"केंद्रीय गृह मंत्री" के लिए 48 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
बड़ा फैसला : सरकारी काम में बांग्ला भाषा 1 सितंबर से होगी अनिवार्य, केंद्र से पत्राचार में हिंदी का इस्तेमाल
पश्चिम बंगाल में 1 सितंबर 2026 से सभी सरकारी काम में बांग्ला भाषा अनिवार्य होगी। विधानसभा में इस नए फैसले का ऐलान किया गया है।
यमुना जल पर 30 साल पुराना विवाद खत्म, हरियाणा-राजस्थान में हुआ बड़ा समझौता
हरियाणा और राजस्थान के बीच यमुना जल परियोजना का 30 साल पुराना विवाद खत्म हो गया है। सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में दोनों राज्यों के बीच ऐतिहासिक समझौता हुआ। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहे। इससे दोनों राज्यों में पीने के पानी की समस्या सुलझ जाएगी।
राष्ट्रीय
राष्ट्रपति भवन में दिग्गजों का मेला : रोहित शर्मा, ममूटी और अलका याग्निक समेत 65 हस्तियां होंगें पद्म पुरस्कारों से सम्मानित
राष्ट्रपति Droupadi Murmu आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित द्वितीय नागरिक अलंकरण समारोह में 65 प्रतिष्ठित हस्तियों को वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। इनमें 2 पद्म विभूषण, 7 पद्म भूषण और 56 पद्म श्री सम्मान शामिल हैं। सम्मान पाने वालों में Rohit Sharma, Mammootty, Alka Yagnik, Vijay Amritraj और Savita Punia जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।
राज्य सरकार
उजागर : बस्तर में मिटेगा नक्सलवाद का अंधेरा, अबूझमाड़-जगरगुंडा में देश देखेगा 'एजुकेशन सिटी
मुख्य आयोजन: रायपुर में बस्तर के जमीनी संघर्ष और नक्सलवाद के खात्मे पर आधारित पुस्तक ‘तेरा राज नहीं आएगा रे’ (लेखक: श्री राजीव रंजन प्रसाद एवं सुश्री रचना नायडू) का भव्य विमोचन हुआ। कार्यक्रम में सीएम विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और डिप्टी सीएम विजय शर्मा शामिल हुए।
राज्य सरकार
दौरा : नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास और शांति पर मुख्यमंत्री का जोर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पोड़ी (राछा) में आयोजित सत्य निजनाम सत्संग सम्मेलन में शामिल होकर आध्यात्मिकता और नशामुक्त समाज के निर्माण पर जोर दिया। उन्होंने संतों से आशीर्वाद लिया, पौधारोपण किया और राज्य सरकार की सुशासन, विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए नशामुक्ति को जनआंदोलन बनाने की अपील की।
रक्षा
अभेद्य कवच : अमित शाह का बड़ा एलान, 8 जगहों पर एक साथ शुरू होगा स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट
केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने देश की सीमाओं को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए 'स्मार्ट बॉर्डर' पायलट परियोजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत अत्याधुनिक तकनीक, स्थानीय प्रशासन और Border Security Force को एकीकृत कर घुसपैठ, ड्रग्स तस्करी, मानव तस्करी और नकली मुद्रा जैसे खतरों पर लगाम लगाने की तैयारी की गई है।
अन्य
पेपर लीक बवाल : कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर महाप्रदर्शन, बोस्टन से दिल्ली पहुंचे अभिजीत दिपके
NEET पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 'कॉकरोच जनता पार्टी' आज जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। पार्टी संस्थापक अभिजीत दिपके अमेरिका से दिल्ली पहुंच चुके हैं और उन्होंने आंदोलन को पूरी तरह शांतिपूर्ण रखने की अपील की है।
राष्ट्रीय
सीमा पर तनाव : आमने-सामने आए BSF और BGB, घुसपैठ के आरोपों पर छिड़ा दावा-प्रतिदावा का युद्ध
भारत और बांग्लादेश की सीमा पर तनाव बढ़ गया है। BSF और BGB एक-दूसरे पर नागरिकों को अवैध रूप से सीमा पार धकेलने के आरोप लगा रहे हैं। BGB का दावा है कि ज़ीरो लाइन पर 70 से अधिक लोग फंसे हुए हैं, जबकि BSF ने कूचबिहार में 10 बांग्लादेशी नागरिकों की कथित घुसपैठ की कोशिश नाकाम करने की बात कही है।
राज्य सरकार
विकास की नई सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जन चौपाल में की बड़ी घोषणाएं
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्राम गारपा में सुशासन तिहार के तहत आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने क्षेत्र में नक्सल प्रभाव के बाद अब तेजी से हो रहे विकास कार्यों पर जोर देते हुए सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की प्रतिबद्धता दोहराई।
जनजातीय गौरव : बिरसा मुंडा जयंती समागम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया संस्कृति संरक्षण का संकल्प
लाल किला मैदान में बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय जनजाति सांस्कृतिक समागम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केदार कश्यप और रामविचार नेताम शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने जनजातीय संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के संरक्षण पर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
कीर्तिमान विशेष
कलमकार : सियासत की खिचड़ी में तड़का तेज, परोसने का इंतजार बाकी
छत्तीसगढ़ की राजनीति इन दिनों अटकलों और अंदरूनी समीकरणों के दौर से गुजर रही है। मंत्रिमंडल बदलाव की चर्चा फिर गर्म है। मुख्यमंत्री के इंतजार कीजिए वाले बयान और दिल्ली दौरे ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। संगठन और सत्ता के गलियारों में माना जा रहा है कि सुशासन तिहार के बाद बड़े फैसले सामने आ सकते हैं। कुछ मंत्रियों के प्रदर्शन पर सवाल हैं और बदलाव की आंच तेज मानी जा रही है।
राष्ट्रीय
ऑपरेशन अभेद्य : पाकिस्तान-बांग्लादेश सीमा पर भारत का स्मार्ट चक्रव्यूह, AI और ड्रोन्स से सील होंगी सरहदें
भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए पाकिस्तान और बांग्लादेश सीमा पर हाई-टेक ‘स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट’ लागू करने की तैयारी तेज कर दी है। गृह मंत्री Amit Shah ने BSF कार्यक्रम में बताया कि AI-कैमरे, एंटी-ड्रोन सिस्टम, थर्मल इमेजर, ग्राउंड सेंसर और रियल-टाइम कमांड सेंटर जैसी आधुनिक तकनीकों के जरिए लगभग 6,000 किलोमीटर लंबी संवेदनशील सीमाओं की निगरानी की जाएगी।