रवाई को एकतरफा और नियमों के खिलाफ बताते हुए निलंबन आदेश वापस लेने की मांग की। संगठन ने कहा कि कमजोर परीक्षा परिणाम के लिए केवल प्राचार्यों को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। साथ ही चेतावनी दी गई कि आदेश वापस नहीं होने पर प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
कीर्तिमान डेस्क 11 May 2026
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें