"अवैध कब्जा" के लिए 32 परिणाम मिले
दुर्ग
कार्रवाई : अवैध मदरसा पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटाया गया कब्जा
भिलाई नगर निगम ने स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के उल्हासनगर में अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर बनाए जा रहे मदरसे को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई हाई कोर्ट के आदेश के बाद सोमवार तड़के करीब 4 बजे भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई।
अंबिकापुर (सरगुजा)
कब्जा : वन अधिकार पट्टा होने के बावजूद आदिवासी परिवार बेदखली के शिकार
सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र के कुनिया गांव में माझी जनजाति परिवारों ने दबंगों पर उनकी वन अधिकार पट्टे वाली जमीन और गोचर भूमि पर अवैध कब्जा करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ितों का कहना है कि वे पिछले दो वर्षों से लगातार जनदर्शन और प्रशासनिक दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
रायपुर
बुल्डोजर एक्शन : रायपुर में सड़क चौड़ीकरण के रास्ते से हटे 17 अवैध निर्माण, निगम की कार्रवाई
रायपुर नगर निगम ने गोगांव अंडरब्रिज से पानी टंकी तक सड़क चौड़ीकरण और नाली निर्माण कार्य में बाधा बन रहे 17 अवैध निर्माणों को हटाया। कार्रवाई के दौरान दीवारें, पक्के पाटे, गुमटियां और ठेले तोड़े गए। निगम ने मानसून से पहले जलभराव रोकने और ट्रैफिक जाम कम करने के लिए अभियान तेज कर दिया है।
बालोद
पुनरुद्धार महाअभियान : बालोद में भारी बवाल, नदी किनारे अवैध कब्जों पर चला प्रशासन का बुलडोजर
बालोद जिले में तांदुला नदी के जलग्रहण क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ बड़ी कार्रवाई की। ड्रोन सर्वे में नदी की चौड़ाई 220 मीटर से घटकर 80-90 मीटर होने का खुलासा हुआ था। प्रशासन ने अवैध खेती और कब्जों पर बुलडोजर चलाया, जिसके विरोध में किसानों और क्षेत्रीय संगठनों ने प्रदर्शन किया।
रायपुर
महा-एविक्शन : नगर निगम का बड़ा एक्शन, बुलडोजर ने ढहाए अवैध कब्जे, अब जाम और जलभराव से मिलेगी राहत!
रायपुर नगर निगम ने शहर को जाममुक्त और स्मार्ट बनाने की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए जोन-1 क्षेत्र में हॉटस्पॉट होटल पैराडाइज से गोंदवारा अंडरब्रिज तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। निगम की उड़नदस्ता और राजस्व टीम ने करीब 20 अवैध कब्जों को हटाया और नालियों पर बने 15 अवैध पाटों को तोड़ दिया।
राजनांदगांव
प्रशासन का बुलडोजर : फेफड़े मनगटा में 100 एकड़ की अवैध प्लॉटिंग जमींदोज, FIR की तैयारी!
प्रसिद्ध इको-टूरिज्म स्थल मनगटा में प्रशासन ने भू-माफियाओं के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 एकड़ से ज्यादा जमीन पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बुलडोजर चलाकर अवैध सड़कें, पिलर्स और बाउंड्रीवॉल तोड़ दिए।
रायपुर संभाग
प्रशासन का एक्शन : सड्डू में चंदन डेयरी फैक्ट्री के अवैध कब्जे पर चली जेसीबी, करोड़ों की सरकारी जमीन मुक्त
रायपुर के सड्डू इलाके में “चंदन डेयरी फैक्ट्री” द्वारा करीब 1.45 एकड़ सरकारी जमीन पर किए गए कथित अवैध कब्जे को जिला प्रशासन और नगर निगम ने संयुक्त कार्रवाई में हटाया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी से बाउंड्रीवाल, शेड और अन्य निर्माण तोड़ दिए गए। प्रशासन का कहना है कि यह जमीन अब अतिक्रमण मुक्त कर ली गई है और इसे फेंसिंग कर सरकारी नियंत्रण में लिया जा रहा है, जिस पर आगे जनहित के प्रोजेक्ट बनाए जा सकते हैं।
अंबिकापुर (सरगुजा)
कमोदा रिसॉर्ट विवाद : तहसील कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन की सख्त कार्रवाई
अंबिकापुर में जिला प्रशासन ने कमोदा रिसॉर्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया। प्रशासन के अनुसार रिसॉर्ट का निर्माण करीब 45 डिसिमल सरकारी भूमि पर किया गया था। दो दिन पहले विरोध और हंगामे के कारण कार्रवाई टाल दी गई थी, लेकिन समय सीमा खत्म होने के बाद सोमवार सुबह भारी पुलिस बल और बुलडोजर के साथ टीम मौके पर पहुंची। तहसील न्यायालय के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई। वहीं रिसॉर्ट की जमीन से जुड़े शरणार्थी भूमि विवाद की भी जांच जारी है। पिछले एक महीने से अंबिकापुर में प्रशासन लगातार अतिक्रमण हटाने का अभियान चला रहा है।