"आत्मसम्मान" के लिए 30 परिणाम मिले
रायगढ़
शादी का झांसा : दो साल तक किया यौन शोषण, दिल्ली में बेसहारा छोड़ भागा आरोपी अब सलाखों के पीछे
रायगढ़ (छत्तीसगढ़) में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक और मानसिक शोषण का मामला सामने आया है। पीड़िता की 2017 में मोबाइल के जरिए अकबर अली नाम के युवक से पहचान हुई थी, जिसने शादी का वादा कर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। 2022 में रायगढ़ बुलाकर उसने शारीरिक संबंध बनाए और 2023 में दिल्ली ले जाकर लिव-इन रिलेशनशिप में रखा। लगभग दो साल साथ रहने के बाद 2026 में आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया और युवती को दिल्ली में अकेला छोड़कर भाग गया।
शिक्षा
करियर का बड़ा फैसला : नौकरी छोड़ने से पहले इन बातों पर जरूर करें विचार
लगातार तनाव, ऑफिस राजनीति और काम के दबाव के कारण कई लोग नौकरी छोड़ने का सोचते हैं, लेकिन ऐसा फैसला जल्दबाजी में नहीं लेना चाहिए। नौकरी जीवन का सिर्फ एक हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं। नई नौकरी छोड़ने से पहले नए अवसर, कौशल और आर्थिक सुरक्षा पर ध्यान देना जरूरी है। साथ ही, मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए काम के बाहर अपनी खुशी और शौक को भी महत्व देना चाहिए।
बड़ी सौगात : छुईखदान उपकोषालय यथावत रखने की घोषणा, वनांचल क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली मंजूरी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छुईखदान के सरोधी (बकरकट्टा) में जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कई विकास कार्यों की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि छुईखदान का उपकोषालय (ट्रेजरी) यथावत रहेगा। चौपाल में सड़क, पुल, स्कूल भवन, पंचायत भवन, बिजली सब स्टेशन और एम्बुलेंस जैसी कई योजनाओं को मंजूरी दी गई। यह दौरा सरकार की जन-केंद्रित शासन व्यवस्था और मौके पर निर्णय लेने की नीति का उदाहरण माना गया, जिससे स्थानीय लोगों में सकारात्मक माहौल बना।
मनोरंजन
नई फिल्म : पहलवान लुक में बड़े सरप्राइज के साथ 4 जून को आएगा राम चरण का पेड्डी अवतार
साउथ सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म पेड्डी अब 4 जून को रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचते हुए तय की गई यह तारीख फिल्म को समर सीजन का बड़ा फायदा दिला सकती है। दमदार ट्रांसफॉर्मेशन, एआर रहमान का संगीत और रस्टिक स्पोर्ट्स ड्रामा का तड़का इसे खास बना रहा है।
छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र, पेंशन, वृद्धाश्रम और तीर्थ यात्रा योजनाओं से मिल रहा सम्मानजनक जीवन
छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में वरिष्ठ नागरिकों के लिए समग्र सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था लागू कर रही है। राज्य में वृद्धाश्रम, पैलिएटिव केयर, वृद्धावस्था पेंशन, सहायक उपकरण और तीर्थ यात्रा जैसी योजनाओं के माध्यम से बुजुर्गों को आर्थिक, सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी सहायता दी जा रही है। प्रक्रियाओं को सरल बनाते हुए आधार आधारित सीधे लाभ सुनिश्चित किए गए हैं। इन प्रयासों का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानजनक, सुरक्षित और आत्मनिर्भर जीवन प्रदान करना है।
देश
खामोश चीख : सुसाइट के पहले प्रियांशु ने लिखा, भगवान किसी को ऐसे पिता न दे!
25 साल की एक चुप्पी की कीमत प्रियांशु की कहानी हर घर के लिए चेतावनी : कानपुर के 25 वर्षीय प्रियांशु श्रीवास्तव की आत्महत्या कोई साधारण खबर नहीं है। यह एक ऐसी खामोश चीख है, जो हर उस घर तक पहुंचनी चाहिए जहां अनुशासन के नाम पर डर, और प्यार की जगह नियंत्रण ने ले ली है। अपने सुसाइड नोट में प्रियांशु ने जो लिखा कि भगवान किसी को ऐसे पिता न दे, वह एक वाक्य नहीं, उस लंबे मानसिक संघर्ष का प्रमाण है जिसे शायद वह वर्षों से अकेले झेल रहा था।