Tuesday, 13 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur student case: आठवीं की छात्रा की मौत, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए आरोप Bijapur Maoist Surrender: बस्तर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, छह माओवादियों ने किया सरेंडर Raigarh Elephant Calf: हाथियों के दल से बिछड़े शावक को रात में मिलाया, सुबह खेत में मिला हाथी के बच्चे का शव cyber fraud: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का अकाउंट हैक होने की जानकारी, लोगों से की सतर्क रहने की अपील Narmadapuram News: पुलिस की दबिश के दौरान जुआरी की मौत, थाने के सामने शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा Punjab News: नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या Raipur student case: आठवीं की छात्रा की मौत, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए आरोप Bijapur Maoist Surrender: बस्तर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, छह माओवादियों ने किया सरेंडर Raigarh Elephant Calf: हाथियों के दल से बिछड़े शावक को रात में मिलाया, सुबह खेत में मिला हाथी के बच्चे का शव cyber fraud: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का अकाउंट हैक होने की जानकारी, लोगों से की सतर्क रहने की अपील Narmadapuram News: पुलिस की दबिश के दौरान जुआरी की मौत, थाने के सामने शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा Punjab News: नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या
W 𝕏 f
होम › सेहत › ECG vs Echo: दोनों हार्ट टेस्ट में क्या है अंतर, …
ECG और Echo हार्ट टेस्ट में अंतर
ECG और Echo हार्ट टेस्ट में अंतर
सेहत

ECG vs Echo: दोनों हार्ट टेस्ट में क्या है अंतर, जानिए किस जांच से क्या चलता है पता

ECG vs Echo: ECG और Echo दोनों दिल की जांच हैं, लेकिन इनके काम अलग-अलग हैं। ECG हार्ट रिदम और इलेक्ट्रिकल गतिविधि रिकॉर्ड करता है, जबकि Echo दिल की संरचना, वाल्व, रक्त प्रवाह और पंपिंग क्षमता की जानकारी देता है।

स
प्रकाशित: 27 Aug 2026, 06:23 PM · अपडेट: 12 Oct 2026, 01:11 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

ECG vs Echo: कई बार सीढ़ियां चढ़ते समय सांस फूलने, सीने में दर्द, सुबह-शाम की हल्की वॉक में अधिक थकान या सांस लेते समय सीने में दर्द की शिकायत होने पर डॉक्टर हार्ट टेस्ट कराने की सलाह देते हैं। ऐसे में मरीज को ECG या Echo जांच करवाने को कहा जा सकता है।

ECG और Echo दोनों ही दिल की महत्वपूर्ण जांच हैं, लेकिन इनका उद्देश्य अलग-अलग होता है। ECG दिल की इलेक्ट्रिकल एक्टिविटी और हार्ट रिदम रिकॉर्ड करता है, जबकि Echo दिल की संरचना, वाल्व, रक्त प्रवाह और पंपिंग क्षमता की तस्वीर दिखाता है।

इसे भी पढ़ें:-  Delhi H1N1 Cases: H1N1 संक्रमण, जानें कब जाएं अस्पताल

लक्षणों के आधार पर टेस्ट का चयन

किस मरीज को ECG की जरूरत है और किसे Echo कराना चाहिए, इसका फैसला उसके लक्षणों, स्वास्थ्य इतिहास और डॉक्टर को मिलने वाली क्लिनिकल जानकारी के आधार पर किया जाता है। क्लीवलैंड क्लीनिक के अनुसार, ECG यानी Electrocardiogram एक तेज, सामान्य और बिना दर्द वाली जांच है। इसमें छाती और जरूरत के अनुसार हाथ-पैर पर छोटे इलेक्ट्रोड लगाए जाते हैं।  ये इलेक्ट्रोड दिल से निकलने वाले इलेक्ट्रिकल सिग्नल रिकॉर्ड करते हैं और मशीन उन्हें ग्राफ के रूप में दिखाती है। इससे डॉक्टर हार्ट रेट, धड़कन की नियमितता और इलेक्ट्रिकल सिग्नल की स्थिति समझ सकते हैं।

हार्ट संबंधी गड़बड़ी की जांच

ECG खासतौर पर एरिदमिया, बहुत तेज या धीमी हार्ट रेट और कुछ मामलों में हार्ट अटैक के संकेतों का पता लगाने में मदद कर सकता है। यह दिल तक रक्त और ऑक्सीजन की आपूर्ति से जुड़ी गड़बड़ियों के संकेत भी दे सकता है। सीने में दर्द, धड़कन तेज या अनियमित महसूस होना, चक्कर आना, सांस फूलना और कमजोरी जैसे लक्षण होने पर डॉक्टर ECG कराने की सलाह दे सकते हैं।

Echo क्या जांचता है?

स्टैनफोर्ड हेल्थ के अनुसार, Echo यानी Echocardiogram को सामान्य भाषा में दिल का अल्ट्रासाउंड कहा जाता है। इसमें हाई-फ्रीक्वेंसी साउंड वेव्स की मदद से धड़कते हुए दिल की चलती तस्वीरें तैयार की जाती हैं। यह जांच दिल के आकार, दीवारों की मोटाई और गति, चैम्बर्स, वाल्व और रक्त प्रवाह की जानकारी देती है। इससे डॉक्टर देख सकते हैं कि दिल कितनी प्रभावी तरीके से खून पंप कर रहा है।

रक्त प्रवाह और पंपिंग की जांच

Echo से यह भी पता लगाया जा सकता है कि हार्ट वाल्व ठीक से खुल और बंद हो रहे हैं या नहीं और कहीं वाल्व से रक्त पीछे की ओर तो नहीं जा रहा है। कुछ मामलों में Echo दिल के आसपास की संरचनाओं, चैम्बर्स के बीच असामान्य छेद और खून के थक्के जैसी समस्याओं का पता लगाने में भी सहायता करता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार, ECG दिल की इलेक्ट्रिकल वेव्स को मापता है, जबकि Echo साउंड वेव्स की मदद से दिल की संरचना और उसकी कार्यक्षमता की तस्वीर तैयार करता है।

ECG से किन समस्याओं का पता चलता है?

ECG कई प्रकार की हृदय संबंधी स्थितियों की शुरुआती जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे एरिदमिया, हार्ट अटैक के संकेत, पिछली हार्ट डैमेज की संभावना और कुछ मामलों में कोरोनरी आर्टरी डिजीज से जुड़े बदलावों की जानकारी मिल सकती है। Echo उन स्थितियों में विशेष रूप से उपयोगी होता है, जिनमें डॉक्टर को दिल की संरचना या पंपिंग क्षमता की जानकारी चाहिए होती है। 

और भी पढ़े:- Hearing Loss: कम सुनाई देने की समस्या न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है डिमेंशिया का जोखिम

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें