ताज़ा खबरें
5280 समाचार
दुर्ग
बड़ी कार्रवाई : अंतर्राज्यीय नशा तस्कर रंगे हाथ गिरफ्तार
दुर्ग के थाना पदमनाभपुर पुलिस ने बोरसी चौक स्थित शीतला मंदिर के पास कार्रवाई करते हुए राजस्थान निवासी अंतर्राज्यीय नशा तस्कर महेंद्र बिश्नोई को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 12 किलो 330 ग्राम अवैध डोडा चूरा और 1500 रुपये नगद बरामद किए गए। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 1.84 लाख रुपये बताई गई है।
दुर्ग
सम्मान समारोह : मेधावी छात्रों के सपनों को मिली नई उड़ान, तालियों से गूंजा दधीची सभागार
दुर्ग पुलिस लाइन के दधीची सभागार में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में CG बोर्ड और CBSE बोर्ड के 10वीं-12वीं के टॉप-10 मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस परिवार के प्रतिभाशाली बच्चों को भी मंच पर सम्मान मिला। लाइफ एंड पैरेंटिंग कोच चिरंजीव जैन ने विद्यार्थियों को सफलता, सकारात्मक सोच और तनावमुक्त पढ़ाई के टिप्स दिए, जबकि शिक्षक आरिफ खान ने करियर मार्गदर्शन किया। समारोह में कई पुलिस अधिकारी, शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे। दुर्ग पुलिस की यह पहल विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा और उत्साह का बड़ा मंच बन गई।
मनोरंजन
सूर्या का कंगुवा अवतार : 8 दिनों में 200 करोड़ पार, क्या टूटेगा 300 करोड़ का रिकॉर्ड?
Suriya की फिल्म ‘करुप्पु’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 8 दिनों में फिल्म ने भारत में ₹121.65 करोड़ नेट और दुनियाभर में ₹200.86 करोड़ की कमाई कर ली है। करीब ₹130 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म अब मुनाफे की ओर बढ़ रही है।
बीजापुर
बड़ा अभियान : सड़क पर स्टंट और तेज रफ्तार अब पड़ेगी भारी, पुलिस ने शुरू की सख्त कार्रवाई
जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव के निर्देशन और यातायात प्रभारी केशव ठाकुर के नेतृत्व में तेज रफ्तार, प्रेशर हॉर्न, बिना नंबर प्लेट और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 23 प्रकरण दर्ज कर 17,100 रुपये जुर्माना वसूला गया। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
दुर्ग
विवाद : पानी के झगड़े ने लिया खूनी रूप, गांव में तनाव का माहौल
पानी को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से लाठी, लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी से हमला किया गया। घटना में 9 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों परिवारों के बीच पहले से जमीन विवाद चल रहा था।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
चोरी : घर लौटे परिवार के उड़ गए होश, टूटा मिला ताला और बिखरा पड़ा सामान
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के चलचली गांव में अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 1.60 लाख रुपये नकद और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। मकान मालिक ओमप्रकाश चौधरी परिवार सहित इलाज के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (DKS Hospital) गए हुए थे। घर लौटने पर टूटा ताला और बिखरा सामान देखकर घटना का पता चला। सूचना मिलते ही मरवाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
बिलासपुर संभाग
ठगी : 75 ग्रामीणों से पैसे लेकर फरार हुआ फर्जी सदस्य, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोंदईया और बछालीखुर्द में अयोध्या तीर्थ यात्रा कराने के नाम पर 75 ग्रामीणों से करीब 1.12 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी होरीलाल अनंत, जो खुद को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से जुड़ा बताता था, पिछले एक वर्ष से गांवों में संपर्क बनाकर लोगों का भरोसा जीत रहा था। उसने प्रति व्यक्ति 1501 रुपये लेकर यात्रा का झांसा दिया और रकम एकत्र करने के बाद अचानक मोबाइल बंद कर फरार हो गया। निर्धारित यात्रा तिथि 7 मई 2026 के बाद जब उसका संपर्क नहीं हुआ तो ग्रामीणों को ठगी का एहसास हुआ।
कोरबा
कार्रवाई : आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में महिला गिरफ्तार
कोरबा में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में महिला आरोपी नीलकुमारी चौहान को गिरफ्तार किया है। 10 मई 2026 को ग्राम ढेंगुरनाला कोहड़िया निवासी बसंत पटेल द्वारा आत्मघाती कदम उठाने के बाद जांच शुरू हुई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी ने मृतक से लिए गए 15,000 रुपये वापस नहीं किए थे, जिससे विवाद और मानसिक तनाव बढ़ता गया।
कोरबा
भीषण गर्मी का कहर : कोरबा में हीट स्ट्रोक से 150 से ज्यादा चमगादड़ों की मौत
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का असर अब वन्यजीवों पर भी दिखाई देने लगा है। कोरबा जिले के पाली स्थित नौकोनिया तालाब के पास 150 से ज्यादा प्रवासी चमगादड़ों की हीट स्ट्रोक से मौत हो गई। लगातार 43 से 46 डिग्री तापमान के कारण चमगादड़ पेड़ों से गिरकर मर रहे हैं।
फैशन
एवरग्रीन फैशन : एक सफेद शर्ट और 6 लाजवाब स्टाइल, जो आपको हर महफिल में बना देंगे मैन ऑफ द मोमेंट
सफेद शर्ट पुरुषों के फैशन का ऐसा क्लासिक आउटफिट है जो हर दौर में ट्रेंड में रहता है। इसे डेनिम, ब्लैक सूट, ग्रे ट्राउजर, नेवी ब्लेजर, चिनोज या स्नीकर्स के साथ अलग-अलग अंदाज में स्टाइल किया जा सकता है। सही फिटिंग, साफ-सुथरी शर्ट और मिनिमल एक्सेसरीज आपके पूरे लुक को और आकर्षक बना देती हैं।
शिक्षा
CBSE : री-चेकिंग फीस में गड़बड़ी पर बोर्ड का बड़ा फैसला, एक्स्ट्रा पैसे होंगे रिफंड, आवेदन की डेट भी बढ़ी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं के री-वेरिफिकेशन और आंसर-शीट स्कैन कॉपी आवेदन के दौरान हुई तकनीकी गड़बड़ियों पर छात्रों को बड़ी राहत दी है। सर्वर क्रैश और पेमेंट फेल होने के कारण कई छात्रों के खातों से डबल फीस कट गई थी।
मनोरंजन
स्टार्स का शहर : भोपाल में गूंजा ए.आर. रहमान का जादू, राम चरण-जान्हवी ने बढ़ाया पेद्दी का क्रेज
भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित ए.आर. रहमान के भव्य लाइव कॉन्सर्ट ने शनिवार रात शहर को संगीत और सिनेमाई ग्लैमर से सराबोर कर दिया। इस मेगा इवेंट में फिल्म Peddi के प्रमोशन के लिए पहुंचे Ram Charan और Janhvi Kapoor ने फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया।